नाबालिग से शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिला सफलता।
भिलाई। विकास तिवारी। नाबालिग से शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिला सफलता। घटना दिनांक से फरार था आरोपी। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नाबालिग ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.03.2024 के प्रातः 08.00 बजे परीक्षा दिलाने के लिये मुक्तिधाम हायर सेकेण्डरी स्कुल रामनगर गया था परीक्षा दिलाकर लगभग 12.15 बजे अपने दोस्त वेदप्रकाश के साथ पैदल अपने घर जा रहा था तभी गायत्री मंदिर के सामने एस.रोहित स्वीपर बस्ती जलेबी चौक का रहने वाला तथा उनके दो अन्य साथी आये और एस. रोहित द्वारा नाबालिग से शराब पीने के लिये पैसा मांगा तब प्रार्थी द्वारा मेरे पास पैसा नही है बोलने पर प्रार्थी के कमीज के जेब से जबरन हाथ डालते हुये मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये जाने से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से तीनो मिलकर मारपीट करने लगे तथा अब तुझे चाकु से मारूंगा बोलने लगे जिससे नाबालिग प्रार्थी डर कर घर की ओर भागे प्रार्थी के सिर के पास एवं होठ में चोट आने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-51/20...