अण्डा थाना पुलिस को मिली बीएनएस में बड़ी सफलता विधि से संघर्ष रत बालक भी शामिल



दुर्ग। विकास तिवारी।थाना अण्डा पुलिस टीम के द्वारा अपराध क्रमांक 86/2024 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के प्रकरण में मिली सफल

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला दुर्ग (छ.ग.), श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला दुर्ग एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय पाटन जिला दुर्ग के निर्देश पर जिले में चोरी, नकबजनी के बढ़ते घटनाओं के विरूद्ध अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है, जिसके तहत थाना अण्डा क्षेत्र में दिनांक 16-17.10.2024 के दरम्यानी रात्री राजेश ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान ग्राम अण्डा में अज्ञात चोर द्वारा दुकान शटर को उखाड़कर अंदर प्रवेश कर गल्ले में रखे नगदी रकम को चोरी कर लिये जाने की सूचना पर थाना अण्डा में अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँच कर घेराबंदी कर आरोपी अरमान खान पिता अजीज अली उम्र 18 वर्ष 10 माह पता बुडौरा कुमहापुर थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश वर्तमान ग्राम चुनकट्टा थाना उतई जिला दुर्ग एवं विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया है तथा अन्य थाना क्षेत्र गुण्डरदेही, रनचिरई, बालोद, थनोद में भी चोरी करना स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। मामले के आरोपी अरमान खान को विधिवत दिनांक 06.11.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर तथा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय दुर्ग भेजा गया हैं। मामले में विवेचना जारी है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भानुप्रताप साव, सउनि सुंदर लाल नेताम, प्रआर कौशलेन्द्र सिंह, दिलीप राउत आर. उमाकांत वर्मा, ओमप्रकाश, अजय चन्द्राकर, भवानी जगत, नितेश कुर्रे, तेजेश्वर साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता