प्रवासी मजदूरों ने उतई के पांडे आरा मिल में ली थी शरण पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाया था धारा 128 बीएस के तहत कार्रवाई की गई
भिलाई। विकास तिवारी।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री वेदव्रत सिरमौर एवं SDOP महोदय पाटन श्री हरीश पाटिल के द्वारा दुर्ग जिले के ग्रामीण क्ेत्रं ें संचालित औद्योगिक इकाईयों एवं सम्परण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों जो अपनी पहचान छिपाकर तथा पुलिस को जानकारी दिये बिना रह रहे है कि पता तलाश कर वैधानिक कार्यवाही करने अभियान चलाया जा रहा है। इसी कम में दिनांक 18, 12.2024 को प्रातः उतई थाना क्षेत्र में संचालित प्लाइंवूड फैक्ट्री मारूति सिजनिंग एवं केमिकल वूड्स तथा पाण्डेय आरा मिल उतई में बाहर से आये मजदूरों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। उक्त प्लाईवूड फैक्ट्री एवं आरा मिल का निरीक्षण कर प्रवासी मजदूरों से पुछताछ की गईं। आरा मिल के निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि असम राज्य के कोकराझार जिले से 07 मजदूर पुलिस थाने में जानकारी दिए बिना संदिग्ध रूप से अपनी उपस्थिति छिपाकर रह रहे है। जिनसे पुछताछ करने पर कोई संतोष जनक जवाब नही दिये। अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 128 बीएनएसएस के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों के नाम पता :-
01.अबुल शेख पिता मनशुर शेख उम्र 70 वर्ष निवासी परताकखटा पार्ट 01 फाकिरग्राम जिला कोकराझार असम 02.छापियल हक पिता नयमुद्दीन शेख उम्र 51 वर्ष निवासी परताकखटा पार्ट 01 डोटोमा जिला कोकराझार असम 03.हमिदुर रहमान पिता जारूतुल्ला शेख उम्र 42 वर्ष निवासी तितलीगुड़ी जिला कोकराझार असम 04.ईब्राहिम फोकिर पिता रोहिम बादशाह फोकिर उम्र 29 वर्ष निवासी हेकाइपारा चंदरापार जिला कोकराझार असम 05. शाहबुद्दीन शेख पिता जहानुद्दीन उम्र 42 वर्ष निवासी दूराहाटी परताकखटा पार्ट 02 जिला 'कोकराझार असम 06.लोकमान अली पिता अनवर अली उम्र 23 वर्ष निवासी लश्करपार दूराहाटी परताकखटा पार्ट 02 जिला कोकराझार असम 07.आलम गिर बादशाह पिता अब्दुल हमीद शेख उम्र 27 वर्ष निवासी मुसलमान पाट 01 गोसाई गांव जिला कोकराझार असम

Comments