Posts

मानव अधिकार संरक्षण और जनसेवा के लिए WHRC का संकल्प, भिलाई में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

Image
भिलाई। विकास तिवारी।विश्व मानवाधिकार परिषद् (WHRC) छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा होटल सेंट्रल पार्क, सुपेला, भिलाई में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की आगामी कार्ययोजना, मानव अधिकार संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, जनजागरुकता एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विश्व मानवाधिकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एम.आर. अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी साहब एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) सुश्री पायल पोपटानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अंसारी जी ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उ‌द्देश्य है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों से सेवा, पारदर्शिता और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान क...

लगा तार हो रही सड़क दुर्घटना आखिर कब रुकेगी।दुर्ग पुलिस नकाम साबित। सिर्फ सड़क सुरक्छा अभियान की खुली पोल। एक स्कूटी में 5 सवार 4 मरे जिम्मेदारी किसकी

Image
भिलाई विकास तिवारी।थाना कुम्हारी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु, एक बालक घायल आज कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुःखद सड़क दुर्घटना घटित हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पाँच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े क्रमांक CG 07 NA 0930 ट्रैक्टर, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर लोड थे, के पीछे स्कूटी टकरा गई। दुर्घटना में चार व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों का विवरण : 1. अमृत निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी भिलाई-3 2. लक्ष्मी निर्मलकर, उम्र 26 वर्ष 3. याचना, उम्र 7 वर्ष 4. डाली, उम्र 4 वर्ष घायल : भावेश, उम्र 8 वर्ष, उपचारार्थ एम्स रायपुर में भर्ती। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु सुपेला स्थित मर्चुरी में रखा गया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा जप्त कर थाना परिसर लाया गया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ...

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्थामोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

Image
भिलाई। विकास तिवारी।जिलेभर में लगभग 1400 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी स्तर के अधिकारी स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग। ताजिया जुलूस मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था। रिजर्व बल, दंगा नियंत्रण उपकरण, वीडियोग्राफी, ड्रोन/आसूचना एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस। मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। मोहर्रम की दसवीं तारीख पर विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से निकाले गए, जिनके शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई।l जिले के प्रमुख ताजिया जुलूस मार्गों, करबला मैदान, पावर हाउस चौक, सुपेला चौक, बीएसएनएल चौक, 2.5 मिलियन चौक, जामा मस्जिद क्षेत्र, पुरानी भिलाई, दुर्ग शहर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रत्येक स्थान पर राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर संपूर्ण व...

अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वाले 05 को ग्रिफ्तार करने दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Image
भिलाई। विकास तिवारी ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना उतई एवं थाना जामुल क्षेत्र में 04 पृथक-पृथक स्थानों पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री की जा रही थी, जिस पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से कुल 129 पौवा अवैध शराब, शराब बिक्री की रकम सहित 13 हजार रुपये से अधिक की नकदी एवं अपराध में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध संचालित "ऑपरेशन विश्वास" के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के परिवहन, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25.06.2026 को थाना उतई एवं जामुल क्षेत्र में 04 पृथक-पृथक स्थानों पर दबिश देकर कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना...

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

Image
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक नाम की फर्म ने महज छह महीने के भीतर कागजों पर 76 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दिखाया, जबकि वास्तविक व्यापारिक गतिविधियों के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले हैं। GST विभाग का मानना है कि पूरा मामला फर्जी बिलिंग और अवैध ITC नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ फर्में केवल बिल जारी करने और टैक्स क्रेडिट पास करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही थीं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई सप्लायर फर्मों के GST पंजीयन पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं और उनके वास्तविक कारोबार का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह मामला एक संगठित फर्जी बिलिंग गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जिसमें एक से अधिक राज्यों की फर्मों की भूमिका हो सकती है। फिलहाल बैंक खातों, ई-वे बिल, परिवहन रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि शुरुआती जांच में कई अन्य व्यक्तियों और फर्मों की भूमिका भ...
Image
नंदिनी। विकास तिवारी।अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,ग्राम मेड़ेसरा में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 35 पौवा शराब जप्त कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर मुखबिर सूचना पर नंदिनी नगर पुलिस ने ग्राम मेड़ेसरा पानी टंकी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा एवं 10 पौवा अंग्रेजी मदिरा सहित कुल 35 पौवा शराब जप्त की गई। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 3,700 रुपये आंकी गई, जिसे वैधानिक रूप से जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। संक्षिप्त विवरण : दिनांक 24.06.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम मेड़ेसरा पानी टंकी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामजी लोधी, उम्र 67 वर्ष, निवासी ग्राम मेड़ेसरा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 2,50...

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही, रानीतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

Image
रानीतराई। विकास तिवारी।अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही, रानीतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से शराब बिक्री की तैयारी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 153 पौवा देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा बिक्री रकम जप्त की गई। आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया। अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सतत अभियानात्मक कार्यवाही जारी है। ▪️ संक्षिप्त विवरण : मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना रानीतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम नौगेन्द्र बंजारे बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी द्वारा अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध...