235 वारंटियो को किया गया गिरफ्तार।




भिलाई। विकास तिवारी।235  वारंटियो को किया गया गिरफ्तार।

28 वर्ष पुराने वारंटी को किया गया गिरफ्तार

कुल 30 टीमें अलग-अलग वारंटीयों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी

लगभग डेढ़ सौ अधिकारी कर्मचारी वारंट तमिली में लगे हुए थे*

गुरुवार शुक्रवार के दरमियानी रात से अभियान प्रारंभ हुआ था*

राजपत्रित अधिकारी पूरे अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे थे

सभी वारंटी ओ के फिंगरप्रिंट भी लिए गए

वारंटियो को कड़े शब्दों में अपराधिक कृत्य से दूर रहने की दी गई हिदायत ।          

जिला दुर्ग में वर्षों से लंबित स्थाई एवं गिरफ्‌तारी वारंटियो पर तामिली हेतु दिनांक 15-16 मई की दरम्यानी रात्रि विशेष अभियान *"आपरेशन विश्वास"* के तहत् जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियो की पता साजी हेतु विशेष टीम गठित कर वारंटियों के सकुनत तथा संभावित जगहो पर दबिश दिया गया। *अभियान के तहत् कुल 235 वारंट के कुल 198 वारंटियों को दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया*। इस *विशेष अभियान के तहत् वारंटियो का नाम सूचीबंद्ध कर, फिंगर प्रिंट लेकर डाटा बेस तैयार किया गया है*। अभियान में जिलो के सभी थानो के साथ-साथ एसीसीयू की टीम के द्वारा वारंटियो की पता साजी एवं धरपकड की गई है।


उक्त कार्यवाही में *वर्षों से फरार थाना छावनी के 27 वर्ष पुराना वारंटी को भी पकडकर वारंट तामील किया गया तथा थाना छावनी क्षेत्र के गुण्डाबदमाश का जिला बदर वारंटी भी तामील कराया गया*। इस प्रकार जिले में *कुल 235 वारंट में से 204 स्थाई वारंट और 31 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कराई गई*।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता