दुर्घटना बीमा का लुभावना सपना57 निवेशकों से 1397000 दिखाकर की ठगी।



भिलाई। विकास तिवारी।डायरेक्टर प्रकाश चंद जैन को भोपाल से किया गया गिरफ्तार

आरोपीगणों के चल अचल सम्पत्ति की की जा रही कुर्की की कार्यवाही।

आरोपी कंपनी के विरुद्ध मध्यप्रदेश,गुजरात,बिहार और राजस्थान में मामले दर्ज हैं।

ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम  अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

आरोपियों की चल अचल संपत्ति कुर्की की कार्यवाही

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि छावनी थाना क्षेत्र में  टुलिप ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आरोपी प्रकाश चंद जैन के व्दारा प्रार्थी को दुर्घटना बीमा का लुभावना सपना दिखाकर निवेश करने पर ज्यादा लाभ मिलने का आश्वासन देकर प्रार्थी से  3500 रूपये जमा करने पर 03 वर्ष मे 35 लाख रूपये मिलेगा व अन्य लाभ भी मिलेगा कहकर लगभग 57 निवेशको से 13,97,000/- रूपये  का निवेश कराया गया था । मामले में थाना छावनी में  अपराध क्रमांक 347/2016 धारा 420, 34 भा.द.वि. ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम  अधिनियम 1978 की धारा 3, 4, 5 कायम कर विवेचना में लिया गया। टुलिप ग्लोबल चिटफंड कम्पनी का नाम टुलिप ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड जयपुर मे 2008 के नाम से खोला गया था। टुलिप ग्लोबल प्रयवेट लिमिटेड कम्पनी अजमेर, दुर्ग, इंदौर , हरियाणा , भोपाल, जयपुर एवं अन्य जगहों पर अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।आरोपी प्रकाश चंद जैन पिता जमुना लाल जैन पता जयपुर के बनाए गए कंपनी को राजस्थान सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था। प्रकरण के अन्य आरोपी (1) प्रभुदयाल उजाला पिता स्व. हरिधम उजाला उम्र 49 वर्ष सा. उजाला भवन स्टेशन रोड दुर्ग थाना मोहन नगर (2) मनोज सोनी पिता नरेश सोनी उम्र 45 वर्ष साकिन शास्त्री मार्केट शाँप नं. 91 ए भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) (3) सुरेश सोनी पिता स्व.  रघुनाथ सोनी उम्र 45 वर्ष सा. रवि दास नगर कैम्प 02 भिलाई के विरुद्ध पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी टुलिप ग्लोबल प्रायवेट कम्पनी के डायरेक्टर प्रकाश चंद जैन वर्तमान मे थाना एसटीएफ के अपराध मे  भोपाल जेल मे निरूद्ध था जिसे माननीय न्यायालय दुर्ग से प्रोडक्शन वारंट जारी करा कर दिनांक 22/07/25 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।  जिसे माननीय न्यायालय से अनुमति लेकर गिरफ्तार किया गया । पूछताछ हेतु थाना छावनी मे दो दिन पर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया है ।  

थाना प्रभारी थाना छावनी उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि विनय कुमार रजक, आरक्षक नितिन सिंह की टीम विवेचना मे आवश्यक सहयोग तत्काल किया जाकर आवश्यक कार्यवाही कि गयी।

नाम आरोपी:- प्रकाश चंद जैन पिता जमुना लाल जैन पता जयपुर ‎







Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता