चोरी गए वाहनों के सम्बन्ध में अभियान चलाकर, सशक्त एप के उपयोग के संबंध में दिए निर्देश।


भिलाई। विकास तिवारी।पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने ली रेंज स्तरीय बैठक।

1 वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।

चोरी गए वाहनों के सम्बन्ध में अभियान चलाकर, सशक्त एप के उपयोग के संबंध में दिए निर्देश।

               पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने आज रेंज स्तरीय ऑनलाइन बैठक कार्यालय में आयोजित कर रेंज के सभी थानों और चौकियों में लंबित अपराध प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने 1 वर्ष से लंबित तथा समय बाधित मामलों के शीघ्र और वरीयता के आधार पर निराकरण के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने रेंज के सभी पुराने पेंडिंग मामलों की विस्तार से मीटिंग में जांच कर, पेंडिंग होने का कारण पूछ कर निकाल हेतु दिशा निर्देश दिए। 

              इसके साथ ही, ई साक्ष्य एप का उपयोग कर चालान प्रस्तुत करते समय ई-साक्ष्य एप का प्रोफार्मा के अनुसार सटीक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। चोरी हुए वाहनों का डेटा सशक्त एप के माध्यम से उपयोग कर प्रतिदिन अभियान चलाने को कहा गया। साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने और अनफ्रिज अमाउंट रिकवरी के लिए समन्वय पोर्टल के माध्यम से रिक्वेस्ट कर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को CCTNS में data regularly update करने तथा बेल जम्प प्रकरणों में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए.


           श्री गर्ग ने अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए ठोस प्रयास करें। उन्होंने रेंज में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।


             बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला, बालोद के पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक श्री राम कृष्ण साहू सहित रेंज के विभिन्न अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।  दुर्ग जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) श्री सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) श्री हरीश पाटिल , डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, निरीक्षक श्री तापेश्वर नेताम, उप निरीक्षक श्री राज कुमार प्रधान और डॉ. संकल्प राय और अनुविभाग के थाना प्रभारीगण पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता