सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता
दुर्ग। विकास तिवारी।अवैध जुआ/ सट्टा पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,ग्राम धनोरा में सट्टा-पट्टी लिखते 03 आरोपी गिरफ्तार, नगदी एवं मोबाइल जप्त मुखबिर सूचना पर थाना पदमनाभपुर पुलिस द्वारा ग्राम धनोरा शमशान घाट के पास रेड कार्यवाही की गई। सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से 10 नग सट्टा पट्टी, 03 मोबाइल, डॉट पेन एवं नगदी 2020/- रुपये जप्त किया गया । आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है। संक्षिप्त विवरण : दिनांक 21.05.2026 को थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धनोरा शमशान घाट के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 03 व्यक्तियों को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया, जबकि सट्टा लिखवाने वाले कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, डॉट पेन एवं नगदी...