अवैध रूप से शराब संग्रहण व बिक्री पर दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई



भिलाई। विकास तिवारी अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा जब्त

आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा गया

मुख्य बिंदु

• मुख्य बिंदु : अवैध रूप से शराब संग्रहण व बिक्री पर कार्रवाई

• संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 04.02.2026 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवबलौदा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत थाना पुरानी भिलाई की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए अनुसार एक संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम नरेश रात्रे, उम्र 27 वर्ष, निवासी देवबलौदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग बताया गया।

आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरे में रखी 30 पौवा देशी शोले शराब कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत लगभग 3000 रुपये जब्त की गई। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

• घटना स्थल :

ग्राम देवबलौदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

• आरोपी का नाम :

1. नरेश रात्रे, उम्र 27 वर्ष, निवासी देवबलौदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

• जप्त सामग्री :

▪️ 30 पौवा देशी शोले शराब (5.400 बल्क लीटर)

▪️ अनुमानित कीमत लगभग 3000 रुपये

• सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई की पेट्रोलिंग पार्टी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

• दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री, परिवहन अथवा संग्रहण जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता