अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी सौरभ दीक्षित गिरफ्तार
Bhilai नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी सौरभ दीक्षित गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बिक्री रकम 10800 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जुमला 1,70,800 रुपये जप्त एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण में एंड to एंड की कार्यवाही जारी संक्षिप्त विवरण : दिनांक 09.02.2026 को थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि श्री राम चौक हुडको भिलाई में एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में स्कूटी से घूम रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भिलाई नगर एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बिक्री से प्राप्त रकम 10800 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जुमला कीमती 1,70,800 रुपये जब्त किया जाकर ...