Posts

Showing posts from June, 2026

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्थामोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

Image
भिलाई। विकास तिवारी।जिलेभर में लगभग 1400 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी स्तर के अधिकारी स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग। ताजिया जुलूस मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था। रिजर्व बल, दंगा नियंत्रण उपकरण, वीडियोग्राफी, ड्रोन/आसूचना एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस। मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। मोहर्रम की दसवीं तारीख पर विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से निकाले गए, जिनके शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई।l जिले के प्रमुख ताजिया जुलूस मार्गों, करबला मैदान, पावर हाउस चौक, सुपेला चौक, बीएसएनएल चौक, 2.5 मिलियन चौक, जामा मस्जिद क्षेत्र, पुरानी भिलाई, दुर्ग शहर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रत्येक स्थान पर राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर संपूर्ण व...

अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वाले 05 को ग्रिफ्तार करने दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Image
भिलाई। विकास तिवारी ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना उतई एवं थाना जामुल क्षेत्र में 04 पृथक-पृथक स्थानों पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री की जा रही थी, जिस पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से कुल 129 पौवा अवैध शराब, शराब बिक्री की रकम सहित 13 हजार रुपये से अधिक की नकदी एवं अपराध में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। संक्षिप्त विवरण : दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध संचालित "ऑपरेशन विश्वास" के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के परिवहन, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25.06.2026 को थाना उतई एवं जामुल क्षेत्र में 04 पृथक-पृथक स्थानों पर दबिश देकर कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना...

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

Image
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक नाम की फर्म ने महज छह महीने के भीतर कागजों पर 76 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दिखाया, जबकि वास्तविक व्यापारिक गतिविधियों के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले हैं। GST विभाग का मानना है कि पूरा मामला फर्जी बिलिंग और अवैध ITC नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ फर्में केवल बिल जारी करने और टैक्स क्रेडिट पास करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही थीं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई सप्लायर फर्मों के GST पंजीयन पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं और उनके वास्तविक कारोबार का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह मामला एक संगठित फर्जी बिलिंग गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जिसमें एक से अधिक राज्यों की फर्मों की भूमिका हो सकती है। फिलहाल बैंक खातों, ई-वे बिल, परिवहन रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि शुरुआती जांच में कई अन्य व्यक्तियों और फर्मों की भूमिका भ...
Image
नंदिनी। विकास तिवारी।अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,ग्राम मेड़ेसरा में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 35 पौवा शराब जप्त कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर मुखबिर सूचना पर नंदिनी नगर पुलिस ने ग्राम मेड़ेसरा पानी टंकी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा एवं 10 पौवा अंग्रेजी मदिरा सहित कुल 35 पौवा शराब जप्त की गई। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 3,700 रुपये आंकी गई, जिसे वैधानिक रूप से जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। संक्षिप्त विवरण : दिनांक 24.06.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम मेड़ेसरा पानी टंकी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामजी लोधी, उम्र 67 वर्ष, निवासी ग्राम मेड़ेसरा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 2,50...

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही, रानीतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

Image
रानीतराई। विकास तिवारी।अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही, रानीतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से शराब बिक्री की तैयारी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 153 पौवा देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा बिक्री रकम जप्त की गई। आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया। अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सतत अभियानात्मक कार्यवाही जारी है। ▪️ संक्षिप्त विवरण : मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना रानीतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम घोरारी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम नौगेन्द्र बंजारे बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी द्वारा अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध...

भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Image
भिलाई इस्पात संयंत्र में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय रूप से किया गया। इस वर्ष की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)" रही। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यकारी निदेशक प्रभारी व कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए. के. चक्रवर्ती रहे। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री पी. के. सरकार, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री कमल भास्कर तथा कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ सेल एथलेटिक्स अकादमी एवं बॉक्सिंग क्लब के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाचार्य रणवेश सरकार एवं शिवेन्द्र सिंह के मार्...

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

Image
  भिलाई । पुराना दीनदयाल कालोनी जुनवानी निवासी एलआईजी-218 सुनील श्रीवास्तव(पत्रकार) आज सुबह घरेलु कार्य से अपनी एक्टीवा से मार्केट गए थे। मार्केट से लौटते समय स्पीड ब्रेकर के पास उनकी एक्टीवा गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वे खड़े ट्रेक्टर से टकरा गए जिससे सुनील श्रीवास्तव की मौत हो गई। कल उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में 12.30 बजे किया जाएगा। स्मृति नगर पुलिस शव का कल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप देंगे। सुनील श्रीवास्तव अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्री व पत्नी को छोड़कर संसार से चले गए। पत्रकार जगत में उनके निधन से शोक की लहर है।

शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख का दुर्ग पुलिस द्वारा नागरिक अभिनंदन, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को किया गया सम्मानित

Image
  दुर्ग। विकास तिवारी।पुलिस लाइन दुर्ग में आयोजित सम्मान समारोह में शौर्य चक्र अलंकरण प्राप्त दो पुलिस अधिकारियों का नागरिक अभिनंदन किया गया। नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय साहस, नेतृत्व एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया।समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं पुलिस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने दोनों अधिकारियों के साहसिक योगदान को पुलिस संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बताया। आज दिनांक 15 जून 2026 को पुलिस लाइन दुर्ग स्थित सभागार में शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख के सम्मान में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट...

यूनियन क्लब के मेगा समर कैम्प की सिल्वर जुबली में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रतिभागियों को किया सम्मानित समर कैम्प बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और नई संभावनाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम : बृजमोहन अग्रवाल*

Image
रायपुर। विकास तिवारी।सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को यूनियन क्लब द्वारा आयोजित 'मेगा समर कैम्प' के समापन समारोह एवं समर कैम्प के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सिल्वर जुबली समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यूनियन क्लब के समर कैम्प से उनका जुड़ाव प्रारंभ से ही रहा है। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूर्व जब इस समर कैम्प की शुरुआत हुई थी, तब भी उन्हें इसमें शामिल होने का अवसर मिला था और आज इसके 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में उपस्थित होकर उन्हें विशेष प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समर कैम्प नई पीढ़ी के बच्चों और युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उन्हें उचित दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। ऐसे ...

वार्ड 30 और 31 में विकास को मिली रफ्तार जलभराव और आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, महापौर एवं सभापति कराया 82 लाख के कार्यों का शुभारंभ गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश,,

Image
दुर्ग।,विकास तिवारी।14 जून। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के बाजार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 82 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद एवं सभापति श्याम शर्मा, लोककर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, सांस्कृतिक विभाग प्रभारी एवं वार्ड क्रमांक 31 की पार्षद हर्षिका संभव जैन सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में आरसीसी सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। भूमिपूजन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 में तेजपाल के निवास से डिसेंट सैलून तक 25 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण तथा तमेंरपारा के विभिन्न स्थानों पर 17 लाख रुपये की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य किए जाएंगे। वहीं वार्ड क्रमांक 31 में सिंडिकेट बैंक से स्वाध्याय भवन एवं सिद्धार्थ नगर बस्ती तक 12 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, आपापूरा से आबकारी कार्यालय, रजा खोखर कार्यालय, गवलीपारा होते हुए वर्धमान स्थापक ...

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 33 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। रानीतराई पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Image
रानीतराई। विकास तिवारी।अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 33 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया कौही अशोगा रोड स्थित तालाब किनारे पुल के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित रेड कार्यवाही की गई। आरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी सवा शेरा मसाला शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई।*आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। ▪️ संक्षिप्त विवरण : थाना रानी तराई क्षेत्रांतर्गत कौही अशोगा रोड तालाब किनारे पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी के थैले में अवैध शराब रखकर ग्राहकों की प्रतीक्षा करते मिला। पूछताछ करने पर उसने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी सवा शेरा मसाला शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्त...

वैशाली नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, घर से मिले दोनों के शववैशाली नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, घर से मिले दोनों के शव*

Image
वैशाली नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, घर से मिले दोनों के शव भिलाई। विकास तिवारी।आज दिनांक 14- 06-2026 को वैशाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की वृन्दानगर कैम्प एक में मृतक (1)जी वेंकटरमण मूर्ति उम्र 55 वर्ष एवं उनकी पत्नी ( 2)जी विद्यावती उम्र 52 वर्ष का शव उनके घर में संदिग्ध एवं मृत हालत में पड़ा है सूचना पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची     घटना के संबंध में मृतक के घर के सामने रहने वाले मृतक के छोटे भाई जी माधव राव की रिपोर्ट पर मर्ग क़ायम किया जाकर जाँच कार्यवाही में लिया गया फॉरेंसिक एवं पुलिस की टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिवत फोटोग्राफी विडियोग्राफी किया गया है               घटना स्थल पर मृत्तिका जी विद्यावति का शव मृत हालत में मकान के सामने वाले कमरे में पाया तथा मृतक जी वेंकट रमण मूर्ति का शव अंदर कमरे में नायलॉन की मोटी रस्सी में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ था जिसे मृतक के भाई (प्रार्थी)द्वारा रस्सी काटकर नीचे उतारा गया है    घटना स्थल से आवश्यक भौतिक स...