बीबी कुलवंत कौर बनी गुरुद्वारा कोहका की प्रधान





भिलाई। विकास तिवारी।आज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बाबा बुड्ढा साहिब जी कोहका के 5 साल पूर्ण होने को उपरांत   छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल द्वारा पूर्व प्रधान सरदार सतवंत सिंह रंधावा को उनकी  सेवा के लिए सिरोपाओ की बख्शीश दी गई एवं उसके उपरांत  गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी कोहका  भिलाई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के लिए बीबी कुलवंत कौर को सर्व सहमति से नवनिर्वाचित करते हुए  श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में अरदास करने के उपरांत  सिरोपाओ की बक्शीश देकर स्वीकृति दी गई एवं सिख पंचायत के साथ-साथ  सिख संगत द्वारा उन्हें बधाई दी गई।

सिख पंचायत महासचिव गुरुनाम सिंह  ने बताया कि नई कमेटी का कार्यकाल 2 साल तक रहेगा,एवं दो दिन में सिख पंचायत को कमेटी गठन की लिस्ट सौपी जाएगी।

इस पावन मौके पर सिख पंचायत के वाइस चेयरमैन गुरमीत सिंह गांधी, पलविंदर सिंह रंधावा, जसबीर सिंह सैनी,बलदेव सिंह, बलजिंदर सिंह कलेर, हरपाल सिंह कमल , सरूप सिंह,,बलविंदर सिंह सुपेला,, बलविंदर सिंह गुरुनानक नगर, परमजीत सिंह ,अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता