Posts

Showing posts from November, 2025

दिव्य श्री राम कथा भव्य कलश यात्रा की तैयारियां जोरो पर

Image
  भिलाई। विकास तिवारी। जामुल मे होने जा रहे श्रीमद्जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज, अधिष्ठाता, श्री रामलला सेवा सदन, अयोध्या के श्री मुख से होने जा रहे बहुत ही दिव्य श्री राम कथा के भव्य कलश यात्रा की तैयारिया जोरो पर है, जहां एक ओर माताओं के कलश धारण करने हेतु आयोजन समिति के सदस्य घर – घर पहुंच कर पंजीयन का कार्य कर रहे हैं वहीं दुर्ग जिले के चार स्थानों पाटन , कोड़िया , नंदकट्ठी ,रवेलीडीह इत्यादि में कलशों का निर्माण कार्य भी बहुत तेजी से किया जा रहा है                    यह विदित हो कि 29 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक अविरल प्रवाहित होने वाली श्री राम कथा के पूर्व 28 दिसम्बर दिन रविवार को 11,111 ( ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) माताओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकली जाएगी जिसके लिए विभिन्न वाद्य यंत्रों की टोली भी तैयार की जा रही है, साथ ही रथ व पुष्प वर्षा की तैयारियां भी जोरो पर है                  शुभ कार्य में कलश ...किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में कलश यात्रा का मह...

नवागढ़ विधानसभा में धान खरीदी में जमकर हो रहा लापरवाही,भ्रष्टाचार, राजनितिक दबाव,और शोषण...

Image
नवागढ़। विकास तिवारी। आतंक का गढ़ बनता नवागढ़... सरकार के समर्थन मूल्य पर उठ रहे सवाल... जिम्मेदारों की काली करतूत हुई उजागर... सूचना मिलने के बावजूद भी चुप्पी साधे रहना फोन रिसीव नहीं करना पत्रकारों की हत्या करना देने का नियत तो नहीं... भला जिम्मेदार अफसर पर कैसे विश्वास करेगा पत्रकार... चपरासी से लेकर कलेक्टर तक पत्रकारों की बातों को नकारते हुए नजर फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा और कार्यवाही के नाम पर सिर्फ ठेका दिखाते हैं ऐसे में क्या पत्रकारों के साथ साजिश नहीं हो सकती,क्या उनकी हत्या नहीं हो सकती तो जिम्मेदार कौन रहेगा... एक तरफ प्रदेश सरकार किसान का हितैषी बताता है। और किसानों की पाई पाई धान को खरीदने को तैयार है। किंतु कुछ भ्रष्ट अफसर प्रदेश सरकार की छवि खराब करने के लिए ठेका लेकर आ गए हैं और उनकी छवि खराब करने कोई कसर नहीं छोड़ रहा। यह पूरा वाक्य नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 1269 संबलपुर का मामला है। जहां ना तो बारदाने बाटे ना ही तौल और लगाई गई स्टैकिंग। पत्रकारों के सवाल से बचते नजर आ रहे समिति के छोटे कर्मचारी वहीं बारदाने ...

10 लाख रू. का गांजा परिवहन करते पकड़ा गया उडिसा का तस्कर।आपरेशन विश्वास के तहत अण्डा पुलिस की कार्यवाही

Image
  दुर्ग। विकास तिवारी।आपरेशन विश्वास के तहत अण्डा पुलिस की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ 10 किलो कीमती 10 लाख रू. का गांजा परिवहन करते पकड़ा गया उडिसा का तस्कर  आरोपी को थाना अंडा के एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया दिनांक 22.11.2025 को मुखबीर के सूचना मिला कि टांगरपाडा तोरा बरगढ़ उडिसा निवासी शखील बाग नामक व्यक्ति के द्वारा एक ट्राली बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर लोगों को बिक्री करने हेतु दल्लीराजहरा जाने वाली ट्रेन में रिसामा रेल्वे स्टेशन से उतरकर अण्डा गांव आने की तैयारी में है।   उच्च सूचना पर तत्काल थाना अंडा की पुलिस टीम  यात्री प्रतिक्षालय रेल्वे  स्टेशन चौक रिसामा पहुंच कर मुखबीर के बताये व्यक्ति को पकडे़।विधिवत तलाशी पर उनके कब्जे से पास रखे मेहरून कलर की ट्राली बैग के अंदर भरा रखा मादक पदार्थ गांजा तथा एक नग रीयल मी कंपनी का मोबाईल एवं नगदी रकम 1350 रूपये मिला आरोपी शखील बाग द्वारा एक मेहरूम रंग के ट्राली बैग के अंदर रखे दो पालिथन में भरे हरे कच्चे दानेदार  मादक पदार्थ गांजा का तौलकर्ता से वजन कराने पर  कुल 9 किलो 668 ग्राम कीमती लग...

प्रदेश में होने जा रही है बहुत ही दिव्य और भव्य श्रीराम कथा

Image
भिलाई। विकास तिवारी।साल के अंत में प्रदेश में होने जा रही है बहुत ही दिव्य और भव्य श्रीराम कथा दिव्य सजावट, विद्वान धर्माचार्यों की मंगलमय उपस्थिति, भजन कीर्तन की गुंज, श्रोताओं का सैलाब,अलौकिक दृश्य का प्रदेश वासियों को बेसब्री से इंतज़ार।  आठ हजार से अधिक आयोजक परिवार, दस माह से सतत तैयारी,राम कथा होगी इतनी दिव्य और भव्य की साक्षी बनने उत्सुक है         पूरा प्रदेश।  ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह (11,111) कलश , विभिन्न वाद्य यंत्रों की टोली, अद्भुत होगी श्री राम कथा की शोभायात्रा।  बेहद ही दिव्य व भव्य श्री राम कथा में पुरे प्रदेश से उमड़ेगा श्रोताओं का सैलाब।                                    ॥ जामुल॥भगवान श्री राम के ननिहाल, हमारे पावन प्रदेश छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी जामुल, जिला-दुर्ग में बेहद ही भव्य और  दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शिवपुरी स्टेडियम, जामुल में दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक चलेगा ।      ...

बोरी में लुट करने वाले 06 आरोपियों को बोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।आरोपियों से लगभग ₹100000 की मशरूका बरामद।

Image
बोरी। विकास तिवारी।ग्राम टेकापार, बोरी में लुट में करने वाले आरोपी  गिरफ्तार 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी नागपुर का रहने वाला आरोपियों से लूट के गहने खरीदने वाले अन्य दो आरोपी भी गिरफ्तार लूट के आभूषण को नागपुर महाराष्ट्र के सोना व्यापारी को बेचने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार आरोपियों से लगभग ₹100000 की मशरूका  बरामद दिनांक 22.02.2025 को प्रार्थी महेन्द्र सोनी सा. टेकापार बोरी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव गांव जाकर फेरी लगाकर सोने चांदी के आभूषण बेचते है।  घटना दिनांक को भी अपने भतीजे राहुल सोनी के साथ ग्राम रूहा फेरी लगाने सुबह 07.00 बजे गये हुए थे, जो फेरी लगाकर वापस आते समय ग्राम टेकापार खिलौरा के ग्रामीण कच्ची सड़क पर बरगद पेड के नीचे तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा प्रार्थी के मोटर सायकल चालक भतीजे राहुल सोनी के आंखो में मिर्ची पावडर डालकर प्रार्थी के पास रखे काले रंग के रैग्जीन बैग जिसमें सोने चांदी के आभूषण  सोने के पत्ती डोरला बेलपत्ती मंगल सूत्र पिटवामनी बाली फुल्ली ओम लाकेट चांदी के गुब्बा पायल फैशी पायल बच्चों का पायल ...

गया नगर में भागवत देशमुख अपने घर में चला रहा था जुए का फड़।कुल 39 जुआड़ियों 04 नग तासपत्ती एवं जुआं की रकम नगदी 9,25,200/- रुपये एवं 43 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया।

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 आरोपी दबोचे गए 9 लाख रुपए से अधिक की राशि का चल रहा था जुआ ताशपत्ती के साथ 43 नग मोबाइल ज़ब्त धारा 4 छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही गया नगर में भागवत देशमुख अपने घर में चला रहा था जुए का फड़ दिनांक 17.11.2025 को मुखबीर सूचना गया नगर कोस्टा तालाब के पास दुर्ग में कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे से हारजीत का दाव लगाकर जुआ नामक खेल खेल रहे हैं पर कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के हमराह कोतवाली और एसीसीयू की टीम रवाना हुआ। मौके पर पहुंचकर घेराबदी कर रेड कार्यवाही किया कुल 39 जुआड़ियों को तासपत्ती से रुपये-पैसों का दाव लगाकर जुआं खेलते पकड़ा गया । आरोपियों से 04 नग तासपत्ती एवं जुआं की रकम नगदी 9,25,200/- रुपये एवं 43 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया।  सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरुद्ध थाना दुर्ग में अप.क.- 584/2025 धारा 4 छ.ग. जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।  गिरफ्तार आरोपी (1) हरीश देशमुख उम्र 43 साल साकिन  बोरसी थाना प‌द्माभपुर (2) उल्लास  उ...

सर्वदलीय मंच का धमाकेदार आगाज़।दुष्प्रचार, प्रताड़ना और भ्रमजाल के खिलाफ अब नवागढ़ एकजुट

Image
  विकास तिवारी।नवागढ़। रविवार को नवागढ़ विधानसभा सामाजिक एकता और क्षेत्रीय जागरूकता की अनोखी मिसाल बना। पहली बार विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने एक मंच पर जुटकर सर्वदलीय मंच–नवागढ़ की औपचारिक शुरुआत की। सबसे प्रभावशाली क्षण रहा— मंच की प्रस्तावना, जिसे विकास धर दीवान ने सहज, साफ-सुथरे और तीखे शब्दों में रखा। उन्होंने कहा कि नवागढ़ का सम्मान किसी दल का नहीं, पूरे क्षेत्र का है। सच और न्याय की लड़ाई सामूहिक होगी। उनके वक्तव्य ने सभा में नई ऊर्जा भर दी। सुरेन्द्र तिवारी ने मंच का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि नवागढ़ लंबे समय से झूठे प्रचार और सोशल मीडिया आधारित भ्रमजाल से प्रभावित रहा है। यह मंच अब क्षेत्र के लिए सुरक्षा कवच बनेगा, उन्होंने कहा। जावेद खान ने इसे सच की लड़ाई लड़ने वाला मंच बताते हुए स्पष्ट कहा कि अब नवागढ़ को कोई गुमराह नहीं कर सकता। सरपंच–पत्रकार विवाद की सच्चाई उजागर होगी सभा में हाल ही के सरपंच संघ–पत्रकार समाज विवाद पर भी खुलकर मंथन हुआ। प्रतिनिधियों ने स्वीकार किया कि कुछ व्यक्तियों ने अफवाहों का बवंडर खड़ा कर दोनों सरपंच–पत्रक...

टेलर की दुकान मे चल रहे सट्टा पट्टी का उतई पुलिस ने किया पर्दा फास।03सटोरियों के विरुद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।03सटोरियों के विरुद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही। आरोपी द्वारा टेलर दुकान में लिखता था सट्टा पट्टी। आरोपियों द्वारा संगठित होकर अवैध आर्थिक धन अर्जन करने हेतु लिखा जाता था सट्टा पट्टी। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी, 20050 रूपये नगदी रकम, 04 नग मोबाइल, 01 नग रजिस्टर को किया गया जप्त। दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना क्षेत्र में अपराधिक कृत्यों को अंजाम देने वाले आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध थाना उतई पुलिस एवं ACCU टीम के द्वारा सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। दिनांक 11/11/2025 को विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना दिया गया कि  ग्राम सेलूद बजरंग चौक किरण टेलर दुकान पर संचालक धन सिंह देवांगन के द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित करने के लिए अंकगणित के अंकों पर सट्टा नामक जुआ का सट्टा पट्टी लिख रहा है की उक्त सूचना पर हमराह स्टाफ तथा ACCU  टीम एवं गवाहों के मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर संदेही को पकड़ा गया, जो गवाहों के समक्ष संदेही का तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी रकम, डॉट पेन, मोबाइल मि...

भिलाई सेक्टर 5 में चल रहे सट्टे को दुर्ग पुलिस ने की कार्यवाही।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।भिलाई नगर क्षेत्र में सट्टा के अड्डे पर की गई रेड कार्यवाही। दो सटोरियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही। सटोरियों के कब्जे से 7300रु. नगदी एवं 03 नग माबाईल सहित सट्टा पट्टी बरामद की गई। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में अवैध कार्य करने बाले व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 11.11.2025 को जरिये मुखबीर की सूचना प्राप्त हुआ कि सेक्टर 05 क्रास स्ट्रीट 04 मंच के पास कुछ लड़के सार्वजनिक स्थान पर सामुहिक रूप से सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहे है, मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई तो मौके पर दो व्यक्ति अंको के सामने हार जीत का दांव लगाकर सट्टा प‌ट्टी लिख कर मोबाईल के माध्यम से पैसो का लेन-देन कर जुआ खेलवा रहे थे, पुलिस को देखकर सट्टा लिखाने वाले भाग गये एवं लिखने वाले को मौके पर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से पृथक-पृथक 7300रू. नगदी, तीन नग मोबाईल ए...

शंकर नगर दुर्ग में हत्या होने के बाद जनता पूछ रही। कब ख़तम होगा. हत्यायों का सिलसिला

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।शंकर नगर दुर्ग मे बीति रात हुये हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार थाना मोहन नगर दिनांक 10.11.2025 को रात्रि आवेदिका पार्वती निवासी शंकर नगर दुर्ग द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया के पति योगेश विश्वकर्मा को रात्रि करीबन 10:30 बजे तुषार, चंदन एंव तिलक द्वारा बिना कारण धार दार वस्तु से मार कर चोट लहुलुहान कर भाग गये। जिसे उपचार हेतु शासकिय अस्पताल दुर्ग जेकर गये जहाँ डॉक्टर द्वारा जाँच करने पर मृत्यु होना बताया गया कि लिखित आवेदन पर अपराध धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण की पता साजी हेतु विशेष टीम गठीत कर आरोपी पता साजी हेतु लगायी गई। आरोपीगण तुषार, चंदन, एंव तिलक को खोजकर हिरासत में लिया गया। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने से विधिवत् गिरफ़्तारी की गई। माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।  गिर० आरोपी- 01. तुषार नेताम उर्फ चटनी पिता राजेन्द्र नेताम उम्र 23 साल निवासी आमापारा थाना मोहन नगर दुर्ग। 02. तिलक वैष्णव उर्फ दादू पिता रेवतीदास वैष्णव उम्र 22 वर्ष आमापारा थाना मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग...

ब्याज के पैसे की लेन देन बनी हत्या की वजह।10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।घटना के 03 घण्टे के भीतर ही आरोपियों को लिया गया हिरासत में घटना में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल  आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सामग्री किया गया जप्त             प्रार्थिया वी. रानी सोनी  उम्र 46 वर्ष पता शीतला नगर  थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पति वेदुरवाडा संतोष आचारी सोना चादी एवं ब्याज पर रूपये देने का काम करता था, दादू सोनी को उसके पति ने कुछ रूपये दिया था, जो काफी दिनों से वापस नहीं कर रहा था । इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।  दिनांक 07.11.2025 को करीब 3- 4 बजे प्रार्थिया के पति ने फोन कर बताया कि दादू सोनी से पैसा मांगने की बात पर विवाद हो गया है। दादू सोनी का लड़का अपने साथी को लेकर इसी बात को लेकर वाद विवाद किया है । सुबह करीब 07.00 बजे अस्पताल से फोन आया कि संतोष आचारी की हत्या हो गई है । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 567/2025 धारा 103(1),331(8),111(2)(ए) बीएनएस  का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया।...

85 लाख रूपये का गबन 10 संग्रह कर्मचारियों के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध।06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार.

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।85 लाख रूपये का गबन उजागर हुआ एफआईआर ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा दुर्ग का मामला बैंक व्दारा 240 ग्राहकों को की दी गयी थी लोन की राशि 240 ग्राहकों के लोन की राशि 85 लाख रुपए का संग्रह कर्मचारियों व्दारा किया गया गबन ग्राहकों से रकम एकत्रित कर स्वयं के उपयोग में किया गया खर्च 10 संग्रह कर्मचारियों के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध  06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार               आवेदक मोहित देशमुख क्षेत्रीय प्रबंधक, ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा दुर्ग व्दारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हिरन बाई साहू, ग्राम चन्द्रखुरी सहित अन्य 239 ग्राहकों से ईसाफ बैंक के लोन के रूप में सम्पूर्ण धनराशि लगभग 85 लाख रुपए ली गई थी, पर वो रकम ईसाफ बैंक में जमा नहीं की गई। ऋण लेने वाले ग्राहकों से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि वे रकम जमा कर चुके हैं।बैंक के रकम को संग्रह कर्मचारियों ने स्वयं के निजी उपयोग में कर लिया है।आरोपियों व्दारा दिनांक 24.05.2024 से 24.06. 2025 के मध्य कुल  8498940/- रूपये खर्च कर गबन कर लिया ...

उतई में विधायक ललित चंद्राकर के जन्मदिवस पर हुआ सेवा और समर्पण का आयोजन हुवे अनेक आयोजन

Image
उतई। विकास तिवारी।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत उतई में शुक्रवार को विविध सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मदिवस के अवसर को सेवा-दिवस के रूप में मनाते हुए जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, नगरवासी एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर समाजहित के कार्य किए कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत उतई के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह 11.30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। उपस्थित जनों ने विधिक मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की समृद्धि, शांति और विधायक ललित चंद्राकर के दीर्घायु हेतु प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के पश्चात् जनप्रतिनिधि दल शासकीय अस्पताल उतई पहुँचा, जहाँ मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे संवेदनशीलता से भरपूर कार्य बताया। इस अवसर पर नगर के सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों को ग्लव्स एवं मास्क वितरण क...

ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता।गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था आरोपी

Image
भिलाई। विकास तिवारी ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता। नशा के विरूद्ध कुम्हारी पुलिस की कार्यवाही।  गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था आरोपी 01 आरोपी को  गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल। थाना कुम्हारी पुलिस को दिनाँक 06.11.2025 को जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई कि  एक लडका खदानपारा कुम्हारी के पास मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिये ग्राहक तलास कर रहा है की सूचना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर  थाना कुम्हारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने एंव तलासी लेने पर मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना कुम्हारी में आरोपी डाउन देवार के विरूद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस की महत्वपुर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी:- डाउन दीवार, 60 साल बाजार चौक कुम्हारी जप्ती:-  01 किलो 800 ग्राम गांजा बिक्री रकम 4300 रू...

हाथ मुक्का, लात और डंडा से मारपीट कर किया गया हत्या करने वाले चढ़े दुर्ग पुलिस के हथे।

Image
  भिलाई। विकास तिवारी।आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार । 05 आरोपियों द्वारा मृतक को हाथ मुक्का, लात और डंडा से मारपीट कर किया गया हत्या । मारपीट कर आहत को गंभीर हालात में बिना किसी सूचना के बस स्टैण्ड उतई में छोड़कर चले गए। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लाठी डंडा, मोबाईल व अन्य समाग्री को किया गया जप्त । प्रकरण में मृतक के हत्या की दूसरी पहलू से भी किया जा रहा जांच  दुर्ग पुलिस द्वारा आपसी  विवाद को लेकर लात घूसा लाठी डंडा से प्राणघातक हमला कर चोंट पहुंचाकर हत्या करने वाले आरोपियों को धरपकड़ कर उनके खिलाफ ऑपरेशन विश्वास मुहिम के तहत थाना उतई पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही किया गया । सूचनाकर्ता प्रहलाद यादव पिता श्री रामबली यादव उम्र 45 वर्ष पता काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर के पास, जे.के. मोबाईल, डांक्टर राजेन्द्र प्रसाद नगर, उरला थाना उरला जिला रायपुर का दिनांक 06.11.2025 को थाना उतई उपस्थित आकर सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोनु कुमार, सिन्टू कुमार और उसका भाई राहुल कुमार पता ग्राम केर थाना कौंच जिला गया राज्य...

62 चिन्हांकित स्थलों पर एक साथ दी गई दबिश 18 आरोपियों को आबकारी एक्ट के अन्तर्गत किया गया गिरफ्तार

Image
आपरेशन विश्वास के तहत चलाया गया व्यापक अभियान अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही 62 चिन्हांकित स्थलों पर एक साथ दी गई दबिश 18 आरोपियों को आबकारी एक्ट के अन्तर्गत किया गया गिरफ्तार आरोपियों से 476 पौवा अवैध शराब जप्त  शराब बिक्री की नगदी रकम 25 हजार रूपये भी किया गया जप्त           दुर्ग जिले में नशे के कारोबार में अंकुश लगाए जाने एवं इसमें संलिप्त आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही किए जाने हेतु लगातार आपरेशन विश्वास के अन्तर्गत अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में अवैध शराब बिक्री करने वालों की जानकारी प्राप्त कर 62 स्थल चिन्हांकित कर आज एक साथ पुलिस टीम व्दारा दबिश दिया गया,जिसमें 476 पौवा शराब एवं शराब बिकी की रकम लगभग 25 हजार रुपये जप्त किया जाकर आबकारी एक्ट के अन्तर्गत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,  जिसमें थाना पुलगांव के पाँच आरोपियों से 157 पौवा शराब एवं विक्री की रकम 13 हजार रूपये,  थाना छावनी से 03 आरोपियों 124 पौवा नगदी नकम 9 हजार रूपये,  पुरानी भिलाई में 01 आरोपी से 34 पौवा एवं बिक्री ...

ग्राम बोरिद में दातुन तोड़ने के मामूली विवाद पर महिला आरोपी ने की अधेड़ महिला की हत्या

Image
रानीतराई। विकास तिवारी।ग्राम बोरिद में दातुन तोड़ने के मामूली विवाद पर महिला आरोपी ने की अधेड़ महिला की हत्या पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर किया आरोपिया को गिरफ्तार भेजा गया रिमांड पर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रूप राम बघेल पिता पदुम बघेेल उम्र 68 वर्ष सा. ग्राम बोरीद थाना रानीतराई जिला दुर्ग छ0ग0 द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी मृतिका राधाबाई बघेल उम्र 52 साल को आरोपीया हेमा भारती दिनांक 03/11/2025 के सुबह 08.00,09.00 बजे के मध्य दातून तोड़ कर फेकने की बात को लेकर घटना स्थल बुधन्तीन डहरिया के घर के सामने ग्राम बोरीद में हाथ मुक्का लात से मारपीट की है जिससे मृतिका को अंदरूनी चोट आने से मृत्यु हो गया आरोपीया द्वारा मृतिका राधाबाई के साथ मारपीट कर हत्या की है कि रिपोर्ट पर धारा 103 बीएनएस0 के तहत आरोपीया के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान मामला गंभीर किस्म का होने से मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से कराया गया घटना स्थल का निरीक्षण एवं भौतिक साक्ष्य की जप्ती की कार्यवाही सीन आॅफ क्राईम की ...

खुर्सीपार में अपराध धारा 21 सी, 8, 27(a) एनडीपीएस एक्ट, 111(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।अवैध रूप से नशीली दवाएं/स्वापक औषधि बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही

Image
भिलाई। विकास तिवारी।पुलिस की कार्यवाही ऑपरेशन विश्वास को मिली सफलता खुर्सीपार व पद्मनाभपुर में की गई एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही  अवैध रूप से नशीली दवाएं/स्वापक औषधि बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही लगभग 2.5 हजार नशीली कैप्सूल हुई बरामद खुर्सीपार में 6 व पद्मनाभपुर में 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड में नशीली कैप्सूल/टैबलेट अवैध रूप से रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे हैं l सूचना के उपरांत उपस्थित स्टॉफ घटनास्थल पर रवाना हुआ मौके पर पाया कि कुछ व्यक्ति नशीली दवाएं रखे हैं । घेराबंदी कर उन्हें पकड़ कर पूछताछ किया गया जिस पर संदेहियों  द्वारा अपना नाम रजनीश पांडे, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा, रणजीत राम, अभिजीत साहू व अरबाज खान उर्फ बाबू बताया l         आरोपीगण द्वारा नशीली कैप्सूल टेबलेट की बिक्री करना बताने पर तलाशी ली गई जिसमें  रजनीश पांडे से बिना नंबर मोटरसाइकिल, नशीली कैप्सूल 192 नग, नगदी रकम 400 रुपए  एवं एप्पल व मोटारोला का फोन, विपि...