3000 रूपए उधारीवापस नहीं करने पर दोस्त ने हत्या
भिलाई। विकास तिवारी।उधारी की रकम बनी हत्या का कारण । दोस्त ने ही की अपने दोस्त की हत्या । 20 दिनों से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में । तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पहुंची आरोपी तक दिनाँक 06.12.2024 को रात्रि करीबन 22:30 बजे वीरागना अवंती बाई भवन के पास नहर किनारे लोकेश्वर बंजारे पिता लक्ष्मण बंजारे की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में थाना खुर्सीपार में अपराध कमांक 236/2024 धारा- 103 (1) बीएनएस कायम किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु. से) के निर्देशन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर), दुर्ग श्री सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) श्री हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज थाना प्रभारी थाना खुर्सीपार के नेतृत्व में टीम आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु नियुक्त किया गया था । घटना के भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी के विश्लेषण एवं संदिग्धों से पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुयी कि मृतक लोकेश्वर बंजारे औ...