फरार गांजा सप्लायर को उड़िसा से गिरफ्तार करने में मिली दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता

एनडीपीएस के प्रकरण में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

थाना मोहन नगर के प्रकरण में था फरार

प्रकरण में पूर्व में 06 आरोपियों और 02 अपचारी बालकों को किया जा चुका है गिरफ्तार

आरोपियों से 16.782 कि.ग्रा. गांजा कीमती 1,20,000/- रू. एवं बिकी की रकम 68200/- रूपये किया गया था बरामद               

दुर्ग। विकास तिवारी। थाना मोहन नगर में दिनांक 23.12.2024 को अप.क.-660/2024, घारा 20 (ख) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को गिरफ्तार* कर इनके कब्जे से *16.782 कि.ग्रा. गांजा कीमती 1,20,000/- रूपये एवं गांजा बिकी की रकम 68200/- रूपये बरामद कर* आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

उक्त प्रकरण में  फरार गांजा सप्लायर आरोपी अरूण छाती की लगातार पतासाजी की जा रही थी । आरोपी के उड़िसा में होने की जानकारी प्राप्त अरुण छाती की उड़िसा में पतासाजी, गिरफ्तारी हेतु टीम भेजी जाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केशवराम कोशले थाना प्रभारी मोहननगर एवं उनके स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

गिरफ्तार आरोपी :-

अरूण छाती उम्र 23 वर्ष, रायगढ़ा, उड़िसा ।



Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता