Posts

Showing posts from December, 2025

आज नेहरू नगर में कबीर वाटिका में आयोजित रामकथा का द्वितीय दिवस पर परमपूज्य दीदी माँ मन्दाकिनी श्रीरामकिंकरजी ने कहा कि-

Image
सांसद श्रीविजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी विजय बघेल श्री एम एम त्रिपाठी जी के पी एस के डायरेक्टर  श्री ब्रिजेश बिचपुरी  चेंम्बर आफ कामर्स के महामंत्री अजय भसीन जी की उपस्थिति कथा में      भिलाई। विकास तिवारी।आपको जब कोई पद प्राप्त हो, तो आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि आपको बहुत बड़ी श्रेष्ठता प्राप्त हो गई। पद प्राप्त होने के बाद पदाधिकारी का दायित्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि पद को हम पैर भी कहते हैं, पैर का स्थान शरीर में सबसे नीचे होता है। पैर का कार्य है शरीर की सेवा करना, उसी प्रकार पद प्राप्त किये हुए व्यक्ति का भी कर्तव्य है कि वह भी अपने आप को जनता का सेवक ही समझे मालिक नहीं।              परमपूज्य माँ ने कथा में कहा कि पद प्राप्त करने के बाद मद होने की पूर्ण सम्भावना रहती है। इसलिए हमें मद रूपी अहंकार से बचना चाहिए। दीदी माँ ने बताया कि जैसे शराब के नशे में चूर व्यक्ति के पाँव डगमगाने लगते हैं उसी प्रकार पद प्राप्त व्यक्ति के पग भी अहंकार के कारण डगमगाने लगते हैं। इसलिए व्यक्ति को पद तो मिले किन्तु पद के साथ मद न हो जाय ...

खामियां खुद में देखो और खूबियां दूसरों में देखो तो जीवन सफल बनेगा -पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Image
भिलाई। विकास तिवारी।खामियां खुद में देखो और खूबियां दूसरों में देखो तो जीवन सफल बनेगा -पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  जीवन में आपदा को अवसर बनाएं और जीवन को सार्थक बनाएं - पंडित धीरेंद्र कृष्ण शा पूज्य गुरु घासीदास बाबा ने मनखे मनखे एक समान  नारा देकर संसार को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया  सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से जयंती स्टेडियम समीप मैदान में चल रहे हनुमंत कथा के प्रथम दिवस पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहां की  भिलाई की पावन धरा वेदव्यास की भूमि है इस्पात की भूमि है जो पूरे विश्व में विख्यात है यहां से सबसे ज्यादा आईआईटियन निकलते हैं सेक्टर 9 के श्री हनुमान जी महाराज की अद्भुत महिमा है यह शक्ति की भूमि है भक्ति की भूमि है उन्होंने श्री हनुमान चालीसा की जानकारी अपने मुखारविंद से हनुमंत भक्तों को श्रवण कराया | पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की वह पावन धरा जहां से महान संत पूज्य श्री गुरु घासीदास बाबा जी का दिसंबर के माह में जयंती का पर्व चल रहा है उन्होंने मनखे  मनखे एक समान का ...

डेढ़ वर्ष से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार।

Image
बेमेतरा। विकास तिवारी।एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।  थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही - डेढ़ वर्ष से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार।       आरोपी आशुतोष पाण्डेय पिता सुरेन्द्र पाण्डेय उम्र 36 वर्ष साकिन मोहरेंगा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा हाल पता- मकान नम्बर 403 बी ब्लॉक विटूठ्ठल पुरम सोसायटी भिलाई 3 को दिनांक 23.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

ज्वेलरी दुकान मे चोरी करने वालीआरोपीया महिला को नेवई पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

Image
                                                                                                   भिलाई। विकास तिवारी।ज्वेलरी दुकान मे चोरी करने वाली आरोपीया को किया गया गिरप्तार। घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं चोरी किये गये एक जोडी सोने के टाप्स को किया गया बरामद।  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुजल जैन निवासी महावीर कालोनी दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका कृष्णा टाकिज रोड रिसाली मे उपहार ज्वलेर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान में।दिनांक 17/12/2025के दोपहर करीबन 01:00 बजे एक महिला आकर सोने का टाप्स दिखाने के लिये बोली जिसे प्रार्थी टाप्स को दिखाने लगा और वह छू छू कर देखकर पसंद करने लगी जैसे ही प्रार्थी केल्कुलेटर लेने के लिये पीछे मुडा उसी समय वह महिला एक जोडी सोने के टाप्स को छुपाकर अपने पास रख ली और थोडी देर में...

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को गिरप्तार करने में नेवई पुलिस को मिली सफलता

Image
भिलाई। विकास तिवारी।थाना नेवई पुलिस कि त्वरित कार्यवाही। सशक्त एप्प के माध्यम से मिली सफलता। मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरप्तार चोरी गया एक्टिवा वाहन को किया गया बरामद। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी युवराज कुमार साहू पिता स्व0 भूखन लाल साहू उम्र  22 साल निवासी हल्बा भवन के पास मौहारी मरौदा नेवई थाना नेवई जिला दुर्ग ने थाना उपस्थित आकर  रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 13.12.2025 के रात्रि 08.00 बजे माही कोचिंग सेंटर टंकी मरोदा में अपना एक्टीवा क्रमांक CG-07-CG-9758 से गया था माही कोचिंग सेन्टर के पास अपनी एक्टीवा को  खड़ी कर अंदर चला गया पढाई करने के बाद करीबन रात्रि 09.40 बजे वापस आकर देखा तो मेरी एक्टीवा क्रमांक CG07CG 9758 खड़ी की जगह पर नही था आसपास पता तलाश किया पता नही चलना किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की उक्त वाहन   कीमती करीबन 40,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। जिसकी डिग्गी में प्रार्थी की  दसवी...

कलश यात्रा पंजीयन में उमड़ा मातृशक्ति का विराट जनसैलाब

Image
भिलाई। विकास तिवारी।कलश यात्रा पंजीयन में उमड़ा मातृशक्ति का विराट जनसैलाब श्री राम कथा से पूर्व कलश यात्रा ने रचा श्रद्धा और सहभागिता का कीर्तिमान मातृशक्ति की अभूतपूर्व सहभागिता, निर्धारित लक्ष्य से अधिक पंजीयन जामुल में कलश यात्रा को लेकर अद्वितीय उत्साह, पंजीयन अंतिम चरण में जामुल। शिवपुरी स्टेडियम, जामुल में 29 दिसम्बर से 06 जनवरी तक कथा व्यास जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज (श्रीधाम पीठाधीश्वर अयोध्या) के श्रीमुख से आयोजित होने जा रही भव्य श्री राम कथा के पूर्व 28 दिसम्बर को प्रस्तावित दिव्य कलश यात्रा को लेकर मातृशक्ति में अभूतपूर्व उत्साह और गहन श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया है। आयोजन समिति द्वारा निर्धारित   11,111 (ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) माताओं के लक्ष्य के सापेक्ष 9,500 से अधिक पंजीयन का निर्धारित समय से पूर्व ही पूर्ण हो जाना इस आयोजन की व्यापक जनस्वीकृति और सशक्त आध्यात्मिक चेतना का स्पष्ट प्रमाण है। लक्ष्य से अधिक पंजीयन की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अस्थायी रूप से स्थगित किया गया पंजीयन अब 18 दिसम्बर तक पुनः प्रारंभ किया गया है। निर्धारित सं...

उड़ीसा जेल मे बंद आरोपी को 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी को नेवई पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Image
भिलाई। विकास तिवारी।नेवई थाना क्षेत्र मे धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपियों द्वारा प्राथी एवं अन्य लोगो से पैसा जमा कराकर लगभग 50 लाख रुपए की गई थी धोखाधड़ी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया             मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदकगणों ने MCX  कंपनी प्रतिमाह 03 से 07 प्रतिशत लाभांस देने का झांसा देकर राशि इन्वेस्ट कराकर फर्जी बाँडपेपर देकर अपने अपने खाते में छलपूर्वक 49,50,000 रू  जमा कराकर धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर धारा 420, 467, 468, 471,409, 34 भादवि  के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान उक्त प्रकरण मे  आरोपी प्रकाश चंद्र पाढी को प्रकरण मे दिनांक 25/09/2025 को संबंलपुर से गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय जिला दुर्ग मे पेश किया गया है जो वर्तमान मे केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूध्द है उसी प्रकरण मे अन्य आरोपी संतोष कुमार आचार्य उम्र 44 वर्ष भानुपाली जिला संबंलपुर उडिसा जो की  थाना भानूपाली के अप0क्र0 41/25 धारा 316(2, 318 (2), 336(2), 340(2) बीएनएस के प्रकरण में गिरफ्तार...

मोटर साइकिलचोरी के आरोपी नंदनी नगर पुलिस के गिरफ्त मे

Image
भिलाई। विकास तिवारी।दिनांक 28/11/2025 के रात करीबन 08:00 से सुबह करीबन   05/00 बजे के सडक किनारे रेल्वे फाटक अहिवारा के पास प्रार्थी की खडी मो0सा0हीरो स्पलेण्डर क्रमांक CG07CQ9813 को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबिर सूचना पर संदेही 01. विशाल निषाद उम्र 22 साल साकिन सुभाष चैक केम्प 01 भिलाई, थाना वैषाली नगर जिला दुर्ग छ0ग0 02. सदानंद चेलक  उम्र 24 साल साकिन रामनगर आजाद चौक वार्ड 18 भिलाई, थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग छ0ग0, 03. निखिल साहू उम्र 19 साल साकिन विनोबा नगर वार्ड 03, भिलाई, चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग छ0ग0 को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार कर चोरी गये मो0सा0हीरो स्पलेण्डर क्रमांक CG07CQ9813 को कब्जे से जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया ।