Posts

Showing posts from March, 2025

मनखे-मनखे एक समान’ के सिद्धांत से बनेगा समरस छत्तीसगढ़ - राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु

Image
 रायपुर, विकास तिवारी।भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की बधाई दी और विधान सभा की उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के असाधारण मार्गदर्शन का परिणाम बताया और उनके प्रति सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा, जन-आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का एक प्रेरणास्पद उदाहरण है। उन्होंने अपने विधायक काल की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि जन-प्रतिनिधि के रूप में कार्य करना जनसेवा की भावना से प्रेरित व्यक्तियों के लिए एक सौभाग्य होता है। उन्होंने विधान सभा को संस्कृति की संवाहक और नीति निर्धारण की दिशा देने वाला केंद्र बताया। छत्तीसगढ़ विधान सभा: अनुकरणीय संसदीय आचरण का प्रतीक  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधान सभा द्वारा अपनाई गई अनुशासित और मर्यादित परंपराओं की सराहना की। विशेष रूप से उन्होंने 'स्वयमेव निलंबन' जैसे...

विश्व जल दिवस: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान

Image
दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर  ने विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है — जीवन का आरंभ जल से हुआ है और इसका सतत प्रवाह ही जीवन की निरंतरता का आधार है।  श्री चंद्राकर ने कहा कि आज जब दुनिया जल संकट की ओर बढ़ रही है, तब हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल की हर बूँद को संजोए। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारी सरकार ने जल संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। राज्य में जन-भागीदारी के माध्यम से जल संचय को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही जल प्रदूषण नियंत्रण और जल संसाधनों के पुनर्जीवन के लिए भी योजनाबद्ध और सतत प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने धमतरी जिले में आयोजित ‘जल-जगार महोत्सव’ जल संरक्षण को लेकर एक अभ...

सड़क हादसा, हादसे में भिलाई बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी की दर्दनाक मौत…

Image
दुर्ग ब्रेकिंग- जानकारी के मुताबिक दुर्ग राजनांदगांव बायपास मार्ग में होली के दिन हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में भिलाई बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी की दर्दनाक मौत,अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी थी 23 वर्षीय रिचा कौशिक,दोस्तों के साथ कार से जाते वक्त हुआ हादसा, हादसे में गंभीर तीन युवकों का इलाज जारी, दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा ब्रीफिंग कर फ्लैग मार्च को किया गया रवाना ।

Image
भिलाई। विकास तिवारी। पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा ब्रीफिंग कर फ्लैग मार्च को किया गया रवाना ।   आम नागरिकों से शांति एवं स‌द्भावना पूर्वक त्यौहार मनाने की गयी अपील।  गुण्डे बदमाशों, असामाजिक तत्वों पर की जाएगी ठोस कार्यवाही ।                    श्री जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा दिनांक 13.03.2025 को होलिका दहन एवं दिनांक 14.03.2025 को होली त्यौहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने ताकि आम नागरिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मना सके, इसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई से फ्लैग मार्च रवाना किया गया। फ्लैग मार्च रवाना करने के पूर्व उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक व्दारा ब्रीफिंग किया गया कि शहर में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रखी जाए। गुण्डा बदमाशों, असामाजिक तत्वों, अशांति फैलाने वालों पर ठोस कार्यवाही की जाए। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे स‌द्भावनापूर्वक होली का त्यौहार मनाऐं, साथ ही यदि किसी नागरिक को कोई व्यक्ति ...

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को अपने व अन्य 03 के नाम से रजिस्ट्री कराने वाले आरोपी को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता।

Image
भिलाई। विकास तिवारी। शासकीय भूमि तथा अन्य भूमि पर कब्जा कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को अपने व अन्य 03 के नाम से रजिस्ट्री कराने वाले आरोपी को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता। आरोपी संतोष नाथ उर्फ जलन्धर थाना वैशाली नगर के एक अन्य जमीन फर्जीवाड़ा के मामले में भी आरोपी है  आरोपी संतोष नार्थ उर्फ जलन्धर वार्ड न0 34 भिलाई नगर का वर्तमान पार्षद है।         मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी देवनाथ गुप्ता पिता स्व0 राम कंवल गुप्ता उम्र 43 वर्ष साकिन एच.आई.जी प्लाट न0 5 ब्लॉक न0 2 वार्ड 10 जवाहर नगर सुपेला भिलाई ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी कार्तिक नंद शर्मा, पुरूषोत्तम उर्फ अरविन्द भाई, राजेन्द्र सोनी, हरिश राठौर के द्वारा मिलकर धोखाधड़ी कर कोहका वार्ड न0 14 बाबादीप सिंह नगर खसरा क्र0-5407/4 तथा 5407/3 जो 1000 वर्गफीट, 2500 वर्गफिट का फर्जी पेपर व फर्जी व्यक्ति तैयार कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-49/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की ग...