दुर्ग पुलिस ने सुलजाई संदिग्ध परिस्थिति में हुई मृत्यु बेटे ने ही की थी पिता की हत्त्या।हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार, जेल दाखिल।


दुर्ग। विकास तिवारी।संदिग्ध परिस्थिति में हुई मृत्यु का घटना निकला हत्या का मामला

हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार, जेल दाखिल

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.10.25 को दिलीप कुमार वर्मा शासकीय अस्पताल कुम्हारी के द्वारा मृतक होरीलाल साहू की मृत्यु का अस्पताली मेमो लाकर पेश करने पर मर्ग क़ायम कर जाँच में लिया गया।मर्ग जांच के दौरान मृतक होरीलाल साहू का शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर में आयी चोटों के कारण मृतक की मृत्यु होना बताया गया। मर्ग जांच में गवाहों के कथन से मृतक होरीलाल साहू के साथ दिनांक 4 अक्टूबर को मृतक का पुत्र गजेन्द्र साहू के द्वारा मारपीट करना बताया। मारपीट करने से आई चोटों के कारण होरीलाल साहू का मृत्यु होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता