Posts

Showing posts from October, 2025

आम नागरिकों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठने का काम करने वाले चढ़े दुर्ग पुलिस के हथे।

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।होटल,लाज, ढाबा चेकिंग के दौरान मिल 05 संदिग्ध व्यक्ति सभी संदिग्धों के पास मिले जादू टोना में उपयोग करने वाला यंत्र  संदिग्धों के विरूध्द की गई   प्रतिबंधात्मक कार्यवाही  एक संदिग्ध के पास चाकू मिलने पर पृृथक से की गई आर्म्स एक्ट की कार्यवाही                                                                                      दिनांक 28.10.2025 को रात्रि में थाना दुर्ग क्षेत्र के होटल, लाज,ढाबा की आकस्मिक चेकिंग किया गया । होटल न्यू इंडिया मार्केट दुर्ग में चेकिंग के दौरान होटल के रूम में 05 संदिग्ध व्यक्ति कोरापुट उड़िसा निवासी मिले । पूछताछ के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर इनके मोबाईल चेक किया गया ।  मोबाईल में जादू टोना से संबंधी छायाचित्र एवं विडियों मिलने जिसमें हनुमान छाप सिक्का, लक्ष्मी छाप सिक्का, अन्य संदिग्ध छायाचित्र मिल...

आरक्षक की मोटर सायकल में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

Image
नेवई। विकास तिवारी।पुलिस आरक्षक की मोटर सायकल में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी व्दारा पल्सर मोटर सायकल में लगाया गया था आग नेवई भाठा, थाना नेवई क्षेत्र की घटना आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल              दिनांक 19.10.2025 को रात्रि लगभग 12.00 बजे नेवई भाठा नर्सरी के अंदर जुआ खेलने की सूचना पर  थाना नेवई के कर्मचारी अपनी-अपनी मोटर सायकल में नेवई भाठा पहुंचे और रोड के किनारे अपनी मोटर सायकल खड़ी कर नर्सरी के अंदर जुआ रेड की कार्यवाही कर जुआड़ियों को पकड़ा गया  । उक्त कार्यवाही के उपरांत अपनी  मोटर सायकल के पास आ रहे थे तो उसमें से एक पल्सर मोटर सायकल में आग लगी हुई थी, आसपास के लोगों के सहयोग से पानी डालकर मोटर सायकल की आग को बुझाया गया । मोटर सायकल आरक्षक भूमिन्द्र वर्मा व्दारा अपनी होना बताया गया। किसी अज्ञात आरोपी व्दारा नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से मोटर सायकल में आग लगाया जाना पाए जाने पर रिपोर्ट पर थाना नेवई में अप.क. 330/2025, थारा 324 (4), 326 (च) बीएनएस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की...

तलवार नुमा हथियार से ग्रामीणों को डराने धमकाने वाला आया पुलिस के गिरफ्त में।न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

Image
भिलाई। विकास तिवारी।थाना नंदिनी नगर पुलिस की कार्यवाही।  तलवार नुमा हथियार से ग्रामीणों को डराने धमकाने वाला आया पुलिस के गिरफ्त में। आरोपी से एक लोहे का तलवारनुमा हथियार किया गया जप्त। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल। थाना नंदिनी नगर पुलिस को आज दिनांक 28.10.2025 को सूचना प्राप्त हुई ग्राम डूमर में रोमलाल उर्फ लालु यादव  पिता बारातु यादव निवासी ग्राम डूमर के  द्वारा धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर लोगो को डरा धमका रहा था जिसकी सूचना मिलने पर थाना नंदिनी नगर के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर तलवारनुमा हथियार के साथ पकड़कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अपराध क्रमांक :- 275/2025 धारा :- 25,27 आर्म्स एक्ट  नाम आरोपी:- रोमलाल उर्फ लालु यादव पिता बारातु यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम डूमर, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग छ0ग०

दुर्ग पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा प्रेस प्रसंग के चलते युवक की हत्या

Image
  रानीतराई। विकास तिवारी।   दुर्ग पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा  प्रेस प्रसंग के चलते युवक की हत्या रानीतराई क्षेत्र का मामला युवती के भाई एवं दोस्तों ने उतारा मौत के घाट मृतक मातर कार्यक्रम देखने आया हुआ था 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार                        दिनांक 24.10.2025 को प्रार्थी विजय साहू उम्र 34 वर्ष ग्राम लोहार पचरा, जिला धमतरी व्दारा थाना रानीतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ससुराल ग्राम खर्रा मातर त्यौहार मनाने आया था। रात को खाना खाकर सोया था।  रात्रि लगभग 2.30 बजे इसकी साली सबिना साहू आकर बताई कि भाई खूबीराम को कोई अज्ञात व्यक्ति व्दारा चाकू से प्राणघातक हमला कर चोंट पहुंचाया । ये मौके पर जाकर अपने साला खूबीराम साहू को उपचार हेतु अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान इसके साला खूबीराम की मृत्यु हो गयी।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 105/2025, बारा 103, 190, 191(1) (2) (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना के दौ...

सगे भाई के ज्वेलरी दुकान में चोरी के 40 नग विभिन्न प्रकार के सोने के मगंलसुत्र कीमती 35,00,000 रू को चोरी करने वाला राजकुमार सोनी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Image
    भिलाई। विकास तिवारी।सगे भाई के ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाला राजकुमार सोनी सहित दो आरोपी गिरफ्तार    मुख्य आरोपी राजकुमार सोनी अपने फुफेरे भाई सुरेंद्र सोनी के सहयोग से चोरी के मंगल सूत्र को गलाकर बिस्किट बनाकर रखने बेचने का किया था षड्यंत्र  आरोपी के कब्जे से 29 नग सोने के मंगलसुत्र 02 नग सोने का बिस्किट एवं 2,00,000 रू नगदी सहित चोरी गया सम्पूर्ण मसरूका कीमती 35,00,000रू बरामद  आरोपियों की गिरफ्तारी में त्रिनयन ऐप की रही महत्वपूर्ण भूमिका           प्रार्थी रवि सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 साल साकिन कोहका चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला ने दिनांक 14.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी जो कि करीबन 09 माह से इसके  कान्ती ज्वेलर्स कोहका में सेल्समेन का काम करता था जो दिनांक 13.10.2025 को शाम को दुकान में भीड़ भाड़ होने का फयादा उठाकर दुकान के लाकर में रखे 40 नग विभिन्न प्रकार के सोने के मगंलसुत्र कीमती 35,00,000 रू को चोरी कर ले गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1231/2...

अवैध संबंधों के जाहिर होने के भय से मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद व्दारा घटना को दिया गया अंजाम

Image
भिलाई। विकास तिवारी।थाना पुलगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गनिवारी में हुए दोहरे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश 06 मार्च 2024 को दादी एवं पोती की की गई थी हत्या आरोपी चुमेन्द्र निषाद, पंकज निषाद एवं अन्य आरोपी के व्दारा योजनाबद्ध तरीके से घटना को दिया गया अंजाम विवेचना के दौरान पॉलीग्राफ, ब्रेनमेपिंग एवं नार्को टेस्ट का भी किया गया प्रयोग अहमदाबाद एवं रायपुर में कराया गया सन्देहियों का परीक्षण घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं स्कार्पियों ग्राम गनियारी से बरामद आरोपीगण मृतिका के ही गांव के रहने वाले तथा पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत इनके विरूद्ध की गई थी कार्यवाहीl अवैध संबंधों के जाहिर होने के भय से मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद व्दारा घटना को दिया गया अंजाम 06 मार्च 2024 को ग्राम गनियारी में वृद्धा एवं उसकी नाबालिग पोती की किसी अज्ञात आरोपी व्दारा हत्या कर दी गई थी। वृद्धा एवं नाबालिग पोती के शरीर में धारदार एवं भोथरे हथियार से वार कर हत्या की गई थी। शरीर पर अनेक चोटों के निशान थे। घटना की सूचना पर एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्कॉट तथा वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर पहुंची थी । मृतिकों के श...

चंद घण्टों के भीतर सुलझाई दुर्ग पुलिस ने अन्धे कत्ल की गुत्थी

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।पुलिस ने चंद घण्टों के भीतर सुलझाई अन्धे कत्ल की गुत्थी कत्ल की गुत्थी  बल्ली से सिर में मारकर एवं पत्थर को सिर में पटक कर हत्या करने वाले पुलिस की गिरफ्त में शराब और सिगरेट की बात को लेकर विवाद कर की गई हत्या  दुर्ग थाना क्षेत्र की घटना घटना में दो आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत् बालक भी शामिल             दिनांक 11.10.2025 को प्रार्थी भरत यादव  उम्र 28 वर्ष निवासी शिव पारा  दुर्ग थाना  में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई  अनिल यादव दिनांक 10.10.2025 के रात्रि करीब 11ः00 बजे अपनी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की एक्टीवा स्कूटी में घर से बिना बताये निकला था, जो रात्रि घर नहीं आया ।दिनांक 11.10.2025 के सुबह करीब 08ः00 बजे पता चला कि पंचशील नगर परस सेन के मकान के बगल मे बिजली ऑफिस के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव का पड़ा हैं और काले कलर की एक्टीवा खड़ी है । जानकारी मिलने पर जाकर देखा तो  शव इसके बडे भाई अनिल यादव का था तथा नाली में ही खड़ी काले रंग की एक्टीवा इसके भाई की थी  । इसके भाई के  सिर पर ...

ऑपरेशन विश्वास" के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही उत्तरप्रदेश से जुड़े है तार आरोपियों से लगभग 10 हज़ार नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की गई जप्त

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।ऑपरेशन विश्वास" के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही  प्रतिबंधित नशीली दवाईयां (कैप्सूल) की ब्रिकी करने वाले पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में संगठित होकर करते थे नशे का व्यापार उत्तरप्रदेश से जुड़े है तार आरोपियों से लगभग 10 हज़ार नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की गई जप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) के निर्देशन में नशे के विरुद्ध अभियान विश्वास चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के बिक्री के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत् दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाईयाँ बिक्री करने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।   मुखबिर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल दुर्ग मर्चुरी के पास तीन व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाईयां (कैप्सूल) रखकर बिक्री के लिये ग्राहक तलाश कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़ा गया एवं कड़ाई से पूछताछ की गई जो अपना-अपना नाम प्रेम सिंह, रवि कुमार शर्मा, उमेश कुमार कश्यप बताये। आरोपियों के पास से ट्रामाडोल कैप्सूल कुल 1...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अनुविभाग वार की समीक्षा

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।निगरानी और गुण्डा बदमाशों पर सतत निगरानी रखने दिए निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अनुविभाग वार की समीक्षा प्रत्येक बदमाशों पर नजर रखने बनाई गई कार्ययोजना  आज दिनांक 7.10.2025 को दुर्ग सबडिवीजन के सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं मददगार, रीडरों का पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा बैठक लिया गया। बैठक में विभिन्न थानो के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की हिस्ट्रीशीट को अद्यतन करने के संबंध में पृथक पृथक थाना वार जानकारी लिया गया।  निगरानी रजिस्टरो मे आधार कार्ड, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करने एवं ऑनलाइन ICJS से आपराधिक रिकॉर्ड निकाल कर रजिस्टरो मे अपडेट करने हिदायत दी गई। सजायाबो की जानकारी दर्ज कर, चाल- चलन एवं गुजर बसर जाँच कर रजिस्टर को अपडेट करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।         थाना के प्रत्येक आरक्षक, प्रधान आरक्षक, एवं विवेचकों को नामजद जिम्मेदारी देकर बदमाशों की लगातार चेकिंग करने बताया गया।हिस्ट्रीशीट में प्रत्येक तीन-तीन माह में राजपत्रित अधिकारियों का टिप दर्ज करने संबं...

दुर्ग पुलिस ने सुलजाई संदिग्ध परिस्थिति में हुई मृत्यु बेटे ने ही की थी पिता की हत्त्या।हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार, जेल दाखिल।

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।संदिग्ध परिस्थिति में हुई मृत्यु का घटना निकला हत्या का मामला हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार, जेल दाखिल मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.10.25 को दिलीप कुमार वर्मा शासकीय अस्पताल कुम्हारी के द्वारा मृतक होरीलाल साहू की मृत्यु का अस्पताली मेमो लाकर पेश करने पर मर्ग क़ायम कर जाँच में लिया गया।मर्ग जांच के दौरान मृतक होरीलाल साहू का शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर में आयी चोटों के कारण मृतक की मृत्यु होना बताया गया। मर्ग जांच में गवाहों के कथन से मृतक होरीलाल साहू के साथ दिनांक 4 अक्टूबर को मृतक का पुत्र गजेन्द्र साहू के द्वारा मारपीट करना बताया। मारपीट करने से आई चोटों के कारण होरीलाल साहू का मृत्यु होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया।

सांसद विजय बघेल ने कहा धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला जीएसटी सुधार का लाभ।

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।जीएसटी बचत उत्सव: हार्वेस्टर ,ट्रैक्टर  खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – विधायक ललित चंद्राकर  किसान  गिरेश साहू व कमलकांत साहू को हार्वेस्टर की चाबी सौंपा दुर्ग सांसद विजय बघेल व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर पुलगांव स्थित हार्वेस्टर ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। सांसद व विधायक ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। विधायक ललित चंद्राकर व सांसद विजय बघेल जी ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। सांसद व विधायक ने के नगपुरा निवासी श्री गिरेश साहू पिता भगतराम साहू  व कमलकांत साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री गिरेश साहू ने कहा, "मैने सपने में भी नहीं सोच था कि मैं नया हार्वेस्टर खरीदूंगा। मैं सेकेंड हैंड हार्वेस्टर खरीदने के बारे में सोच रहा था। जीएसटी उत्सव में नए हार्वेस्टर खरीद पर मुझे पूरे 2 लाख रुपए की बचत हुई है। किसानों की चिंता का समाधान हमारे...

नौकरी लगाने के नाम पर युवतियों से ठगी तीन आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल।

Image
दुर्ग:विकास तिवारी: मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 03/10/2025 को प्रार्थिया ने थाना आकर लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया कि प्रार्थिया की घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से प्राईवेट नौकरी की तलाश कर रही थी। माह अप्रेल मे प्रार्थिया की सहेली के माध्यम से पता चला कि दुर्ग जिला, बोरसी के कदम प्लाजा में गुडवे इंडियन फैशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से संस्था चल रहा है उसमे जाब ले रहे है। अपनी सहेली के माध्यम से दिनांक 9 अप्रेल को सम्पर्क किया ।गुडवे इंडियन फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ब्रांच मैनेजर सत्यम पटेल, साहिल कश्यप, रामभरोष साहू से संपर्क करने पर मैनेजर द्वारा प्रार्थिया तथा प्रार्थिया की अन्य सहेलियों से ट्रेनिग एवं रजिस्ट्रेशन के लिये 03-03 हजार लिए। कंपनी के नाम पर ड्रेस, कंपनी के नामिनी, आईडी एवं ईन्शुरेन्स के लिये सभी से 46-46 हजार रूपये जमा कराए।ब्रांच मैनेजर एवं अन्य के द्वारा रकम जमा कराने, कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर हम प्रार्थिया के साथ धोखाधडी करने वाले ब्रांच मैनेजर एवं अन्य के विरूद्ध कानुनी कार्यवाही हेतु लिखित आवेदन पर अनावेदको के विरूद्ध धारा 318(4), 3(5) ब...

प्रार्थिया को डराकर कर ऐठता था रकम, नहीं देने पर देने लगा जान से मारने की धमकीदेकर 8 लाख रूपये वसुली, आरोपी गिरफ्तार

Image
भिलाई। विकास तिवारी। APP में विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख रूपये वसुली, आरोपी गिरफ्तार प्रार्थिया को डराकर कर ऐठता था रकम, नहीं देने पर देने लगा जान से मारने की धमकी विवरण इस प्रकार है कि पुरानी भिलाई थाने में प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। आरोपी उमाशंकर भारती द्वारा प्रार्थिया को ब्लैकमेल कर 8 लाख रूपये देने के बाद भी और पैसे की मांग कर रहा है नही देने पर व्हाटसप एवं इस्टाग्राम में फोटो को AI APP में डाल के विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है।रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध कमांक 377/2025 धारा 308 (2) बीएनएस कायम किया गया है ।पेट्रोलिंग टीम के साथ आरोपी के दिये गये पते पर दबीश दिया गया जो घर पर उपस्थित नहीं मिले आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर पता चला कि उमाशंकर को साहू होटल में चाय पीते देखा गया है। तत्काल पुलिस टीम साहू होटल के पास पहुंचकर आरोपी उमाशंकर भारती को पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाये जिसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी उमाशंकर भारती उर्फ दादु उम्र 27 साल निवासी ग्राम उमदा पुरानी मिलाई...

खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक, चपरासी जैसे पदों के लिए वसूले लाखों।आठ आवेदकों से 22 लाख की धोखाधड़ी।दिए फर्जी नियुक्ति आदेश04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।खाद निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने हेतु रकम प्राप्त कर की गयी धोखाधड़ी खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक, चपरासी जैसे पदों के लिए वसूले लाखों रू. दिए फर्जी नियुक्ति आदेश आठ आवेदकों से 22 लाख की धोखाधड़ी 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल                      प्रार्थी दीपेश कुमार निषाद  उम्र 26 वर्ष निवासी महमरा द्वारा दिनांक 02.10.2025 को लिखित आवेदन पेश किया कि उनके गांव के  मनोज साहू द्वारा अपने साथी मुकेश वर्मा तथा उसका भांजा रजत वर्मा के साथ मिलकर खाद निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने हेतु चार लाख रुपए की मांग कर ₹2 लाख नगदी व ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त किया और फर्जी नियुक्ति आदेश को व्हाट्सएप किया । नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए और नौकरी न लगाकर धोखाधड़ी किया गया है । इस प्रकार इन लोगों के द्वारा बहुत से लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर  थाना पुलगांव (अंजोरा) में अपराध क्रमांक 420/2025 धारा 420 467 468 471 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना ...

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ : सार्वजनिक दशहरा उत्सव का शानदार 30वां वर्ष

Image
  शानदार 30वां वर्ष : समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि इस वर्ष 02 अक्टूबर को शाम 6.00 बजे 55 फीट ऊंचा रावण, 50 सिर वाला कुंभकरण और 50 फीट ऊंचा मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ : सार्वजनिक दशहरा उत्सव का शानदार 30वां वर्ष : समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि इस वर्ष 02 अक्टूबर को शाम 6.00 बजे 55 फीट ऊंचा रावण, 50 सिर वाला कुंभकरण और 50 फीट ऊंचा मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] भिलाई में नवरात्रि के पश्चात युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल,भिलाई के तत्वावधान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।  इस वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता केडीया ग्रुप के वाइस चैयरमेन नवीन केडिया होंगे. ‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के अध्यक्ष एवं सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के संयोजक चन्ना केशवलू ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया कि- अध्यक्ष एवं संयोजक ‘सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति’ इस दशहरा महोत्सव में 55 फीट ऊँचा रावण, 50 सिर वाला कुंभकरण और 50 फीट ऊँचा मेघनाथ का पुतला दहन किया जायेगा साथ ही आंध्र प्रदेश ...

21 स्थलों पर बड़े दशहरा कार्यक्रम का होगा आयोजन।98 स्थलों पर मनाया जाएगा दशहरा त्यौहार

दुर्ग। विकास तिवारी।जिले में लगभग 98 स्थलों पर मनाया जाएगा दशहरा त्यौहार 21 स्थलों पर बड़े दशहरा कार्यक्रम का होगा आयोजन मूर्ति विसर्जन हेतु लगाई गई है व्यवस्था सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की पुख्ता व्यवस्था दुर्ग पुलिस की आयोजन समितियों एवं आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्दपूर्वक दशहरा उत्सव मनाए जाने की अपील                दिनांक 02.10.2025 को जिले में आयोजित होने वाले दशहरा त्यौहार (रावण दहन) कार्यक्रम एवं मूर्ति विसर्जन के लिए दुर्ग पुलिस व्दारा पुख्ता पुलिस व्यवस्था लगाई गई है। लगभग 600 का बल व्यवस्था हेतु लगाया गया है, जिसमें  03 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 10 उप पुलिस अधीक्षकों को दशहरा कार्यक्रम में व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।  जिले में लगभग 98 स्थलों पर दशहरा कार्यक्रम (रावण दहन) का आयोजन* किया जाएगा, जिसमें  दुर्ग अनुविभाग में बैगापारा, मिनी स्टेडियम, रविशंकर स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, पद्मनाभपुर, भिलाई नगर अनुविभाग में शाही दशहरा भिलाई होटल के सामने, सेक्टर-7 हाई स्कूल मैदान, सेक्टर-7 म...

विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन में की गई शस्त्र पूजन

Image
दुर्ग। विकास तिवारी।विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन में की गई शस्त्र पूजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा कर सुख-शांति की कामना की आयोजित शस्त्र पूजन में किया गया हर्ष फायर दिनांक-02.10.2025 को पुलिस लाईन प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन में श्री विजय अग्रवाल, भा.पु.से. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग द्वारा माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा मंत्र उच्चारण के साथ की गई। पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया। दशहरा के दिन पुलिस लाईन, दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मॉं भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके। पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाए दी गई, तत्पश्चात् पुलिस लाईन, दुर्ग के ...