प्रतिमाह 3 से 7 प्रतिशत लंभास का लालच देकर 49'50'000 धोखाधडी करने वाले आरोपी को नेवई पुलिस ने संबलपुर उडिसा से किया गिरप्तार
भिलाई। विकास तिवारी।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27/04/2025 को प्रार्थी योगेश कुमार साहू पिता बाबू राम साहू निवासी आशीष नगर पूर्व रिसाली थाना नेवई द्वारा एक टाईपसुदा आवेदन इस आशय का पेश किया कि घटना दिनांक 14/12/2022 से 30/12/2024के मध्य संतोश आचार्य एम.सी.एक्स कपनी का डायरेक्टर व प्रार्थी का दोस्त प्रकाश चंद पाढ़ी के द्वारा एम.सी.एक्स कंपनी में एक साल तक इन्वेस्ट करने पर प्रतिमाह 3 से 7 प्रतिशत लंभास व इन्वेस्ट राशि के एवज में बाण्ड पेपर दिया जाता है यदि कंपनी 60 दिवस तक लाभांस नहीं देती तो बाण्ड पेपर के माध्यम से इन्वेस्ट राशि वापस करने का झांसा देकर प्रार्थी उसकी पत्नि तथा दोस्त सुखनदंन साहू व गिरिश चन्द्राकर के नाम से भिन्न भिन्न रकम कुल जुमला 49,50,000 रू जमा कराकर घोखाधड़ी की गयी है। आवेदक प्रार्थी योगेश कुमार साहू के उक्त शिकायत आवेदन पत्र के आवलोकन पर आरोपीगण संतोष कुमार आचार्य एवं प्रकाश चंद पाढ़ी का कृत्य आपराध धारा सदर के तहत जुर्म दण्डनीय पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना क्रम मे आरोपीगणों के विरूद्ध साक्ष्य संकलित ...