वैशाली नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, घर से मिले दोनों के शववैशाली नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, घर से मिले दोनों के शव*

वैशाली नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, घर से मिले दोनों के शव

भिलाई। विकास तिवारी।आज दिनांक 14- 06-2026 को वैशाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की वृन्दानगर कैम्प एक में मृतक (1)जी वेंकटरमण मूर्ति उम्र 55 वर्ष एवं उनकी पत्नी ( 2)जी विद्यावती उम्र 52 वर्ष का शव उनके घर में संदिग्ध एवं मृत हालत में पड़ा है सूचना पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची 

   घटना के संबंध में मृतक के घर के सामने रहने वाले मृतक के छोटे भाई जी माधव राव की रिपोर्ट पर मर्ग क़ायम किया जाकर जाँच कार्यवाही में लिया गया फॉरेंसिक एवं पुलिस की टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिवत फोटोग्राफी विडियोग्राफी किया गया है 

             घटना स्थल पर मृत्तिका जी विद्यावति का शव मृत हालत में मकान के सामने वाले कमरे में पाया तथा मृतक जी वेंकट रमण मूर्ति का शव अंदर कमरे में नायलॉन की मोटी रस्सी में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ था जिसे मृतक के भाई (प्रार्थी)द्वारा रस्सी काटकर नीचे उतारा गया है

   घटना स्थल से आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्रित किये गए हैं पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है 

मृतक ऑटो ड्राइवर का काम करता था तथा पति पत्नी के बीच अक्सर आपसी विवाद होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता