अवैध नल कनेक्शनों पर दुर्ग निगम प्रशासन का बड़ा एक्शन,
अवैध नल कनेक्शनों पर निगम प्रशासन का बड़ा एक्शन, दुर्ग। विकास तिवारी।बिना अनुमति कनेक्शन लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई तय, अवैध नल कनेक्शन की शिकायत मिलते ही तुरंत होगी कार्रवाई, दुर्ग / 27 अप्रैल / नगर पालिक निगम दुर्गनगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में अवैध रूप से लगाए गए नल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का नल कनेक्शन स्थापित करना पूरी तरह नियम विरुद्ध है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम आयुक्त श्री अग्रवाल के निर्देशानुसार अब ऐसे सभी अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से काटने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बिना स्वीकृति कनेक्शन लगाने वाले संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध नल कनेक्शन कराने वाले उपभोक्ताओं और इसमें संलिप्त ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो बिना देरी के मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। ...