Posts

Showing posts from January, 2026

श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया।

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।               पदभार ग्रहण उपरांत श्री अभिषेक शांडिल्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर दुर्ग रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं समग्र पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही तथा बेहतर समन्वय एवं कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया।              इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। श्री अभिषेक शांडिल्य...

श्रेया अस्पताल के प्रबंधक एवं डॉक्टर गिरफ्तार चिकित्सकीय लापरवाही से मृत्यु कारित करने के मामले में

Image
बी.एन.एस. की धारा 106(1), 3(5) के तहत की गई कार्यवाही मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चिरज वर्मा द्वारा थाना धमधा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 10.10.2025 को रात्रि लगभग 10:00 बजे उनकी माता  पदमाबाई वर्मा उम्र 57 वर्ष, अपने घर के आंगन में गिर गई थीं, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आ गई और वे चलने में असमर्थ हो गईं। दिनांक 11.10.2025 को उपचार हेतु उन्हें श्रेया अस्पताल एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर, धमधा** में भर्ती कराया गया, जहाँ दिनांक 13.10.2025 को उनके पैर का ऑपरेशन किया गया। दिनांक 14.10.2025 को उनकी हालत बिगड़ने एवं सांस तेज चलने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। श्रेया अस्पताल के स्टाफ एवं एम्बुलेंस के माध्यम से पदमाबाई वर्मा को शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि उन्हें बिना सहमति के रेफर किया गया तथा रेफर करते समय एम्बुलेंस में समुचित चिकित्सकीय देखरेख एवं डॉक्टर की उपलब्धता नहीं थी, जिसके कारण रास्ते में ही मृतिका की मृत्...

भिलाई मड़ई 2026 में कोशी एयरो एंड रिसॉर्ट की डायरेक्टर की अनोखी पहल

Image
भिलाई।छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला, युवा प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान को समर्पित भव्य आयोजन "भिलाई मड़ई 2026" का आयोजन इस वर्ष और भी बड़े एवं संगठित स्वरूप में किया जा रहा है। यह आयोजन 30 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक हेलिपैड ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित होगा। इस आयोजन में आयोजकों के साथ कोशी एयरो क्लब एंड रिसॉर्ट की डायरेक्टर कंचन गुप्ता ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया है ,आज की पत्रवार्ता का आयोजन कंचन गुप्ता ने अपने ही रिसॉर्ट पर रखा था उन्होंने बताया कि रिसॉर्ट के मार्ग में आते जाते कई बार कुछ आवारा गाय,कुत्ते सड़क पर दुर्घटना में घायल होकर दिखाते थे / जिसको देखते हुए कंचन गुप्ता ने इनके बचाव के लिए आवारा जानवरों को रेडियम बेल्ट बंधना प्रारम्भ कर दिया धीरे धीरे इनके द्वारा अभी तक लगभग 10000 से अधिक रेडियम बेल्ट बांट चुकी है आज भी पत्रवार्ता के बाद सभी पत्रकारों को जागरूकता के लिए रेडियम बेल्ट बता गया /

अवैध हथियार, नशे के सामान एवं बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी की गई

Image
भिलाई। विकास तिवारी।थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के बस्तियों, पटरी किनारे के रहवासियों की गई चेकिंग राजपत्रित  अधिकारी के नेतृत्व  में 50 अधिकारियों एवं जवानों द्वारा किया गया चेकिंग 100 से अधिक मकानों की की गई चेकिंग सुबह 5:00 बजे से की गई चेकिंग  कार्यवाही        दिनांक 14.01.2026 को दुर्ग पुलिस व्दारा अभियान के तहत जिला में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शीतलापारा हथखोज में बस्तियों व रेलवे पटरियों के किनारे में लुक छिप कर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार व नशे की सामग्री रखने वालों के विरुद्ध चेकिंग हेतु, छावनी अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के नेतृत्व में *पुरानी भिलाई थाना क्षेत्रांतर्गत शीतलापारा हथखोज  के पीछे स्थित बस्ती में लुक छिप कर रहने वाले व रेलवे पटरियों के किनारे रहवासियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार व नशे की सामग्री रखने वालों के विरुद्ध 50 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी  का बल लगाकर चेकिंग की गई l       अभियान के तहत शीतलापारा हथखोज  के ल...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रक्तदान करने वाले आम नागरिकों एवं यातायात पुलिस के जवानों को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा  सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आज दिनांक 04 जनवरी को "रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु हम सभी जनभागीदारी अति आवश्यक हैं। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले 100 दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने समझाइए देकर नि:शुल्क हेलमेट वितरण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा  कार्यक्रम में उपस्थित सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने और अधिक से अधिक लोगों तक इस संदेश को पहचाने शपथ दिलाया गया।        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  श्री विजय अग्रवाल* के निर्देश पर एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात )* के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला स्तरीय ...