Posts

Showing posts from June, 2025

लापरवाह वाहन चालकों एवं शराब पीकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही पांच वाहन चालकों के वाहन जप्त किए गए अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया

Image
भिलाई। विकास तिवारी।यातायात पुलिस एवं थाना स्टॉफ के द्वारा सयुंक्त कार्यवाही कर लापरवाह वाहन चालको के विरूद्ध की गई कार्यवाही। जिले के प्रमुख 08 रेलवे स्टेशन /बस स्टैंड एवं चौक में ई रिक्शा/ ऑटो चालकों तथा  दो पहिया में तीन सवारी, मोडीफाई सायलेंसर, नशे में वाहन चलाने वाले एवं बिना नंबर वाले वाहनो पर की गई कार्यवाही। रात्रि 06.00 बजे से 11.00 बजे तक अभियान चलाकर 264 वाहन चालको पर की गई कार्यवाही। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 05 चालको का वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया। संदिग्ध वाहनो के डिग्गी को भी चेक किया गया। रूआबांधा मार्केट में नो पार्किग में वाहन खडा करने वाले 35 वाहन चालको पर कार्यवाही की गई।        रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओ पर अकुंश लगाने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिदिन विशेष चेकिंग पाइंट लगाकर लापरवाह वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें कल दिनांक को यातायात पुलिस एवं थाना स्टॉफ के द्वारा जिले के प्रमुख 08 स्थानों पर विशेष चेकिंग पाइंट लगाकर 264 लापरवाह वाहन चालको पर कार्यवाही की गई एवं ई रिक्शा / ऑटो चालकों की लिस्टिंग किय...

नेवई पुलिस ने डिजिटल अस्टेट कर 54,90000 रूपये केचार आरोपियों को लखनऊ उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।डिजिटल अस्टेट कर 54,90000 रूपये के सायबर फ्राड करने वाले आरोपी हुये गिरफ्तार चार आरोपियों को लखनऊ उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं आधार कार्ड को किया गया जप्त                          प्रार्थिया नम्रता चन्द्राकर निवासी प्रगति नगर रिसाली के द्वारा थाना नेवई में आवेदन पेश किया कि दिनांक 29.04.2025 को मोबाईल 8473927649, 7077631410 एवं 7818090229 के धारक द्वारा स्वयं को  सीबीआई अधिकारी बताकर आवेदिका के पिता को विडियो काल कर उनके नाम का केनरा बैक का खाता को नरेश गोयल को बेचे हो जिसमें 02 करोड़ रू का मनी लांड्रिंग हुआ है, उनका सहयोग करने कहकर सभी सदस्यों की संपत्ति की सारी जानकारी लेकर, गिरफ्तारी का भय दिखाकर अलग अलग खातें व किस्तों में दिनांक 29.04.2025 से 29.05.2025 के मध्य 54,90,000 रू छलपूर्वक जमा कराकर ठगी करने के सबंध में पेश किया है ।आरोपियों के विरुद्ध  थाना नेवई में अपराध क्रमांक 156/ 25 धारा 318(4) बीएनएस 67 (डी) आई.टी.एक्ट* कायम कर विवेचना में लिया गया...

14 जून को आयोजित अर्द्धदिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सी एम ई) कार्यक्रम का विषय था – “रक्तदान करें, आशा दें: साथ मिलकर जीवन बचाएं ,

Image
Bhilai। Vikas tiwari।विश्व रक्तदाता दिवस 2025 पर जेएलएन चिकित्सालय में ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रथाओं पर सीएमई:  स्वैच्छिक रक्तदान की भूमिका पर व्यापक संवाद सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अंतर्गत संचालित जेएलएन चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र के ब्लड सेंटर द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को रेखांकित करना और आधुनिक ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रथाओं पर चिकित्सकों को अद्यतन जानकारी प्रदान करना था। यह आयोजन कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. एम. रवीन्द्रनाथ के मार्गदर्शन में तथा संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के सक्रिय सहयोग से सम्पन्न हुआ। 14 जून को आयोजित अर्द्धदिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सी एम ई) कार्यक्रम का विषय था – “रक्तदान करें, आशा दें: साथ मिलकर जीवन बचाएं”, जिसमें रक्तदान की समयबद्धता और मानवीय महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति (आयुष विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़) डॉ. पी. के. पात्रा ने किया...

पति पत्नी ने मिलकर आम लोगो से ट्रेवल एजेंसी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम से ठगे 14780000। प्रोडेक्शन वारंट ले कर बालोद से गिरफ्तार किया।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।टूर एण्ड ट्रेवल में फेंन्चाईसी  दिलाने के नाम से ठगी करने वाले शातिर पति एवं पत्नि  पुलिस गिरफ्तार में। आरोपीयों ने ठगी कुल करीबन एक करोड़  50 लाख की ठगी।  प्रार्थी टी.व्ही. जय प्रदीप  पिता आर. टी. पनिकर उम्र 49 साल साकिन नेहरू नगर भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला ने सूचना दिया गया कि दिनांक 06.09.2022 को लेट्स ट्रेवल फ्री के नाम से आफिस सूर्या माल जुनवानी  में संचालित था जिसके संचालक नागेष कुमार धारा एवं आरती के द्वारा लोागो को टूर एण्ड ट्रेवल के नाम एवं फेंचाईसी  एवं अन्य स्क्रीम बताकर  अधिक लाभाँस देने का प्रलोभन देकर योजनाबद्व तरीके से प्रार्थी से 45,00,000 रू, रामकिशोर सिंह से 10,40,000 रू, इन्द्रजीत कौर से 80,00,000 रू विवेक विष्वकर्मा से 10,40,000 रू, इन्द्रजीत गुलाटी से 2,00,000 रू अन्य लोगो के साथ धोखाधड़ी किया गया है तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 675/2025 धारा 420,120-बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।              प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए...

डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर ठगी करने वाले एक अन्य आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Image
                                                                                   भिलाई। विकास तिवारी।डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर ठगी करने वाले एक अन्य  आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी को उदयपुर राजस्थान से किया गया गिरफ्तार। आरोपी ने 20 प्रतिशत कमीशन के लालच मे अपना खाता आनलाईन ठगी करने वालो को देना बताया।               जिले मे घटित आनलाईन ठगी एवं साईबर अपराध के लंबित प्रकरणो के त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों को पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार कर लंबित प्रकरणो के निराकरण करने हेतु  श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल  (भापुसे.) के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया |                       ...

जमीन विवाद बना हत्या की मुख्य वजह।छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की टंगिया मारकर हत्या

Image
भिलाई। विकास तिवारी।थाना छावनी अन्तर्गत दलबीर भवन के सामने नंदनी रोड सुभाष नगर भिलाई में हुए हत्या का खुलासा। आरोपी के व्दारा सिर में टंगिया से मारकर हत्या को दिया गया अंजाम। जमीन विवाद एवं आपसी रंजिश का कारण बना हत्या। थाना छावनी अन्तर्गत दलबीर भवन के सामने नंदनी रोड सुभाष नगर भिलाई मे मृतक का शव घर पर ही रक्त रंजित हालत में मिला घटना के संबंध में जाँच दौरान प्रथम दृष्टया मृतक के भाई के व्दारा ही क्रूरतापूर्वक सिर व शरीर के हिस्से में वार कर हत्या किया जाना पाया गया। प्रार्थी वंशुल सिंह  पिता स्व. महेन्द्र कुमार सिंह उम्र 18 वर्ष।निवासी दलबीर भवन के सामने नंदनी रोड सुभाष नगर भिलाई की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 296/2025 धारा 103 बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के बताए अनुसार दिनांक 10/06/2025 को रात्रि करीबन 08.30 बजे को राज उर्फ राजेश सिंह एवं महेन्द्र कुमार सिंह दोनो सगे भाई है जो जमीन व पारिवारीक बात को लेकर वाद विवाद होने पर आरोपी  राज उर्फ राजेश सिंह ने अपने हाथ मे टंगिया से प्रार्थी के पिता महेन्द्र कुमार सिंह के सिर एवं अन्य जगह पर टंगिया मार कर हत्या कर ...

46 वर्षीय महिला हुई ठगी का शिकार पंडित ने लूट लिए। 366000 जान का खतरा बताकर

Image
  भिलाई। विकास तिवारी।गृह एवं कुण्डली में दोष होने से जान का खतरा बताकर 36,66,000 रुपए का धोखाधड़ी। बिना डिग्री, सोशल मीडिया देखकर बना योग गुरु।  पीड़िता के फ्लैट को भी अपने नाम कराने करता था ब्लैकमेल। प्रार्थिया पल्लवी जायसवाल पिता स्व. विनोद कुमार जायसवाल उम्र 46 वर्ष पता फ्लैट नम्बर 120 व्दितीय तल सीएचपीएल शिखर अपार्टमेंट जुनवानी भिलाई व्दारा *वर्ष 2022 में कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी श्री परिचय मिश्रा को अपनी जन्मकुंडली दिखाकर अपने स्वास्थ्य एवं रोजगार के बारे में चर्चा की थी तब पुजारी परिचय मिश्रा व्दारा कुंडली मे काफी दोष होना बताकर ग्रहों को शांत कराने हेतु पूजा करवाने बताकर अपने सिद्ध गुरुजी श्री कुलदीप जी महाराज को भिलाई आने पर मुलाकात कराने बताया था। जनवरी 2023 में पुजारी परिचय मिश्रा व्दारा प्रार्थिया को पंडित श्री कुलदीप जी महाराज से मिलवाया जिनके व्दारा प्रार्थिया की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होना जिससे जान का खतरा होना बता कर प्रार्थिया के फ्लैट का अवलोकन किया तथा घर में भी बाधा होने की बात बताई तथा स्वयं को सिद्ध पंडित व योगाचार्य होना बताकर शीघ्...

रकम दुगनी करने का झांसा फिरआरोपियों द्वारा 13074966/- रू. का किया गया धोखाधड़ी। एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।रॉबोट ट्रेडर्स एफएक्स लिमिटेड नामक ट्रेडिंग कम्पनी एवं इंफीनॉक्स कैपिटल कंपनी में रकम दुगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले  एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 13074966/- रू. का किया गया धोखाधड़ी *  गिरफ्तार आरोपी से एक एप्पल मोबाईल किया गया जप्त  अन्य आरोपी की पता तलाश जारी         प्रार्थी ज्ञान प्रकाश साहू  उम्र 37 वर्ष कोहका भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना मे एक लिखित आवेदन दिया कि  प्रार्थी प्रापर्टी डीलर एवं प्राइवेट माइन्ड एवं मेमोरी ट्रेनिंग का काम करता है । उत्तम कुमार साहू जिससे उसकी पुरानी जान पहचान थी । वर्ष 2019 में उसे फैडरर्स कैफे वैशाली नगर में मिला  उत्तम कुमार साहू के साथ निखिल चंद्राकार, पवन साहनी, उमेश पटेल साथ में मिले और बताए कि इंफीनाक्स केपिटल एक ट्रेडिंग कंपनी है,  इसका संचालन उत्तम साहू, निखिल चंद्राकार, पवन साहनी, उमेश पटेल के द्वारा किया जाता है इस कंपनी के द्वारा बहुत सारे करेंसी जैसे यूरो, डॉलर (USD), GBP/ USD (ग्रेट ब्रिटेन पाउंड), XAU ( गोल्ड) पेयर मे ट्रेडिंग करत...

दुर्ग पुलिस की कार्यवाही।सोशल मिडिया पर तलवार, चाकू लेकर पोस्ट करने वालों के विरूद्ध।03 आरोपी एवं 03 विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक भेजे गये न्यायिक रिमाण्ड पर।

Image
                . भिलाई। विकास तिवारी । विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत की गई कार्यवाही। सभी आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधात्मक हथियार बरामद। .सभी आरोपियों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। 03 आरोपी एवं 03 विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक भेजे गये न्यायिक रिमाण्ड पर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल (भा.पु.़से.) के द्वारा सोशल मिडिया में निरंतर सक्रिय रहने वाले एवं तलवार, चाकू लेकर पोस्ट करने वालो की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे।निर्देश पर एसीसीयू एवं थाने की गठित संयुक्त टीम द्वारा सोशल मिडिया एकाउन्ट खंगाल कर तलवार एवं चाकू के साथ पोस्ट करने वालों को चिन्हांकित कर चिन्हांकित व्यक्तियों के पता तलाश दौरान कुछ आरोपीगण मौके पर प्रतिबंधित हथियार के साथ पाये गये जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया पकडे गये आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न थानों में पृथक - पृथक कार्यवाही की गई।* ःः कार्यवाही विवरण:ः *01 थाना मोहन नगर क्षेत्र में सब्जी मंण्डी धमधा रोड पर आरोपी लीलाधर उर्फ सोनू साहू* पिता स्व. कमल नारायण साहू...

शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने तथा एक्टिवा वाहन को लूटकर भाग जाने वाले आरोपी को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता।एक आरोपी गिरफ्तार 02 अन्य आरोपी की पता तलाश जारी।

Image
  भिलाई। विकास तिवारी।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  प्रार्थी दयाल प्रकाश  पिता श्री सत्यदेव प्रसाद यादव उम्र 39 वर्ष साकिन आजाद मोहल्ला कैम्प-1 थाना वैशाली नगर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि *दिनांक 02.06.2025 की सुबह आवेदक का भतिजा युवराज यादव घर में रखे एक्टिवा क्र0-सीजी-07 सीव्ही 4566 को बिना बताये लेकर मैदान तरफ खेलने गया था करीबन 08.30 बजे प्रशांत दुबे आवेदक के भतिजे युवराज यादव को घर लेकर आया उसे चोट लगा था प्रार्थी के द्वारा पूछने पर युवराज बताया कि कैम्प में रहने वाला आदित्य उर्फ टिड्डी अपने साथियो के साथ आया और शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगे तो आवेदक के भतिजे द्वारा पैसा नही है बोला तो आदित्य एवं उसके साथी द्वारा प्रार्थी के भतिजे के साथ मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर आवेदक के भतिजे का रास्ता रोककर मारपीट किये तथा आवेदक के भतिजे को एक्टिवा सहित नीचे गिरा कर एक्टिवा को छीनकर भाग गये कि रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-154/2025 धारा 126(2), 119(1), 309(6), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध...

पुराना किराये के पैसे की बात को लकर किया प्राणघात हमला। करने वाला चढ़ा जामुल पुलिस के हत्थे

Image
भिलाई। विकास तिवारी।प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार।  बाजार चौक कुरूद थाना जामुल का मामला।  पुराना किराये के पैसे की बात को लकर किया प्राणघात हमला। जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी। आरोपी से धारदार हथियार चाकू जप्त।  दिनांक 05.06.2025 को शंकराचार्य अस्पताल से सूचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति चाकु लगने से उपचार हेतु भर्ती हुआ है। तस्दीकी हेतु थाना जामुल पुलिस  शंकराचार्य अस्पताल पहुंचकर  आहत/पीड़ित राहुल यादव निवासी नवीन चौक भाठापारा कुरूद का उपचार कराते मिला।  डाक्टर साहब द्वारा मरीज बयान देने योग्य नहीं है बताने पर मौके पर आहत का भाई प्रार्थी प्रकाश यादव रिपोर्ट दर्ज कराया की पुराना किराये का पैसे की बात को लेकर अरूण निषाद अपने पास रखे धारदार हथियार चाकू निकालकर प्राणघात प्रहार कर दिया जिससे आहत/पीड़ित लहुलुहान हो गया। आरोपी आहत/पीड़ित को घायल कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में ले कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पता तलाश में जुट गई पता तल...

थाना पुरानी भिलाई पुलिस की कार्यवाही। लाखों की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार। थाना पुरानी भिलाई पुलिस की कार्यवाही। लाखों की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।प्रार्थी कृपाराम रवानी  पिता स्व. हरिराम रवानी उम्र 70 वर्ष पता बी.एम वाय चरोदा संगम चौक थाना पुरानी भिलाई  के लड़का को रायपुर मंत्रालय में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 62 हजार रूपयें कि ठगी करने की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान  आरोपीयान अंजली कर्मकार पिता बी. एल कर्मकार उम्र 43 वर्ष एवं सुरेश तिवारी पिता संताराम तिवारी उम्र 38 वर्ष साकियान राधा कृष्ण मंदिर लोहार पारा भिलाई 03 को गिर. कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। प्रकरण में एक  आरोपी सर्वजीत ग्रेवाल उर्फ पप्पू शर्मा जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था।  प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु थाना पेट्रोलिंग व एसीसीयू की टीम को निर्देशित किया गया था। दौरान विवेचना उनके परिजनों के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने पर  आरोपी के वर्तमान लोकेशन मैत्रीकुंज रिसाली से हिरासत में लेकर पूछताछ कर कथन लिया जिसने बताया कि इसका अंजली व सुरेश तिवारी से जान पहचान थी। पूर्व मे लोहार पारा राधाकृष्ण मंदिर भिलाई 03 अंजली कर्मकार के मकान में यह अपने परिवार...

दीगर प्रांत से शराब तस्करी करने वाले शातिर तीन शराब तस्कर गिरफ्तारदीगर प्रांत से शराब तस्करी करने वाले शातिर तीन शराब तस्कर गिरफ्तार48 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब (मध्य प्रदेश निर्मित ), एक इनोवा कार एक कार टोएटा एवं 02 मोबाईल आई. फोन, 02 मोबाईल ओप्पो कंपनी,जप्त सम्पत्ति की क़ीमत लगभग 30,52,000 रू

Image
भिलाई। विकास तिवारी।दीगर प्रांत से शराब तस्करी करने वाले शातिर तीन शराब तस्कर गिरफ्तार अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध  विशेष अभियान के तहत् End To  End  कार्यवाही में एक आरोपी लांजी मध्यप्रदेश एवं दूसरा आरोपी बस्तर से गिरफ्तार आरोपियों तक पहुंचने हेतु पुलिस ने 20 पेटी एप्पी फ्रीज का किया उपयोग आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹200000/-  की 48 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब (मध्य प्रदेश निर्मित ), एक इनोवा कार एक कार टोएटा  एवं 02 मोबाईल आई. फोन, 02 मोबाईल ओप्पो  कंपनी,जप्त सम्पत्ति की क़ीमत लगभग 30,52,000 रू                      नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान  मुखबीर से सूूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति  इनोवा कार में मध्य प्रदेश से शराब लाकर बस्तर जगदलपुर में ब्रिकी करता है।  सूचना पर टीम गठित कर  स्मृतिनगर स्थित मनोहर चाय के बाजू में मेन रोड़ पर एक किराये के मकान में दबिश दिया गया , जहां पर शौर्य सिंह नामक व्यक्ति मिला जिसके पास इनोवा कार  CG 07 AX 8919, एक कार टोएटा  DL 7 CG ...

नशे के विरुद्ध विशेष अभियानअंतर्गत 22000/- से अधिक मूल्य की 239 पौवा देशी शराब बरामद 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।नशे के विरुद्ध विशेष अभियानअंतर्गत जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई 22000/-  से अधिक मूल्य की 239 पौवा देशी शराब बरामद  20 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त 07 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई कार्रवाई                      नशे के अवैध कारोबार  पर अंकुश लगाए जाने एवं इस अवैध कारोबार में संलग्न आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु जिले में अवैध शराब का विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया ।   मोहन नगर क्षेत्रान्तर्गत धमधा रोड, सब्जी दुर्ग एवं एफसीआई गोदाम  बरगद पेड़़ चबुतरा के पास अवैध शराब बिक्री हेतु रखे जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम व्दारा दबिश दी जाकर सब्जी मण्डी से आरोपी  हरिदर्शन 36 वर्ष के कब्जे से 86 पौवा शराब एवं नगदी कुल 9120/- रूपये जप्त कर थाना मोहन नगर के अप.क्र.- 234/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट  के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है । एफसीआई गोदाम के पास दबिश दी जाकर आरोपी  ...

बिहार के सट्टा खाईवाल नितिश कुमार द्वारा दुर्ग भिलाई के लोगो के खातो को 20000 रूप्ये में खरीदकर डीटीडीसी के माध्यम से म्युल खातो का किया जा रहा था उपयोग। अन्य खाता धारको के संबंध में पता तलाश जारी।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।मुख्य सट्टा खाईवाल सहित 08 म्युल एकाउण्ट खाता धारको एवं खाता खरिदने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता। इससे पूर्व 01 महिला को किया गया था गिरफ्तार।   आरोपी नितिश से छत्तीसगढ़ सहित बिहार के बैंक खाता पासबुक एवं एटीएम किया गया बरामद।  आरोपी नितिश द्वारा सट्टे में अर्जित की गई एक थार गाड़ी किया गया जप्त। आरोपी नितिश से सट्टे में उपयोग किये गये मोबाईल लैपटाप किया गया जप्त।  आरोपी नितिश द्वारा लोटस, बप्पा, रामजानो गोविंदा पैनल का उपयोग कर सट्टा खाईवाली की जानकारी दी गई।  नितिश, दीपक के टीम के द्वारा 22 प्रतिशत के लाभ पर खाईवाली किया जा रहा था। अन्य आरोपियो की पता तलाश जारी है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर परमाल सिंह सिंगोदिया पिता रगुवीर सिंह सिंगोदिया उम्र 40 वर्ष साकिन कैनरा बैंक वैशाली नगर ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी को ज्ञात हुआ कि शाखा में लगभग 111 खते है जिसमे कुल अधिकतम खातों में साईबर फ्रॉड एवं अन्य फाँड की रकम आई है जिसे खातों में डेबिट म...

दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता।मादक पदार्थो के विरूद्ध अभियान के तहत END TO END कार्यवाही में एक अन्य आरोपी गोदिया से गिरफ्तार।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।मादक पदार्थो के विरूद्ध अभियान के तहत END TO END कार्यवाही में एक अन्य आरोपी गोदिया से गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से स्पास-ट्रेनकन प्लस (SPAS-TRASCEN-PLUS CAPSULES)79 डिब्बा 1422 स्ट्रीप 11376 नग कैप्सूल, अल्प्रोजोलम -0.5 टेबलेट 20 डिब्बा प्रत्येक डिब्बा में 08 स्ट्रीट 600 नग कुल 1200 नग टेबलेट, स्पास-प्रॉक्सीन (PROXIOHM सपास) 29 डिब्बा 522 स्ट्रीट 4176 कीमती करीबन 3,18,000रू। दुर्ग पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक प्रमोद रूसिया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव एवं चौकी प्रभारी गुरूविन्दर सिंग संधु के एक  संयुक्त टीम गठित कर अवैध रूप नशीली कैप्सूल एवं टेबलेट को नव जवानों के खून में जहर भरने के लिए बिक्री करने वालो के विरूद्व कार्यवाही करते हुए संतोष चन्द्राकर, ,सोमनाथ पाण्डेय, लिंगराज उर्फ सोनू यादव एवं श्रीमती मनीषा मखीजा को गिरफ्तार किया गया था। जिस पर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 640/2025 धारा 22,8(ख),27(क) नार. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान END TO END...

राहगिरो से मोबाईल लुट करने वाले गिरफतार सरगना खुर्सीपार पुलिस की हिरासत मे

Image
भिलाई। विकास तिवारी।दिनाँक 05.05.2025 को प्रार्थी अमित सिंह मेहरा  पिता कुलदीप सिंह मेहरा उम्र 34 निवासी दलबीर भवन नंदनी रोड थाना छावनी द्वारा  थाना खुर्सीपार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 05.05.2025 को रात्रि में करीबन 10:30 बजे गोडवाना भवन के सोने खुर्सीपार मे 4 अज्ञात आये और मुझे रोक कर मेरा मोबाईल फोन, आधार कार्ड व गाडी की चाबी को झपट कर ले गये की शिकायत पर थाना खुर्सीपार मे अपराध कमांक 81/2025 धारा 304 (2),126 (1) बीएनएस कायम किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी खुर्सीपार द्वारा एक विशेष टीम बना कर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल से संबधित लोगो से पुछताछ किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया गया जिसमे कुछ लोगो को घटना स्थल के आस पास देखा गया।  संदेहियो से पुछताछ किया गया दिनाँक 01.06.2025 को डबरापारा ओवर ब्रीज के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदेहियो के होने की सुचना मिलने पर घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर घटना का घटित करना स्वीकर करने पर आरोपी 01. नोहरदास मानिकपुरी  पिता जगत दास मानिकपुरी उ...