ई-रिक्शा चोर ही निकला शातिर नकबजन।
आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात साहित, ई-रिक्शा जुमला कीमती तकरीबन 7.50 लाख की मशरूका बरामद। 02 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना खुर्सीपार की संयुक्त कार्यवाही। दिनांक 23.11.2024 को प्रार्थी हरेकृष्णा साह निवासी सरकारी अस्पताल के पास बापू नगर खुर्सीपार ने थाना खुर्सीपार में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 16.11.2024 के शाम 05:00 बजे मेरी ई-रिक्शा चेचिस नम्बर MCB18C000049 एवं इंजन नम्बरERBCHRL071864V15A25357 अपने घर के सामने (सरकारी अस्पताल के पास बापूनगर) में खड़ी किया, सुबह 04:00 बजे मैं सोकर उठा और बाहर जहाँ मेरी ई-रिक्शा खड़ी थी वहाँ पर नहीं थी जिसका आस-पास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला, मेरी ई-रिक्शा बिना नम्बर की गाड़ी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराब क्रमांक 232/2024 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त चोरी की घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा आरोपि...