62 चिन्हांकित स्थलों पर एक साथ दी गई दबिश 18 आरोपियों को आबकारी एक्ट के अन्तर्गत किया गया गिरफ्तार



आपरेशन विश्वास के तहत चलाया गया व्यापक अभियान

अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

62 चिन्हांकित स्थलों पर एक साथ दी गई दबिश

18 आरोपियों को आबकारी एक्ट के अन्तर्गत किया गया गिरफ्तार

आरोपियों से 476 पौवा अवैध शराब जप्त 

शराब बिक्री की नगदी रकम 25 हजार रूपये भी किया गया जप्त 


         दुर्ग जिले में नशे के कारोबार में अंकुश लगाए जाने एवं इसमें संलिप्त आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही किए जाने हेतु लगातार आपरेशन विश्वास के अन्तर्गत अभियान चलाया जा रहा है।



इसी परिप्रेक्ष्य में अवैध शराब बिक्री करने वालों की जानकारी प्राप्त कर 62 स्थल चिन्हांकित कर आज एक साथ पुलिस टीम व्दारा दबिश दिया गया,जिसमें 476 पौवा शराब एवं शराब बिकी की रकम लगभग 25 हजार रुपये जप्त किया जाकर आबकारी एक्ट के अन्तर्गत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, 


जिसमें थाना पुलगांव के पाँच आरोपियों से 157 पौवा शराब एवं विक्री की रकम 13 हजार रूपये, 






थाना छावनी से 03 आरोपियों 124 पौवा नगदी नकम 9 हजार रूपये, 

पुरानी भिलाई में 01 आरोपी से 34 पौवा एवं बिक्री की नगदी रकम 6 सौ रूपये, 

थाना वैशाली नगर

से 01 आरोपी से 30 पौवा 

दुर्ग से 03 आरोपियों से 93 पौवा एवं बिक्री की नगदी रकम 1 हजार रूपये, 

उताई से 02 आरोपियों से 38 पौवा बरामद तथा 

अण्डा से 01 आरोपी से 30 पौवा शराब जप्त किया जाकर 16 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।

थाना खुर्सीपार से 02 आरोपियों से 37 पौवा शराब जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1) एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा ।

 गिरफ्तार आरोपी

1- सुरेश ढीमर, पुलगांव

2- कुलेश्वर साहू, पुलगांव

3- कृष्णा ढीमर, पुलगांव

4- गोपी राम, पुलगांव

5- प्रभूराम बंजारे, पुलगांव

6- प्रेम यादव, छावनी

7- दीपू उर्फ दीपक, छावनी

8- सत्तारा, छावनी

9- सविता जरही, खुर्सीपार

10- विद्या सेमड़ी, खुर्सीपार

11-सीताबाई निषाद, पुरानी भिलाई

12-बी. चन्द्रकला, वैशाली नगर

13-मिथलेश साहू, दुर्ग

14-जमुना साहू, दुर्ग

15-ढाल सिंह, दुर्ग

16-केदार साहू, उतई

17-नंद कश्यप, उतई

18- कृष्णा सिन्हा, अण्डा

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता