शराबी पति के रोज रोज के लडाई झगडे से तंग आकर पत्नि ने हथोडे से प्राणघातक वार कर किया हत्या


भिलाई। विकास तिवारी।आरोपिया पत्नि गिरफ्तार भेजी गई न्यायिक रिमांड पर


प्रार्थी रोहित साहू ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका छोटा पुत्र गजेन्द्र साहू अपनी पत्नि नीमा साहू व बच्चों के साथ रहता है जो आये दिन शराब के नशे में आकर गाली गुप्तार कर वाद विवाद करता था कि दिनांक 30-11-2024 को रात में भी अपने पत्नि नीमा के साथ वाद विवाद कर रहा था कि दिनांक 01-12-2024 को दोपहर 12-00 बजे मिलने गया तो देखा कि इनका लडका गजेन्द्र साहू अपने घर के कमरे में जमीन पर पड़ा था उसके सिर के बाये एवं पीछे तरफ गंभीर चोट के निशान दिखा जिससे बहुत ज्यादा खून बह रहा था छू कर देखा जो मर गया था। तब बहु नीमा साहू से पूछने पर बताई कि वह अपने पति के रोज रोज के शराब पीकर मारपीट लडाई झगडा करने से तंग आकर दिनांक 01-12-2024 के सुबह लगभग 06:30 बजे जब वह जमीन में सो रहा था तो गुस्से में हत्या करने की नियत से लोहे के हथौडे से उसके सिर पर कई बार वार कर चोट पहुंचा कर हत्या कर देना बताई जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग सुखनंद राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना प्रभारी आनंद शुक्ला को सुक्ष्मता से त्वरित विवेचना कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर कार्यवाही में लिया गया दौरान विवेचना आरोपिया नीमा साहू पति गजेन्द्र साहू उम्र 25 साल साकिन नेवई भाठा जलाराम चौक नेवई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो अपराध कारित करना स्वीकर करने पर आरोपियां के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त हथौडे को जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य घारा सदर का अपराथ घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।


इस कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला, उनि खगेन्द्र पठारे, सुरेन्द्र तारम, प्रआर सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, विकास शर्मा, चितरंजन देवांगन, महिला आरक्षक दीप्ती चन्द्राकर, श्रेया राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।


नाम गिरफ्तार आरोपी


नीमा साहू पति गजेन्द्र साहू उम्र 25 साल साकिन नेवई भाठा जलाराम चौक नेवई


अप० क एवं धारा


अप क 356/2024


धारा 103 (1) बीएनएस

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता