Posts

Showing posts from May, 2025

प्राण घातक हमला करने वाले 03थाना नंदनी नगर पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार आरोपी

Image
भिलाई। विकास तिवारी।दिनांक 30/05/2025 को प्रार्थी अर्जुन साहू  निवासी कोहडिया चैकी कंडरका थाना बेरला का  रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का दोस्त मुतर्जरर खिलावन पाठक ग्राम गुधेली घुमने के लिए आया था जिसे प्रार्थी अपने मो0सा0 से छोडने के लिए खिलावन पाठक को उसके घर ग्राम मलपुरी कला ले जा रहा था कि दिनांक घटना 30/05/2025 को रात करीबन 08/00 बजे मलपूरी कला चैक के आगे तालाब के पास खिलावन पाठक का जमीन है वहां पर खडे होकर आपस में बातचीत कर रहे थे उसी समय मलपूरीकला बस्ती तरफ से भूपेन्द्र धीवर ,भोला धीवर ,अजय देवदाश एवं पीयुष यादव आये और मोबाईल छीनने लगे और मुतर्जररों के मना करने आरोपीयानों द्वारा प्रार्थी व मुतर्जरर सदर खिलावन पाठक को हत्या करने की नियत से सभी एक राय होकर प्राण घातक हमला करते हुए अपने हाथ में रखे शराब की शीशी एवं धारदार लोहे की वस्तु से चोट पहुचाये है । कायमी उपरांत आरोपीगण का पता तलाश कर  आरोपीयानो को हिरासत में लेकर पूछताछ पर अपराध स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरप को बरामद कराने पर समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया।  के विरूद्व धारा सदर का अपराध घटित ...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया क्राईम मीटिंग। उत्कृठ कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया ।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया क्राईम मीटिंग। अच्छे कार्य करने वाले थाना प्रभारी एवं विवेचको को किया गया पुरस्कृत। आज  दिनांक 25.05.2025 को पुलिस नियत्रण कक्ष भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा0पु0से0)  जिला दुर्ग द्वारा जिला दुर्ग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लिया गया जिसमें दुर्ग पुलिस के समस्‍त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित आये। जिन्हे  लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायत आवेदनो का त्वरित निराकरण करने निर्देशित  किया गया।  NDPS Act एवं अन्य अपराधो में अच्छे कार्यवाही करने वाले उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक महफूज खान, रामकृष्ण तिवारी, पुरन दास एवं दिनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही थाना प्रभारी थाना पाटन एवं बोरी को

मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महात्मा गांधाी कला मंदिर, सिविक सेंटर,भिलाई में किया गया।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।आज  दिनांक 24.05.2025 को मानसिक स्वास्य एवं नशा मुक्ति विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया*। उक्त आयोजन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, भापुसे, डॉ.प्रमोद गुप्ता, निदेशक, सेन्ट्रल इंडिया इंस्ट्ीटयूट ऑफ मेंटल हेल्थ एवं ब्यूरो साईंस, दुर्ग तथा श्री अजय कल्याणी, प्रबंधक, कल्याणी नशा मुक्ति केन्द्र, दुर्ग उपस्थित थे।  व रिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, भापुसे, द्वारा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को* अपने उद्बोधन में कहा गया  पुलिस बल के समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट करते हुए पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के अच्छे-बूरे कार्य का प्रभाव पुलिस संगठन में पड़ता है,   हमेशा अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी और पुलिस को पुलिसिंग  कार्य करने के साथ-साथ अपनी पारिवारिक जीवन, सामाजिक जीवन तथा आर्थिक प्रबंधन में सामंजस्य स्थापित* कर कार्य करने की बात कही। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में कार्य करने वाले व्यक्ति को  वर्दी के प्रति जनता में जो सम...

अवैध निवासरत बांग्लादेशी महिला सनाया नूर एवं खुशबू बेगम मोहन नगर दुर्ग से गिरफ्‌तार।

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।अवैध निवासरत बांग्लादेशी महिला सनाया नूर एवं खुशबू बेगम मोहन नगर दुर्ग से गिरफ्‌तार। अवैध अप्रवासियों पर कार्यवाही हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व्दारा की गयी कार्यवाही। अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा से प्रवेश कर अपनी पहचान छिपाते हुये लगभग 08 वर्षों से नाम बदल कर रह रही थी दोनो महिलाऐ । सपना शर्मा एवं रानी पासवान के नाम से फर्जी दस्तावेज एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पहचान छिपाकर रहते पाये गये बाग्लादेशी महिलाऐ छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी*। फर्जी एवं कूटरीचित दस्तावेज के आधार पर आधार कार्ड, पेन कार्ड, मतदाता परीचय पत्र एवं बैंक पासबुक बनाकर किया गया दुरूपयोग*। दोनो के विरूद्ध बीएनएस 2023 विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1986 एवं भारतीय पासपोर्ट अधि. 1967 एवं पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधि. 1920 के तहत् की गई कार्यवाही*। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी / रोहिंग्यो घुसपैठियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें वापस भेजे जाने की कार्यवाही हेतु दुर्ग जिला में विशेष का...

नशे के खिलाफ अभियान के तहत गांजा कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही। 01 आरोपी गिरफ्तार।

Image
नशे के खिलाफ अभियान के तहत गांजा कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 360 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती तकरीबन 9000/- रूपये एवं एक वाहन एक्टीवा जप्त। 01 आरोपी गिरफ्तार। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना पुलगॉव की संयुक्त कार्यवाही। भिलाई। विकास तिवारी। जिले में नषे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल (भा.पु.़से.) के द्वारा नषे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देष प्राप्त हुये थे। टीम द्वारा नषे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नितेष कुर्रे पिता जागृत दास कुर्रे उम्र 23 साल, जो अपने एक्टीवा में गांजा रखकर बेचने के लिये जा रहा है की मुखबिर के सूचना पर बताये हुलियानुसार घेराबंदी कर पुरूष को पकड़ा गया जो पूछताछ में अपना नाम नितेष कुर्रे बताया जिसके वाहन एक्टीवा की तलाषी लेने पर आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ कुल 1 किलो 360 ग्राम कीमती तकरीबन 9000 हजार रूपये की मषरूका जप्त एवं एक एक्टीवा जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवा...

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वालो को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता।

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।नशे के खिलाफ संकल्प अभियान के तहत नशा कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वालो को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता। आरोपी के कब्जे से लगभग 7-8 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 60,000/-रू. जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहतू की जा रही है वैधानिक कार्यवाही। दिनांक 23.05.2024 को मुखबिर की सूचना पर नल घर के आगे बस स्टैण्ड दुर्ग के पास में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) बेच रहा है, कि सूचना प्राप्त होने पर थाना दुर्ग द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही हेतु भेजी गयी। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर पहुँचने पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति का नाम पूछने पर अपना नाम सौरभ पाण्डेय होना बताया। आरोपी के कब्जे से लगभग 7 से 8 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 60,000/-रू. को पुलिस ने समक्ष गवाहों के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करने पाये जाने ...

निरीक्षक मनीष शर्मा हुए सम्मानित। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मान।

Image
               भिलाई। विकास तिवारी।निरीक्षक मनीष शर्मा हुए सम्मानित।                                   पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में  आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मान।                       निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी थाना नन्दिनी जिला दुर्ग को दिनांक 23/05/2025 को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में Onshore security Co-ordination committee की आयोजित मीटिंग में  पुलिस महानिदेशक महोदय की अध्यक्षता में सम्मान किया गया ।

सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर 01 करोड़ 50 लाख रूपये का धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Image
भिलाई। विकास तिवारी।सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर 01 करोड़ 50 लाख रूपये का धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में दो वर्ष से धोखाधड़ी के फरार  आरोपी को पटना बिहार से किया गया गिरफ्तार प्रार्थी जसमिंदर सिंग दिघवा निवासी  थाना सुपेला ने सूचना दिया कि  वर्ष 2017 में संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड मुम्बई के संचालक प्रेमजीत शर्मा के* साथ व्यवसायिक वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से संपर्क हुआ जिसके द्वारा *नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाईट प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर प्रार्थी से 1,50,00,000/- रूपये निवेश कराया गया ।           प्रार्थी द्वारा रकम निवेश करने के बाद अधिक बारिश होने के कारण नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाईट प्रोजेक्ट बंद होने तथा नाईजीरिया में नये सोलर स्ट्रीट लाईट का अनुबंध होने के संबंध में आरोपी द्वारा कूटरचित दस्तावेज भेजा गया था ।* प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना  सुपेला (चौकी स्मृतिनगर) में अपराध क्र. 530/2023 धारा  420,467,468,471,120(बी) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।  प्रकरण में  फरार आरोपी की पता तलाश हेतु टीम बिहार भेजा गया ज...

प्रतिबंधित नशीली दवाओ के 04 सौदागर पुलिस गिरफ्त मे

Image
  भिलाई। विकास तिवारी।   थाना उतई की कार्यवाही, प्रतिबंधित नशीली दवाओ के 04 सौदागर पुलिस गिरफ्त मे थाना उतई अंतर्गत ग्राम सेलूद पाटन रोड से दो आरोपियो को किया गया गिरफ्तार* मेडिकल स्टोर्स व्यवसायी करता था प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई पुलिस ने किया गिरफ्तार सूखे नशा का व्यापार करने वाले पैडलर एवं सप्लायर के विरूद्व कठोर कार्यवाही के क्रम में  दिनांक 22.05.2025 को उतई पुलिस  कोे जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि  ग्राम सेलूद से पाटन जाने के मार्ग पर मानिकचौरी मोड के पास दो व्यक्ति नशीली दवाईयों की बिक्री कर रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया थाना उतई से विशेष टीम का गठन कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर गवाहो के साथ  रेड कार्यवाही की गई जहां दो युवक एक्टीवा वाहन के साथ मिले जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया दोनो का नाम पता पूछने पर  अपना नाम कृष्णा यादव उम्र 21 साल सा0 बठेना थाना पाटन व अजय यादव उम्र 21 साल सा. घुघवा (क) थाना पाटन का रहने वाला बताया* जिनकी  तलाशी लेने पर कृष्णा यादव के कब्जे से एक नीले रंग के बैग के अंदर प्रतिबंधित दवा...

जयंती नगर, मोहन नगर में अनैतिक देह व्यापार का खुलासामकान मालकिन सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।मकान मालकीन व्दारा कराया जा रहा था, अवैध कार्य मकान मालकिन सहित 02 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध की गयी पीटा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही  आज दिनांक 23.05.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि  जयंती नगर, मोहन नगर स्थित मकान में मकान मालकीन व्दारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए देह व्यापार कराया जा रहा है। उक्त सूचना पर  विधिवत् टीम गठित की जाकर, प्वाइंटर नियुक्त कर जयंती नगर स्थित मकान में भेजा गया।  मकान मालकीन शशि उपाध्याय उम्र 63 वर्ष की नियमानुसार तलाशी लिए जाने पर आपत्तिजनक सामग्री, नगदी रकम 12000/- रूपये, मोबाईल एवं चिन्हित 500-500 रूपये के 02 नोट बरामद किया गया* । मकान के कमरे की तलाशी लिए जाने पर  02 ग्राहक जसप्रीत सिंह एवं लखन सिंह मिले जिनकी तलाशी लेने पर नगदी रकम एवं आपत्तिजनक सामग्री इनसे बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया । मकान मालकीन  शशि उपाध्याय से पूछताछ करने पर अवैध रूप से देह व्यापार कराया जाना स्वीकार किया गया।* आरोपिया का कृत्य  अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 का घटित करना पाए जाने पर आरोपियों क...

13 मुयल बैंक खाता धारको 37487193 रूपये की अवैध साइबर ठगी की रकम का लेन देन पाया गया। दो आरोपी गिरफ्तार

Image
 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु.तुणीर साहू का किया सम्मान

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु.तुणीर साहू का किया सम्मान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला आलबरस की कक्षा आठवीं की छात्रा कु. तुनीर साहू पिता - श्री महेश साहू ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में राज्य स्तर पर पंचम स्थान तथा जिला दुर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।*आज इन होनहार विद्यार्थियों से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निज निवास पर मुलाकात कर शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इन विद्यार्थियों की यह उपलब्धि निश्चित ही क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। आलबरस से तुणीर साहू जिला में प्रथम स्थान, जिज्ञासा देशमुख, सागर डहरिया एवं रूदा से हर्षित देशमुख , पुष्पांजलि देशमुख का चयन हुआ है । इस योजना अंतर्गत कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के एक लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिन्हें प्रति छात्र 12000 वार्षिक छात्रवृत्...

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम मंचादुर में मुस्लिम समाज के इज्तेमाई निकाह (सामूहिक विवाह) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत ग्राम मंचादुर में आयोजित मुस्लिम समाज के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर  नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की मंगलमयी शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। विवाहित जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत 35000 रुपए की चैक प्रदान कियामहिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम मंचादुर में मुस्लिम समाज के इज्तेमाई निकाह (सामूहिक विवाह) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम मंचादुर में मुस्लिम समाज के इज्तेमाई निकाह (सामूहिक विवाह) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की मंगलमयी शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कुल 10 जोड़े विवाह ...

बस की डिग्गी से 21 किलोग्राम 2,10,000/-रू. का गांजा लावारिस हालत में बरामद

Image
बस की डिग्गी से 21 किलोग्राम 2,10,000/-रू. का गांजा लावारिस हालत में बरामद मामला यात्री प्रतीक्षालय बस स्टैंड दुर्ग का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का प्रकरण कायम कर की जा रही है पत    दुर्ग। विकास तिवारी। दिनांक 20/05/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि  बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास दुर्ग में खड़ी बस क्रमांक OD/08/9792 की डिक्की में 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है।   उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बस स्टेण्ड दुर्ग  यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचकर बस क्रमांक OD/08/9792 की डिग्गी की तलाशी लेने पर लावारिश हालत में रखा हुआ 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में ब्राउन कलर के टैप से रैप किया हुआ 12 पैकेट गांजा जिसका वजन 21 कि.ग्रा.कीमती करीबन 2,10,000/- रू. को विधिवत जप्त किया गया* । मामले में  अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 153/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

फरार गांजा सप्लायर को उड़िसा से गिरफ्तार करने में मिली दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Image
एनडीपीएस के प्रकरण में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल थाना मोहन नगर के प्रकरण में था फरार प्रकरण में पूर्व में 06 आरोपियों और 02 अपचारी बालकों को किया जा चुका है गिरफ्तार आरोपियों से 16.782 कि.ग्रा. गांजा कीमती 1,20,000/- रू. एवं बिकी की रकम 68200/- रूपये किया गया था बरामद                दुर्ग। विकास तिवारी। थाना मोहन नगर में दिनांक 23.12.2024 को अप.क.-660/2024, घारा 20 (ख) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को गिरफ्तार* कर इनके कब्जे से *16.782 कि.ग्रा. गांजा कीमती 1,20,000/- रूपये एवं गांजा बिकी की रकम 68200/- रूपये बरामद कर* आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त प्रकरण में  फरार गांजा सप्लायर आरोपी अरूण छाती की लगातार पतासाजी की जा रही थी । आरोपी के उड़िसा में होने की जानकारी प्राप्त अरुण छाती की उड़िसा में पतासाजी, गिरफ्तारी हेतु टीम भेजी जाकर गिरफ्तार   कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केशवराम कोशले थाना प्रभारी मोहननगर एवं उनके स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही । ...

विधिवत पोस्ट मॉर्टम एवं MLC रिपोर्ट लेखन" पर कार्यशाला का आयोजन

Image
दुर्ग। विकास तिवारी। आज दिनांक 18 5 25 को जिलाधीश सभागार, दुर्ग में श्री विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री अजय दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग तथा सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू की उपस्थिति में *आपराधिक प्रकरणों में एमएलसी कर्ता एवं उपचार करने वाले डॉक्टर का साक्ष्य की दृष्टि से महत्व, अभियोजन साक्ष्य के रूप में उनकी भूमिका, मेडिकोलीगल प्रकरण एवं पोस्टमार्टम से संबंधित प्रकरणों में पुलिस जांच/ विवेचना में आने वाली विभिन्न व्यवहारिक समस्या एवं उनके निदान व आपसी समन्वय से प्रकरणों के त्वरित निराकरण* पर विस्तार से चर्चा किया गया  कार्यशाला में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय दानी ,फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ पीयूष कुमार सिंह,डॉ काव्येश साहू,डॉ सीमांत सिंह द्वारा कार्यशाला में उपस्थित डॉ एवं पुलिस अधिकारीयो को विस्तार से एमएलसी ,पीड़ित के उपचार से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट संबंधी दस्तावेज एवं पीएम रिपोर्ट में अभियोजन साक्ष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया साथ ही विवेचना के दौरान साक्...

गंज मंडी सिकोला भाटा मोहन नगर में गांजा बिक्री के लिए घूम रहे 03 आरोपी गिरफ्तार

Image
दुर्ग। विकास तिवारी आरोपियों से कुल 3.28 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 24,000 रूपयेे एवं बिक्री की नगदी रकम 400 रूपये जप्त  एनडीपीएस एक्ट में आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर                        दिनांक 18.05.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि  तीन व्यक्ति गंज सब्जी मंडी सिकोला भाठा दुर्ग में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे है ।  उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी संजय उके , अमित गजभिये , संजय साहू* को पकड़ा जाकर इनके कब्जे से  एक नीला कलर के पालीथीन के अंदर रखे  मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 3.28 किलो ग्राम कीमती करीबन 24000 रूपये  एवं  बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 400 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 24400 रूपये विधिवत जप्त कर थाना  मोहन नगर के अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 20(ख), 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।       उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक केशव राम कोसले थाना प्रभारी थाना मोहन नग...

आम-लोगो को धारदार तलवार लहराकर डरा धमका रहा व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में

Image
दुर्ग। विकास तिवारी। वेलकम किराया भंडार के सामने मेन रोड हरनाबांध, दुर्ग के पास का मामला आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया एक लोहे का धारदार तलवार आरोपी को आम से एक्ट में भेजा गया जेल दिनांक 18.05.2025 को सूचना मिली कि *वेलकम किराया भंडार के सामने मेन रोड हरनाबांधा दुर्ग में एक व्यक्ति धारदार तलवार लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका* रहा है।  उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर *घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया,* जिससे नाम पता पूछने पर अपना *नाम मोहम्मद खालिद बताया।* आरोपी के *कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार को विधिवत जप्त कर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 230/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट मैं गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड  पर भेजा गया* । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, थाना प्रभारी दुर्ग, प्र.आर. चेतन साहू, आरक्षक केशव कुमार, शरद सिंह का सराहनीय योगदान रहा।  *गिरफ्तार आरोपी- मोहम्मद खालिद

झपटमारी करने वाला एक आरोपी एवं तीन विधि से संघर्षत बालक पकड़ाए

Image
          भिलाई। विकास तिवारी। झपटमारी करने वाला एक आरोपी एवं तीन विधि से संघर्षत बालक पकड़ाए एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड पर दो अलग-अलग लोगो से झपटमारी का मामला  जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी  आरोपी से 02 मोबाईल, 01 लेडिस बैग व नगदी 200 रूपये जप्त                              प्रार्थी टेक प्रताप बंजारे* निवासी श्याम नगर केम्प-2 भिलाई द्वारा *थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया* कि दिनांक 16.05.2025 की रात्रि    08.00 बजे* करीबन अपनी बहन को लेकर शिवपुरी छोड़ने जा* रहा था कि *एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड के पास कुछ लड़के* खडे़ थे जो आये और *धक्का देकर प्रार्थी की बहन का बैग, मोबाईल झपट कर लेकर भाग गये। इसी तरह *दिनांक 16.05.2025 की रात्रि 08.15 बजे प्रार्थी गणेश राम निषाद* निवासी शिवपुरी जामुल द्वारा अपनी *ड्यूूटी कर घर जा रहा था कि एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड* के पास *कुछ लड़के आये और मोबाईल झपट कर ले गये*। प्रार्थियो की रिपोर्ट पर *थाना जामुल मे...

बांग्लादेशी महिला शाहीदा खातून उर्फ ज्योति एवं मोह0 रासेल शेख भिलाई से गिरफ्तार

Image
भिलाई। विकास तिवारी। अवैध निवासरत बांग्लादेशी महिला शाहीदा खातून उर्फ ज्योति एवं मोह0 रासेल शेख भिलाई से गिरफ्तार अवैध अप्रवासियों पर कार्यवाही हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व्दारा की गयी कार्यवाही वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा से प्रवेश कर अपनी पहचान छिपाते हुए सुपेला में नाम बदल कर रह रही थी महिला एवं उसका पतज्योति एवं रासेल शेख के नाम से फर्जी दस्तावेज एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पहचान छिपाकर रहते पाये गये छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी *फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र एवं बैंक पासबुक इत्यादि बनाकर किया गया दुरूपयोग* *इंटरनेट कॉल एवं वाट्सएप के माध्यम से बांग्लादेश स्थित परिजनो से रहते थे सतत संपर्क में* *महिला एवं उसके पति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1946 एवं भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 एवं पासपोर्ट (भारत मे प्रवेश) अधिनियम 1920 के तहत की गयी कार्यवाही*             ...

बिल में हेरा फेरी कर 40 लाख रुपए गबन करने वाला पुलिस की गिरफ्त मेंएक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
                                दुर्ग। विकास तिवारी। प्रार्थी पीयूष त्रिपाठी।निवासी जयंती नगर दुर्ग दिनांक* 15/05/2025 को *थाना कोतवाली उपस्थित आकर शिकायत आवेदन पेश किया*। जिसमें आवेदक के *बस स्टैंड हाउसिंग बोर्ड परिसर में स्थित संकल्प फार्मेसी के नाम से मेडिकल दुकान* में *काम करने वाले अपने साला बृजमोहन दुबे उर्फ गगन* निवासी जयंती नगर दुर्ग द्वारा मेडिकल दुकान में कार्य करते हुए *कंप्यूटर बिल निकालते समय पैसों का हेरा फेरी कर लगभग 40 लाख रुपए गबन कर धोखाधड़ी* करना लेख था। शिकायत आवेदन जांच क्रम में जिला अभियोजन अधिकारी से विधिक राय लिया गया जिन्होंने अपने प्रतिवेदन में अनावेदक बृजमोहन दुबे का कार्य प्रथम दृष्टयाअपराध की श्रेणी में आना लेख किए जाने से *शिकायत जांच में प्रथम दृष्टया अपराध धारा 316 (2),318 (3)-बीएनएस का घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया*। विवेचना के दौरान आरोपी बृजमोहन दुबे और गगन को पकड़ कर कड़ाई से *पूछताछ करने पर उक्त जुर्म करन...

ऑपरेशन - सुरक्षा"* अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा माल वाहक वाहन चालकों को वाहन में सवारी ना ले जाने हेतु लगातार "शपथ" दिलाया जा रहा है।

Image
भिलाई। विकास तिवारी। ऑपरेशन - सुरक्षा"* अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा माल वाहक वाहन चालकों को वाहन में सवारी ना ले जाने हेतु लगातार *"शपथ"* दिलाया जा रहा है।   ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन करने वाले ऐसे वाहन चालको पर *विशेष पाइंट मोतीपुर चौक, अहिवारा रोड, पुलगांव चौक, उतई रोड, अंजोरा बाईपास* में लगाकर वाहनो की चेकिंग की जा रही है।   मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा एवं उस पर होने वाले अर्थदंड के संबंध में जानकारी देते हुए वाहनों में स्टीकर भी लगाया जा रहा है।  कार्यवाही के साथ ऐसे वाहन चालकों से भविष्य में दोबारा ऐसी गलती ना करने हेतु सहमति पत्र भी भराया जा रहा है।   विगत 04 दिनों में कुल 116 माल वाहक वाहन में सवारी ना ले जाने पर कार्यवाही एवं 248 वाहन चालकों सें सहमति पत्र भरवाया गया। अपील :-माल वाहक वाहन चालको से अपील है कि अपने फायदे लिए कई मासूम लोगो की जिंदगी खतरे मे ना डाले।            वर्ष 2024 में अन्य जिलों में माल वाहक वाहनो में सवारी ले जाने के दौरान हुई सडक दुर्घटनाओं को देख...

235 वारंटियो को किया गया गिरफ्तार।

Image
भिलाई। विकास तिवारी। 235  वारंटियो को किया गया गिरफ्तार। 28 वर्ष पुराने वारंटी को किया गया गिरफ्तार कुल 30 टीमें अलग-अलग वारंटीयों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी लगभग डेढ़ सौ अधिकारी कर्मचारी वारंट तमिली में लगे हुए थे* गुरुवार शुक्रवार के दरमियानी रात से अभियान प्रारंभ हुआ था* राजपत्रित अधिकारी पूरे अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे थे सभी वारंटी ओ के फिंगरप्रिंट भी लिए गए वारंटियो को कड़े शब्दों में अपराधिक कृत्य से दूर रहने की दी गई हिदायत ।           जिला दुर्ग में वर्षों से लंबित स्थाई एवं गिरफ्‌तारी वारंटियो पर तामिली हेतु दिनांक 15-16 मई की दरम्यानी रात्रि विशेष अभियान *"आपरेशन विश्वास"* के तहत् जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियो की पता साजी हेतु विशेष टीम गठित कर वारंटियों के सकुनत तथा संभावित जगहो पर दबिश दिया गया। *अभियान के तहत् कुल 235 वारंट के कुल 198 वारंटियों को दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया*। इस *विशेष अभियान के तहत् वारंटियो का नाम सूचीबंद्ध कर, फिंगर प्रिंट लेकर डाटा बेस तैयार किया गया है*। अभियान में जिलो के सभी थानो के साथ-साथ ...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल व्दारा थाना सुपेला के विवेचकों की ली गई समीक्षा बैठक ।

Image
    भिलाई। विकास तिवारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल व्दारा थाना सुपेला के विवेचकों की ली गई समीक्षा बैठक ।  . वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल  व्दारा थाना सुपेला के विवेचकों की ली गई समीक्षा बैठक । .लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिया गया मार्गदर्शन।                  दिनांक15.05.2025 का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा  *थाना सुपेला में विवेचको की बैठक ली गई*। बैठक में *सुपेला थाना के लंबित अपराधों का बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई* । समीक्षा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने में *धोखाधड़ी एवं ठगी (धारा 420 भादवि) के अपराधों के निकाल के संबंध में विवेचकों  को मार्गदर्शन दिया गया* । साथ ही *शरीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के निकाल हेतु विवेचको को तरीके बताए* । नए कानून में दिए गए प्रावधान अनुसार *बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरणों को 60 एवं 90 दिवस में निराकरण हेतु निर्देशित किया* गया। थाने स्तर पर संधारित *समस्त रिकार्ड को एक सप्ताह के भीतर अद्यत...

अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से पहचान छिपाकर रहते पाई गई बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी गिरफ्तार

Image
भिलाई। विकास तिवारी ।अवैध निवासरत बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी भिलाई से गिरफ्तार अवैध अप्रवासियों पर कार्यवाही हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व्दारा की गयी कार्यवाही अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा से प्रवेश कर अपनी पहचान छिपाते हुए लगभग 02 वर्षों से सुपेला में नाम बदल कर रह रही थी महिला अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से पहचान छिपाकर रहते पाई गई बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एसटीएफ गठन के उपरांत की गयी पहली कार्यवाही आधार कार्ड में प्रतिरूपण कर, फर्जी दस्तावेज तैयार कर ईलाज में किया गया उपयोग महिला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1946 एवं भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत की गयी कार्यवाही  छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे, बांग्लादेशी / रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर, उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें वापस भेजे जाने की कार्यवाही हेतु दुर्ग जिला में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का गठन किया गया है, जिनके व्दारा लगातार दुर्ग में अवैध रूप रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान...

स्पा सेंटर की आड़़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासाआरोपियों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

Image
                    भिलाई। विकास तिवारी। स्पा सेंटर की आड़़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा स्पा सेंटर की संचालिका सहित चार  गिरफ्तार आरोपियों से जप्त किया गया आपत्तिजनक सामग्री आरोपियों  को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल                  दिनांक 11.05.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु *व्ही. आर. टावर जुनवानी में संचालित अगम ब्यूटी सेलून एवं स्पा सेंटर में मसाज* के नाम पर लड़़कियों से देह व्यापार करवा रही है। सूचना पर तत्काल महिला अधिकारियों कर्मचारियों के साथ टीम गठित कर  पुलिस कर्मचारी को पाईंटर नियुक्त कर स्पा सेंटर में अगम ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया । मौके पर स्पा सेंटर की संचालिका श्रीमति प्रिया सिंह  से आपत्तिजनक सामग्री, पॉच नग रजिस्टर एवं 4,000/- रूपये तथा स्पा सेंटर के रूम में ग्राहक एस.के. द्विवेदी,  धर्मशील खोब्रागढ़े, राहुल चौधरी एवं विकास गेन्ड्रे मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री एवं वि...

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने भिलाई, छत्तीसगढ़ में अपना दूसरा एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

Image
भिलाई,।विकास तिवारी। छत्तीसगढ़, 12 मई, 2025: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित मोतीलाल नेहरू नगर में अपने दूसरे एक्सक्लूसिव शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। इस शुभ अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। शोरूम के उद्घाटन के उपलक्ष्य में किसना ग्राहकों को मेकिंग चार्ज़ पर 100% तक की छूट और हमारी नवीनतम समर कलेक्शन — जहाँ सहज सादगी मिलती है शाश्वत भव्यता से — की खोज करने का आमंत्रण देता है। श्री घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरि कृष्णा ग्रुप ने कहा: भिलाई में यह शोरूम हमारे मध्य भारत में बढ़ते रिटेल नेटवर्क का एक रणनीतिक विस्तार है। ऐसे उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में प्रवेश कर किसना का उद्देश्य है कि वह आकांक्षी उपभोक्ताओं को सुलभ लक्ज़री और बेजोड़ सेवा प्रदान करे। यह हमारे विज़न 'हर घर किसना' के अनुरूप है, जिसके तहत हम भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता ज्वेलरी ब्रांड बनना चाहते हैं और हर महिला का डायमंड ज्वेलरी पहनने का सपना साकार करना चाहते हैं। श्री पराग शाह, निदेशक, क...