आम नागरिकों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठने का काम करने वाले चढ़े दुर्ग पुलिस के हथे।



दुर्ग। विकास तिवारी।होटल,लाज, ढाबा चेकिंग के दौरान मिल 05 संदिग्ध व्यक्ति

सभी संदिग्धों के पास मिले जादू टोना में उपयोग करने वाला यंत्र 

संदिग्धों के विरूध्द की गई   प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 

एक संदिग्ध के पास चाकू मिलने पर पृृथक से की गई आर्म्स एक्ट की कार्यवाही                                                                                    

 दिनांक 28.10.2025 को रात्रि में थाना दुर्ग क्षेत्र के होटल, लाज,ढाबा की आकस्मिक चेकिंग किया गया । होटल न्यू इंडिया मार्केट दुर्ग में चेकिंग के दौरान होटल के रूम में 05 संदिग्ध व्यक्ति कोरापुट उड़िसा निवासी मिले । पूछताछ के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर इनके मोबाईल चेक किया गया ।  मोबाईल में जादू टोना से संबंधी छायाचित्र एवं विडियों मिलने जिसमें हनुमान छाप सिक्का, लक्ष्मी छाप सिक्का, अन्य संदिग्ध छायाचित्र मिले, जो उड़िसा से आकर आम नागरिकों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठने का काम करते थे ।

 सभी संदिग्धों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा चेंकिग के दौरान एक व्यक्ति से चाकू मिलने पर पृृथक से आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । 

     आम जनता से अपील है कि इस तरह से जादू, टोना के झांसा में ना आये।

 संदिग्ध व्यक्ति: 

1. के चंद्रशेखर निवासी मेटेडारा गली सालूर पारवलीपुरम उड़िसा

2. अनंत पुजारी निवासी टिकिरा स्ट्रीट कोरापुट उड़िसा

3. एम.सत्सा राव निवासी कोरापुट उड़िसा

4. लक्ष्मी नारायण खिलो निवासी कोरापुट उड़िसा

5. दैतारी माली ग्राम सालपगुडा पोस्ट पाहाफुलवेडा जिला कोरापुट थाना कोरापुट उड़िसा

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता