बस की डिग्गी से 21 किलोग्राम 2,10,000/-रू. का गांजा लावारिस हालत में बरामद


बस की डिग्गी से 21 किलोग्राम 2,10,000/-रू. का गांजा लावारिस हालत में बरामद

मामला यात्री प्रतीक्षालय बस स्टैंड दुर्ग का

अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का प्रकरण कायम कर की जा रही है पत  



दुर्ग। विकास तिवारी। दिनांक 20/05/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि  बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास दुर्ग में खड़ी बस क्रमांक OD/08/9792 की डिक्की में 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है। 

 उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बस स्टेण्ड दुर्ग  यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचकर बस क्रमांक OD/08/9792 की डिग्गी की तलाशी लेने पर लावारिश हालत में रखा हुआ 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में ब्राउन कलर के टैप से रैप किया हुआ 12 पैकेट गांजा जिसका वजन 21 कि.ग्रा.कीमती करीबन 2,10,000/- रू. को विधिवत जप्त किया गया* । मामले में  अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 153/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता