Posts

Showing posts from April, 2025

मोबाईल रिपेयरिंग एवं नेक बैंक खरीदने की बात कर धोखा देकर करवा लिया रकम ट्रांसफर और हो गया फरारभेजा गया जेल ।

Image
भिलाई। विकास तिवारी ।लोगों को गुमराह कर ठगी करने वाले नितिन सोनी को किया गया गिरफ्तार मोबाईल रिपेयरिंग एवं नेक बैंक खरीदने की बात कर धोखा देकर करवा लिया रकम ट्रांसफर और हो गया फरार । आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।             दिनांक 21.04.2025 को संध्या प्रार्थी अरविन्द कुमार मिश्रा की आकाशगंगा सुपेला स्थित दुकान में एक लड़का नितिन सोनी प्रार्थी को मोबाईल रिपेयरिंग व नेक बैंक खरीदने संबंधी बात करते हुए कि उसके पिता मार्केट में फंस गए है, मैं पैसा लाकर देता हूँ कहकर धोखा देकर 20000/- रूपये ट्रांसफर करवा लिया और फरार हो गया। आरोपी व्दारा इसी प्रकार विभिन्न स्थलों पर इसी प्रकार अपराध कारित करते रहता है। दिनांक 26.04.2025 को प्रार्थी अरविन्द कुमार मिश्रा की इस रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अप.क्र. 474/2025 धारा 318 (4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया । सुपेला पुलिस व्दारा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी नितिन सोनी को गिरफ्तार कर नियमानुसार जेल दाखिल किया गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक दीपक चौहान, आरक्षक सूर...

लूट के आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी साथ में एक अपचारी भी

Image
    लूट के आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तरोपियों के कब्जे से लूटे गये मोबाईल, नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल बरामद दिनांक 27.04.2025 को प्रार्थी महेन्द्र कुमार साहू निवासी रिसाली ने थाना में उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 27.04.2025 को प्रार्थी अपने मोटर सायकिल से एक अन्य साथी के साथ रिसाली उमरपोटी मार्ग से प्लाईवूड खरीदने उतई आ रहे थे तभी दोपहर करीबन 02.00 बजे उमरपोटी बोगदा अण्डरब्रिज के पास पहुंचे थे तभी तीन अज्ञात व्यक्ति इनका रास्ता रोके जिसमें से एक व्यक्ति ने प्रार्थी को थप्पड़ मारा और गाड़ी कैसे चला रहा है, तभी पीछे से आ रहे प्रार्थी के अन्य साथी कोमल देशमुख, ईश्वरी साहू, टिकेश्वर देशमुख वहां पहुंचकर अज्ञात लोगों को समझाने का प्रयास किये तो उक्त तीनों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने अन्य साथी को फोनकर वहां बुला लिया गया। सभी अज्ञात लोगों द्वारा प्रार्थी एवं उसके अन्य साथियों के साथ पाईप और डण्डे से मारपीट कर चोंट पहुंचाये तथा प्रार्थी महेन्द्र साहू के जेब में रखे 20,000 रू0 नगदी रकम, पर्स एवं ओप्पो कंपनी के मोबाईल को बल पूर्वक ल...

स्टील का धारदार चाकू को लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार ।

Image
                                                                            भिलाई। विकास तिवारी। पुलिस की सक्रियता से मौके पर पकड़ाया आरोपी । दिनांक 28.04.2025 को प्रातः श्रवण कबाड़ी के पास कृष्णा नगर सुपेला के सार्वजनिक स्थान पर राज निर्मलकर अपने आसपास एक स्टील का धारदार चाकू को लहरा कर आने-जाने वाले लोगों को धमकाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सुपेला पुलिस व्दारा मौके पहुंचकर आरोपी राज निर्मलकर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सुपेला में अप.क्र. 485/2025 धारा 25-27 आर्म्स एक्ट कायम कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध किया गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, आरक्षक अजीत सिंह, बसंत कुमार मढ़रिया की भूमिका उल्लेखनीय रही । आरोपी - राज निर्मलकर पिता राजेश निर्मलकर उम्र 22 साकिन कृष्णा नगर सुपेला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (महोदय) द्वारा आज दिनांक को यातायात पुलिस की मीटिंग लेकर जिले की यातायात व्यवस्था को "सुगम-सुरक्षित" बनाने दिए गए आवश्यक निर्देश

Image
सभी अधिकारी/कर्मचारियों को साफ सुथरी वर्दी में समय पर ड्यूटी आने निर्देश दिये गये । बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट लगाये, एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। चालानी कार्यवाही के दौरान समस्त अधिकारियों को बॉडीवार्न कैमरा एवं रात्रि के समय रिफ्लेक्टिव जैकेट अवश्य लगाने कहां गया   ।      आज दिनांक 28 अप्रैल को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री विजय अग्रवाल* द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में यातायात के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग लेकर जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने आवश्यक निर्देश दिए गए।      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  महोदय द्वारा आज मीटिंग में उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी वर्दी धारण करने,चालानी कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों से मधुर व्यवहार करने, पीकहॉर्स के समय यातायात व्यवस्था बनाने, रात्रि के समय ड्यूटी के दौरान रिफ्लेक्टिव जैकेट पहने, समस्त अधिकारी को चालानी कार्यवाही के दौरान बॉडीवार्न कैमरा आवश्यक लगाने निर्देश दिए गए, साथ ही यातायात नियम का ...

छत्तीसगढ बीज निगम एवं पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 05 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
भिलाई। विकास तिवारी। छत्तीसगढ बीज निगम एवं पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 05 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार छत्तीसगढ बीज निगम एवं पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 05 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी सुमीत गायकवाड़ एवं दीपक गायकवाड़ को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक लेपटाप जप्त             प्रार्थी डागेश्वर कुमार बघेल पिता सालिक राम बघेल उम्र 32 साल निवासी सेक्टर 05 भिलाई द्वारा दिनांक 27.04.2025 को थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमे प्रार्थी के समाजिक गतिविधियों मे जाने के दौरान सुमीत गायकवाड़ एवं दीपक गायकवाड़ से जान पहचान होना जिसके द्वारा अप्रेल 2022 मे सुमीत गायकवाड़ एवं दीपक गायकवाड़ ने प्रार्थी से परिचय बढाकर उसे विश्वास मे लेकर प्रार्थी के बहनो को छत्तीसगढ बीज निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 03 लाख रुपये लेना एवं उन लोग को नौकरी नही लगा पाने के बाद प्रार्थी को छत्तीसगढ पुलिस मे एस...

श्री जितेन्द्र शुक्ला,(भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा आज दिनांक को यातायात मुख्यालय, नेहरू नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

Image
भिलाई। विकास तिवारी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहाँ गया भविष्य में यातायात थाना संचालित कर सड़क दुर्घटना की विवेचना यातायात विभाग द्वारा की जायेगी जिससे सड़क के वास्तविक कारणों पर अंकुश लगाकर सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सकेगी।* पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने कहाँ गया की यातायात के समस्त जोन प्रभारियों को प्रत्येक गंभीर सडक दुर्घटना का निरीक्षण कर सड़क दुर्घटना के वास्तविक कारणों का रिपोर्ट तैयार करें।*  सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चिन्हाकिंत ब्लेक/ग्रे स्पॉट तथा अन्य सडक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में आवश्यक सुधार कार्य हेतु संबंधित विभागों से संपर्क करने दिये गये निर्देश। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त संसाधनों का कार्यवाही के दौरान उचित प्रयोग करने कहा गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर प्रतिदिन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।         आज दिनांक 17.04.2025 को *पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे),* के द्वारा यातायात मुख्यालय नेहरू नगर जिला दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ...

नेवई थाना द्वारा स्कूल के बच्चों को आमंत्रित करके थाना प्रभारी राहुल बंसल आईपीएस (परिवीक्षाधीन)द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को पुलिस स्टेशन का भ्रमण कराया गया

Image
भिलाई। विकास तिवारी।नेवई थाना द्वारा स्कूल के बच्चों को आमंत्रित करके थाना प्रभारी राहुल बंसल आईपीएस (परिवीक्षाधीन)द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को पुलिस स्टेशन का भ्रमण कराया गया और उन्हें पुलिस के कार्यों और गतिविधियों से रूबरू कराया गया, ताकि नई पीढ़ी पुलिस से संपर्क करने में असहज महसूस ना करें परन्तु उन्हें अपना मित्र ही समझे। साथ ही बच्चों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई,  यातायात  के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और बाल अपराध से संबंधित जानकारी दी गई।

दुर्ग पुलिस में कार्यरत प्रशिक्षु डीएसपी आकर्षि कश्यप ने जीते 03 गोल्ड मेडल ।

Image
दुर्ग।विकास तिवारी। पुलिस में कार्यरत प्रशिक्षु डीएसपी आकर्षि कश्यप ने जीते 03 गोल्ड मेडल । ऑल इंडिया पुलिस बैडमिण्टन क्लस्टर 2024-25 में जीते मेडल। कोच्चि, केरल में ऑल इंडिया पुलिस की हुयी थी बैडमिण्टन प्रतियोगिता ।               दिनांक 11.04.2025 से 15.04.2025 तक ऑल इंडिया पुलिस बैडमिण्टन क्लस्टर 2024-25 का आयोजन राजीव गांधी रीजनल इण्डोर स्टेडियम, कोच्चि, केरल में हुआ, जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों एवं अर्द्ध सैनिक बलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दुर्ग जिले में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी आकर्षि कश्यप ने प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न संवर्ग में 03 गोल्ड मेडल जीत कर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ-साथ दुर्ग पुलिस का नाम रोशन किया है। राजपत्रित संवर्ग बैडमिण्टन एकल महिला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता, इसी प्रकार राजपत्रित संवर्ग युगल महिला प्रतियोगिता में अपने साथी खिलाड़ी भावना गुप्ता, भापुसे के साथ अपने विरोधियों को 21-5, 21-8 से पराजित कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया, राजपत्रित संवर्ग मिश्रित युगल प्रतियो...

मानसिक रोगी की मारपीट करने से हुई हत्या मारपीट करने वाले 03 आरोपी एवम 01 अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Image
                        भिलाई। विकास तिवारी। नेवई पुलिस की त्वरित कार्यवाही   मानसिक रोगी की मारपीट करने से हुई हत्या    मारपीट करने वाले 03 आरोपी एवम 01 अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार   आरोपीगणों से बांस का डंडा, लोहे का पंच व बेल्ट जप्त प्रार्थी शकील अहमद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई जमील अहमद जो कि दीमागी रूप से कमजोर था को दिनांक 07.04.2025 को शाम करीबन 05.30 बजे बीआरपी चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे खड़ा होकर बडबडा रहा था तो गुलशन, दुष्यंत, राजू साहू उर्फ करियां राजू एवं अपचारी बालक ने हमे गाली देते हो कहकर सभी एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली देकर सभी मिलकर हाथ मुक्का, डंडा, बेल्ट व पंच से मारपीट किये जिससे सिर, नाक,सीने व शरीर में विभिन्न जगह गंभीर चोटें आई है। जिस पर 296, 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। आहत जमील अहमद का उपचार दौरान डी के अस्पताल रायपुर में मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोडी गई।  प्रकरण की गंभीरता क...

नाबालिक पीड़िता को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

Image
                                        भिलाई। विकास तिवारी ।नाबालिक पीड़िता को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।       प्रार्थी की रिपोर्ट द्वारा अपनी नाबालिक लड़की का उसके वैध संरक्षण से बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 400/2024 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देषन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (षहर) श्री सुखनंदन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरिश पाटिल के मार्गदर्षन में तत्काल पुलिस टीम गठीत कर आरोपी एवं अपहृता के पतासाजी हेतु लगाया गया था। पता तलाश के दौरान अपहृत बालिका एवं आरोपी के ग्राम राखी पाटन में होने की सूचना पर पुलिस टीम रवाना कर अपहृत बा...

लूट करने वाले 03 आरोपी पकड़ाये देर रात अपने घर लौट रहे राहगीर से किया था लूट जामुल पुलिस की सक्रियता पकड़ाये आरोपी

Image
    भिलाई। विकास तिवारी। लूट करने वाले 03 आरोपी पकड़ाये देर रात अपने घर लौट रहे राहगीर से किया था लूट जामुल पुलिस की सक्रियता पकड़ाये आरोपी  लूट की गई नगदी 500, मोबाईल फोन, आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं चाकू बरामद आरोपी दिशु जगत पर पूर्व में एटीएम तोड़फोड़ का मामला दर्ज*                      प्रार्थी कुलदीप निषाद निवासी बाजार चैक ग्राम अहेरी थाना नंदिनी नगर का रहने वाला थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 08.04.2025 की रात्रि करीबन 12ः30 बजे अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी से अपनी मोटर सायकल से घर लौट रहा था एम.पी.ई.बी. चौक जामुल के पास स्कुटी सवार 03 लड़के आये और धारदार चाकु दिखाकर मारपीट कर जेब में रखे नगदी 500 रूपये, मोबाईल फोन एवं आधार कार्ड जबरदस्ती लूट कर भाग गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।           श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी करने तथा बदमाशो...