Posts

Showing posts from July, 2025

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा अपने घर के बड़े बुजुर्ग माता पिता को प्रणाम कर लो शिव जी की कृपा है हो जाएगी। अपने घर के बड़े बुजुर्ग माता पिता को प्रणाम कर लो शिव जी की कृपा है हो जाएगी।दूसरे दिन भी रखी लाखों भक्तों की भीड़।दूसरे दिन भी रखी लाखों भक्तों की भीड़

Image
  भिलाई। विकास तिवारी।शिवमहापुराण की कथा के दो ही परख सूत्र हैं आस्था और भक्ति- पंडित प्रदीप मिश्रा   शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन भी रखी लाखों भक्तों की भीड़ अपने घर के बड़े बुजुर्ग माता पिता को प्रणाम कर लो शिव जी की कृपा है हो जाएगी।  भिलाई। भिलाई की पावन धरा पर बोल बम समिति के तत्वावधान में सावन के पावन अवसर पर ​शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सिहोर वाले महाराज पं प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से कथा का दूसरा दिन आयोजन हुआ। दूसरे दिन भी लाखों की संख्या में भीड़ री। जयंती स्टेडियम पूरी तरह से भर गया था। कथा सूनने के लिए आज दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी की पत्नी रजनी बघेल जी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष व विधायक वक्रिम उसेंडी, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव सह परिवार पहुंचे। इनके अलावा प्रदेश भर से कई नेता, अधिकारी शामिल हुए।   पांच-पांच पंडाल पूरा भरा हुआ था। इसके बाद खाली मैदान में भी लोग बैठे थे। पं प्रदीप मिश्रा जी ने कथा में कहा कि अपने घर के बड़े बुजुर्ग माता पिता को प्रणाम कर लो शिव जी की कृपा है हो जाएगी। मां पार्वती ने एक दिन शिवजी से पूछा आप दुनिया के...

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात प्रबंधन हेतु रूट, पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान निर्धारित किया गया

Image
भिलाई। विकास तिवारी। दिनांक 30/07/2025 से 05/07/2025 तक जयंती स्टेडियम भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन  आयोजन के दौरान अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जारी किया गया रूट चार्ट  यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात प्रबंधन हेतु रूट, पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान निर्धारित किया गया वीआईपी पासधारी वाहनों को बेरोजगार तिराहा से प्रवेश लेकर अपने वाहन शहीद पार्क के सामने पार्किंग बनाया गया उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित .जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कथा स्थल तक श्रद्धालुओं का पैदल आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। रायपुर, चरोदा एवं भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन टाटीबंध, कुम्हारी, पावर हाउस चौक, पावर हाउस अंडरब्रिज, मूर्गा चौक होते हुए भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 अथवा सेक्टर-6 पुलिस ग्राउंड पार्किंग में अपने वाहन खड़ा कर कथा स्थल तक पैदल पहुंचेंगे। बेमेतरा, धमधा एवं दुर्ग की दिशा से आने वाले वा...

डिजिटल अरेस्ट कर जान-माल एवं जॉच का भय दिखाकर किया 12.5 लाख रूपये की ठगी।आधुनिक मशीन कॉल कन्वर्टर के माध्यम से आरोपियों की पहचान छुपाकर करता था ठगी

Image
भिलाई। विकास तिवारी।डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले 02 आरोपी फतेहपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार सीबीआई एवं क्राईम ब्रांच अधिकारी बनकर सायबर ठगी को दिया अंजाम प्रार्थिया को डिजिटल अरेस्ट कर जान-माल एवं जॉच का भय दिखाकर किया 12.5 लाख रूपये की ठगी। फर्जी कॉल सेंटर में आधुनिक मशीन कॉल कन्वर्टर के माध्यम से आरोपियों की पहचान छुपाकर करता था ठगी। आरोपी के कब्जे से 03 कॉल कन्वर्टर मशीन, 01 लैपटॉप, 105 सीम, 05 मोबाईल बरामद। एसीसीयू एवं थाना भिलाई नगर की संयुक्त कार्यवाही ।         दिनांक 08.07.2025 को प्रार्थिया  श्रीमती शोभा झा निवासी सेक्टर 07 भिलाई थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थिया को दिनांक 01.07.2025 को  अज्ञात नंबर से काल आया और अपने आप को सीबीआई और काईम ब्रांच कोलावा का अधिकारी बताया, उक्त सायबर ठग द्वारा प्रार्थिया को धमकी दी गयी की आप किसी बड़े अपराध में संलिप्त है आपके द्वारा Money Laundering पैसों की ठगी आदि अपराध कारित किया गया है, जिसमें आपके विरूद्ध आई.पी.सी. की धारा 198, 223,420लगाई गई है, बोलकर 05 दिवस आवेदिका के सेक्टर 07 स्थित आवास ...

शिव महापुराण कथा की पूर्व संध्या पर 29 जुलाई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Image
 भिलाई। विकास तिवारी।शिव महापुराण कथा की पूर्व संध्या पर 29 जुलाई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, अघोरी संतों का दल और आकर्षक झांकियां होंगी आकर्षणका केंद्र  भिलाई। सावन के पवित्र माह में भिलाईवासियों के लिए अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत संगम लेकर आ रही है श्री शिव महापुराण कथा। कथा से एक दिन पूर्व, 29 जुलाई 2025, मंगलवार को श्री शिव महापुराण कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धा, संस्कृति और शिव भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिलेगा। कलश यात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे गणेश मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई से होगा और जयंती स्टेडियम में इसका समापन होगा, जहाँ कथा का भव्य मंच सजाया जा रहा है। आयोजन की भव्यता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें विशाल स्वरूप में बाहुबली हनुमान जी की झांकी, हरियाणा से पधारे अघोरी संतों का विशेष दल, भगवान गणेश जी की भव्य झांकी, और सैकड़ों माताएं-बहनें पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर मंगल विहार करेंगी। इस आयोजन के संयोजक एवं भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष श्री दया सिंह ने बताया कि कलश यात्रा की तैयारी को ल...

बड़ी मात्रा में पकड़ा हीरोइन।दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान को लगातार मिल रही है सफलता।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।हेरोइन(चिट्टा) के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाये आरोपी 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में हेरोइन(चिट्टा) के साथ पकड़ाये आरोपी 10.55 ग्राम हेरोइन(चिट्टा), 02 मोबाईल, 01 कार थार कुल कीमती 9,51,200 रूपये जप्त पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे है आरोपी दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान को लगातार मिल रही है सफलता। अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार जारी रहेगी कार्यवाही। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  दिनांक 27.07.2025 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड नाला के पास तीन लड़के मादक पदार्थ ब्राउन शुगर(चिट्टा) बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहे है। सूचना पर जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड नाला के पास पहुंची। पुलिस को आते देख संदेहियो द्वारा भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेहियो से पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक नायकर निवासी 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई, वैभव सोनी निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई एवं लुकेश सिंह नेपाली निवासी केम्प-1 भिलाई का रहने वाला बताया। आरोपियों के कब्जे...

जेल में निरुद्ध प्रार्थी के भाई को जान से खत्म करने की धमकीदेकर परिजनों से पैसो की मांग करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में|

Image
भिलाई। विकास तिवारी।जेल में निरुद्ध प्रार्थी के भाई को जान से खत्म करने की धमकी देकर किया गया अवैध उगाही| जेल से धमकी देकर परिजनों से पैसो की मांग करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में| प्रकरण के अन्य 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल। दिनांक 04.10.2024 को प्रार्थी के द्वारा जेल में निरुद्ध इसके भाई को विचाराधीन बन्दी रवि विठ्ठल एवं सहयोगी विशाल सोनी उर्फ उड़िया, परबदीप सिंह उर्फ मन्नू, श्रीमती गुरमीत कौर के द्वारा जान से मारने की धमकी देकर अवैधानिक तरीके से रकम देने हेतू विवश करने के संबंध में थाना सुपेला में प्रस्तुत लिखित शिकायत आवेदन पत्र पर अपराध का घटित होना पाए जाने से थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1044/2024 धारा 384,506,34 भादवि  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रार्थी का भाई थाना छावनी के अपराध क्रमांक 277/22 में  लगभग दो वर्षों से विचाराधीन बंदी के रूप में जेल में निरूद्ध है। केन्द्रीय कारागार दुर्ग में सजायाफ्ता अपराधी रवि विठ्ठल जो हत्या के आरोप में विगत 07 साल से सजा काट रहा है। आरोपी रवि विट्ठल के द्वारा अपने दोस्त विशाल उड़िया को फोन क...

दुर्घटना बीमा का लुभावना सपना57 निवेशकों से 1397000 दिखाकर की ठगी।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।डायरेक्टर प्रकाश चंद जैन को भोपाल से किया गया गिरफ्तार आरोपीगणों के चल अचल सम्पत्ति की की जा रही कुर्की की कार्यवाही। आरोपी कंपनी के विरुद्ध मध्यप्रदेश,गुजरात,बिहार और राजस्थान में मामले दर्ज हैं। ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम  अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही आरोपियों की चल अचल संपत्ति कुर्की की कार्यवाही संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि छावनी थाना क्षेत्र में  टुलिप ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आरोपी प्रकाश चंद जैन के व्दारा प्रार्थी को दुर्घटना बीमा का लुभावना सपना दिखाकर निवेश करने पर ज्यादा लाभ मिलने का आश्वासन देकर प्रार्थी से  3500 रूपये जमा करने पर 03 वर्ष मे 35 लाख रूपये मिलेगा व अन्य लाभ भी मिलेगा कहकर लगभग 57 निवेशको से 13,97,000/- रूपये  का निवेश कराया गया था । मामले में थाना छावनी में  अपराध क्रमांक 347/2016 धारा 420, 34 भा.द.वि. ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम  अधिनियम 1978 की धारा 3, 4, 5 कायम कर विवेचना में लिया गया। टुलिप ग्लोबल चिटफंड कम्पनी का नाम टुलिप ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड जयपुर मे 2008 के नाम से खोल...

पुरानी रंजिश को लेकर किया गयाफरार आरेापियों की पतासाजी जारी हत्या करने का प्रयास बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से किया गया था हमला ।एक आरेापी गिरफ्तार

Image
भिलाई। विकास तिवारी।प्रार्थिया प्रीतम कौर  उम्र 50 वर्ष साकिन  कैम्प-1 छावनी ने दिनांक 15.07.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थियां के  पुत्र शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा को पुरानी रंजिश  की बात को लेकर छोटा भाचा उर्फ राकेश, केश भुरू व उसके साथी द्वारा बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाकर षड़यंत्र कर हत्या करने की नियत से बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से मारपीट कर चोंट पहुंचाया गया ।रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप.क.र-220/25 धारा 109, 61(2), 3(5) बीएनएस*  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । पतासाजी के दौरान संदेही हेमंत ठाकुर से पूछताछ करने पर पीड़ित शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा से पुरानी दुश्मनी होने से राकेश साहू उर्फ छोटा भांचा, केश भुरू और मयंक के साथ मिलकर दिनांक 14.07.2025 को बीएसपी हाई स्कूल के पीछे षड़यंत्र पूर्वक बुलाकर बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से मारपीट करना स्वीकार किया  । आरोपी  हेमंत कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। शेष आरोपियों की पत...

अपने आप को भिलाई का गुंडा बता कर, धमकी देकर धारदार हथियार से किया गया था प्राण घातक हमला करने वालों को पुलिस ने चंद्र घंटे के अंदर गिरफ्तार किया

Image
भिलाई। विकास तिवारी।सेक्टर 05 मार्केट में तलवार से हमला करने वाले आरोपियों को चंद घंटे में ही किया गया गिरफ्तार अपने आप को भिलाई का गुंडा बता कर, धमकी देकर धारदार हथियार से किया गया था प्राण घातक हमला आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो  तलवार एवं मारुति अल्टॊ कार जप्त दो आरोपियों को भेजा गया जेल                        प्रार्थी चन्द्रकांत वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.07.2025 के रात्रि  22.15 बजे के आसपास वह अकेले अपनी मो.सा. से सिगरेट पीने नंदू पान ठेला सेक्टर 5 मार्केट गया था।   नंदू पान ठेला बंद था, तब अपने पास रखे सिगरेट को जलाकर चबूतरा में बैठकर पी रहा था । रात्रि करीबन 22:30 बजे के आसपास के  यशवंत नायडू एवं लक्की जॉर्ज आये और मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए यहां से भाग बोले।  प्रार्थी जब उन लोग को गाली गलौज देने से मना किया तो  दोनों आरोपी एक राय होकर तू ज्यादा बात कर रहा है तु हम लोग को नहीं जानता है, हम लोग भिलाई के गुण्डे है, आज तुझे जान से खत्म कर देंगे कह...

सनटेक कंपनी के वर्कर ही निकले चोर08 लाख की वाहन चोरी के आरोपी को खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्परता से पकडा गया।08 लाख की वाहन चोरी के आरोपी को खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्परता से पकडा गया।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 14.07.2025 के करीब 11:00 बजे टाटा योध्दा JH-01-FE-3630 का चालक मनमोहन महतो ने फोन करके बताया कि मैं दिनांक 12.07.2025 के करीब शाम 05:00 बजे हमेशा की तरह टाटा मोटर्स के पीछे प्रज्ञा लॉज के पास जीई रोड खुर्सीपार में सामने सनटेक कंपनी की वाहन टाटा योध्दा JH-01-FE-3630 को खडी कर लॉक करके चाबी अपने साथ लेकर राजा उरांव के साथ अपने रूम में चला गया था दिनांक 14.07.2025 को करीब सुबह 08:00 बजे देखा तो वाहन आसमानी नीला रंग टाटा जोधा JH-01-FE-3630 चेचिस नंबर MAT464817PSF06726 इंजन नंबर VARICOR12FWXJ10039 कीमत करीबन 650000 रूपये की वहां पर नही था आस पास पता किया वाहन का पता नही चला कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।  जरिये मुखबीर सूचना मिली की डबरापारा के पास दो संदिग्ध आदमी योध्दा वाहन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे है सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक 707 जितेंद्र धीवर को साथ लेकर तस्दीक हेतु डबरापारा पहुंच दो संदिग्ध लडके खडे मिले जिसे पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम जलहा उरांव एवं अमित तीडू झारखण्ड हाल जोन 03 खुर्सीपर के रहने वाले बताए जिनसे पूछत...

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा मर्डर केस इन्वेस्टिगेशन पर ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा मर्डर केस इन्वेस्टिगेशन पर ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित। पुलिस अधीक्षक - दुर्ग, बालोद, बेमेतरा सहित 90 से अधिक रेंज के अधिकारियों ने ऑनलाइन ट्रेनिंग प्राप्त की। अपराधियों को पकड़ने के साथ साथ दोष सिद्धि पर भी विवेचक ध्यान दे - आई.जी. दुर्ग रेंज               पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा हत्या के मामलों की प्रभावी जांच हेतु "रेंज स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य विवेचकों को हत्या के प्रकरणों की जाँच में दक्ष बनाना तथा घटनास्थल से लेकर न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने तक की समग्र प्रक्रिया की जानकारी देना रहा।                 इस प्रशिक्षण सत्र में स्वयं पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा PowerPoint प्रजेंटेशन (PPT) के माध्यम से विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रमुख बिंदुओं में निम्न विषयों पर गहराई से जानकारी दी गई: सूचना प्राप्ति के पश्चात त्वरित कार्यवाही एवं घटना...

खुर्सीपार पुलिस की कार्यवाही।मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 विक्रेता गिरफ्तार।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना खुर्सीपार को जरिए मुखबीर अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की सूचना मिलने पर  थाना खुर्सीपार पुलिस व्दारा सूचना तस्दीक एवं रेड कार्यवाही किए जाने पर घटनास्थल आई टी आई मैदान खुर्सीपार में आरोपिया अकुला मीना उर्फ ए सुनीता उर्फ गररी एवं सी एच जयदेव ऊर्फ जयदेव के संयुक्त कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 01 किलो 175 ग्राम कीमती 12,960/- रुपए एवं बिक्री रकम 500/-  रूपये तथा एक एक्टीवा वाहन कीमती 40,000/- रुपए कुल कीमती 53,460 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीयो का कृत्य धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को  दिनांक 11/07/2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। नारकोटिक एक्ट की कार्यवाही में सउनि सुरेंद्र राजपूत थाना खुर्सीपार एवं हमराह स्टाफ प्र. आरक्षक क्र. 876 आनंद तिवारी, आर. 691 शैलेष यादव, आर. 842 चुमुक सिन्हा, महिला आरक्षक क्र.  774 अकांक्षा बरूआ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपराध क्रमांक 143/2025 धारा 20(ख)नारकोटिक एक्ट नाम ...

चोरी हो गई मोटरसाइकिल को सशक्त एप के माध्यम से बरामद किया गया भिलाई नगर पुलिस में कुछ ही घंटे में बरामद की मोटरसाइकिल

Image
  भिलाई। विकास तिवारी।सशक्त ऐप के माध्यम से चोरी की मोटर सायकल बरामद। थाना भिलाई नगर मे  चोरी की मोटर सायकल जब्त।  आरोपी गुलशन कुमार एवं तुलेश्वर निर्मलकर से मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस  क्र.  CG 07 BW 9546  कीमती 50,000  रुपये को किया बरामद। क्षेत्र मे हो रहे वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये चोरी गये वाहनो के माल मुल्जिम पतासाजी के संबंध मे  दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा  कार्यवाही किया गया | प्रार्थी मनीष रंगारी  पिता देवदास रंगारी उम्र 19 साल साकिन,बिड़ी कालोनी ,गौतम नगर ,उरला जिला दुर्ग द्वारा दिनांक 23.05.2025 को थाना भिलाई नगर उपस्थित कर रिपोर्ट  दर्ज कराया कि  दिनांक 21.05.2025 को* जब वह अपने घर से काम करने के लिये श्री नाथ पाव भाजी सिविक सेंटर में आया था | करीबन  शाम 05.00 बजे  अपनी वाहन को श्री नाथ पाव भाजी सिविक सेंटर के पीछे में रख कर काम करने दुकान में चला गया था,करीबन 10.00 बजे वापस घर जाने के लिये देखा तो जिस स्थान पर प्रार्थी अपनी वाहन को खड़ी किया था वहां उनका...

राजीव नगर छावनी का मामलागर्भवती महिला से मारपीट करने वाले आरोपी पकड़ाये.जामुल पुलिस की कार्यवाही

Image
         भिलाई। विकास तिवारी। गर्भवती महिला से मारपीट करने वाले आरोपी पकड़ाये  मारपीट से गर्भ में ही नवजात शिशु की हुई मृत्यु राजीव नगर छावनी का मामला  जामुल पुलिस की कार्यवाही प्रार्थिया असरफी देवी  निवासी बम्लेश्वरी मंदिर के पास राजीव नगर जामुल द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर  रिपोर्ट दर्ज कराई की पड़ोस के रहने वाले अमरजीत, समरजीत, आकाश, विकाश के द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। जिन्हें गाली देने से  मना करने पर प्रार्थिया एवं आहत सोनमती व अन्य को एक राय होकर मारपीट कर चोट पहंचाये है । प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस द्वारा  विवेचना के दौरान आहत सोनमती जो 02 माह की गर्भवती थी जिसके पेट में लात मारने से गर्भ में ही बच्चा खत्म हो गया था। डाॅक्टरी परीक्षण एवं क्यूरी कराने पश्चात् प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 316 भादवि जोड़ी गई। आरोपी 01. अमरजीत रजक उर्फ बैठा 02. समरजीत रजक 03. आकाश कुमार रजक 04. विकास कुमार रजक सभी निवासी राजीव नगर छावनी को आज दिनांक 11.07.2025 को गिरफ्तार कर न्य...

अवैध रूप से तम्बाखू युक्त हुक्का का सेवन कराने वालों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।हुक्का का सेवन कराने वालों के विरूद्ध अभियान 07 आरोपियों के विरूद्ध किया गया कोटपा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही आरोपियों व्दारा पान दुकान, डेली निड्स की दुकान से कराया जा रहा था हुक्का पान आरोपियों से लगभग 7 लाख रूपए के इलेक्ट्रानिक सिगरेट एवं हुक्का से संबंधित अवैध सामग्री बरामद थाना सुपेला, भिलाई नगर, मोहन नगर एवं चौकी स्मृतिनगर से की गयी कार्यवाही। दुर्ग-भिलाई शहर के  पान दुकानों एवं डेली निड्स की दुकानों पर चोरी-छिपे दुकान संचालकों व्दारा लोगों को अवैध रूप से तम्बाखू युक्त हुक्का का सेवन कराएं जाने की प्राप्त हो रही सूचना को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक  08.07.2025 को अवैध रुप से नशा का सेवन करवाने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश में थाना/चौकियों से टीम गठित कर अभियान चलाया गया । उक्त अभियान के अन्तर्गत थाना  मोहन नगर अन्तर्गत स्टेशन रोड दुर्ग में एसएसडी डेली निड्स दुकान  का संचालक  रोहित जसवानी, 34 वर्ष सिंधी कालोनी दुर्ग व्दारा दुकान की विधिवत् त...

मजदूर दिलाने के नाम पर ठगे 34 लाख 67000 दुर्ग पुलिस ने कुछ घंटे में गिरफ्तार किया आरोपी

Image
भिलाई। विकास तिवारी।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  प्रार्थी नीलकंठ कुंभकार आ. स्व छोटेलाल, उम्र 62 वर्ष निवासी-ग्राम-पीसेगांव, थाना-पुलगांव, तह. व जिला-दुर्ग (छ.ग.) द्वारा थाना पुलगांव मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनावेदक तीजराम केवट तथा कमल सिंग निषाद के द्वारा आवेदक के ईट भट्टा में मजदूर/श्रमिक उपलब्ध कराने हेतु आवेदक के निवास स्थान ग्राम-पीसेगांव थाना पुलगांव में उपस्थित होकर  कुल 12 किश्तो में कुल 10,35,000/-रु. (अक्षरी दस लाख पैतीस हजार रू.) तथा अभियुक्त क्र. 02 कमल सिंग निषाद ने कुल 9,32,000/-रू. (अक्षरी नौ लाख बत्तीस हजार रू.) प्राप्त कर उक्त अवधि के दौरान कोई भी मजदूर उपलब्ध नही कराया जानबुझकर बदनियतीपूर्वक आवेदक से प्राप्त राशि आवेदक को वापस नही किये है और ना ही ईट भटठा के कार्य हेतु मजदूर उपलब्ध कराये है  तथा  प्रार्थी अभिषेक चक्रधारी  द्वारा भी थाना पुलगांव मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनावेदक तीजराम केवट के द्वारा आवेदक अभिषेक चक्रधारी के ईट भट्टा में मजदूर/श्रमिक उपलब्ध कराने हेतु आवेदक से कुल 11 किश्तो. में कुल 15,00,000/-रू. (अक्षरी पंद्रह लाख ...

शासकीय हाई स्कूल उतई व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरई में गुरुपूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाई गई

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।शासकीय हाई स्कूल उतई व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरई में गुरुपूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाई गई दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने गुरु पूर्णिमा पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला उतई व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरई में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया  और उपस्थित गुरुजनों को नमन कर उनका सम्मान किया।  साथ ही इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले खेल क्षेत्र में खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए  खेल प्रशिक्षक  मोतीलाल साहू अनुशासन एवं शिक्षा व्यवस्था के क्षेत्र को बेहतर कार्य करने के लिए पुरई से प्राचार्य  सीमा दवे एवं  पढ़ाई एवं अनुशासन बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने पर मंचान्दूर से प्रधान पाठक  पूर्णिमा साहू  का सम्मान कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।इनके द्वारा प्रशिक्षित सैकड़ो बच्चे आज विभिन्न जगहों पर कार्यरत हैं। साथ ही  एक पेड़ ...

01 अपचारी बालक सहित 04 अन्य आरोपियों को किया गया गिरफ्‌तार20 वर्षीय युवक की अन्धे कत्ल का खुलासा

Image
भिलाई। विकास तिवारी।20 वर्षीय युवक की अन्धे कत्ल का खुलासा डूण्डेरा मोरिद रोड, उत्तई में अज्ञात आरोपियों व्दारा की गई थी हत्या। लूटपाट का विरोध करने पर की गयी युवक की हत्या  । युवक की हत्या करने के उपरांत हाईवा के ड्रायवर के साथ भी आरोपियों व्दारा किया गया था लूटपाट घटना घटित करने के पूर्व आरोपियों व्दारा योजना बनाई जाती थी  घटना के लिए सुने रास्तों को चिन्हित किया जाता था 150 सीसीटीवी कैमरों के फूटेज एवं 1500 मोबाईल के टॉवर लोकेशन खंगाले गए तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंची पुलिस टीम 01 अपचारी बालक सहित 04 अन्य आरोपियों को किया गया गिरफ्‌तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सामग्री, घटना में प्रयुक्त हथियार एवं स्कार्पियों वाहन किया गया जप्त गिरफ्‌तार आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपियों की तैयार की जा रही है. गैंग हिस्ट्रीशीट फरार आरोपियों की पतासाजी जारी     दिनांक 03.07.2025 को रात्रि दुण्डेरा मोरिद मेनरोड नहर के पास, उतई में अज्ञात आरोपियों व्दारा *राजकुमार यादव पिता किशोर यादव उन्न 20 वर्ष, निवासी ग्राम जंजगिरी की धारदार नुकीले सामग्री से सिर, सीने एव...