गंज मंडी सिकोला भाटा मोहन नगर में गांजा बिक्री के लिए घूम रहे 03 आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग। विकास तिवारी आरोपियों से कुल 3.28 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 24,000 रूपयेे एवं बिक्री की नगदी रकम 400 रूपये जप्त 

एनडीपीएस एक्ट में आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर                 

      दिनांक 18.05.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि  तीन व्यक्ति गंज सब्जी मंडी सिकोला भाठा दुर्ग में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे है ।

 उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी संजय उके , अमित गजभिये , संजय साहू* को पकड़ा जाकर इनके कब्जे से  एक नीला कलर के पालीथीन के अंदर रखे  मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 3.28 किलो ग्राम कीमती करीबन 24000 रूपये  एवं  बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 400 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 24400 रूपये विधिवत जप्त कर थाना  मोहन नगर के अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 20(ख), 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

     उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक केशव राम कोसले थाना प्रभारी थाना मोहन नगर , उप निरीक्षक पारस सिह ठाकुर एवं थाना स्टाफ मोहन नगर की भूमिका उल्लेखनीय रही।

 

 गिरफ्तार आरोपी-

1- संजय उके 45 वर्ष सद्भावना चौक मोहन नगर

2- अमित गजभिये  36 वर्ष, सद्भावना चौक मोहन नगर

3- संजय साहू 30 वर्ष शंकर नगर राजनांदगांव

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता