प्राण घातक हमला करने वाले 03थाना नंदनी नगर पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार आरोपी





भिलाई। विकास तिवारी।दिनांक 30/05/2025 को प्रार्थी अर्जुन साहू  निवासी कोहडिया चैकी कंडरका थाना बेरला का  रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का दोस्त मुतर्जरर खिलावन पाठक ग्राम गुधेली घुमने के लिए आया था जिसे प्रार्थी अपने मो0सा0 से छोडने के लिए खिलावन पाठक को उसके घर ग्राम मलपुरी कला ले जा रहा था कि दिनांक घटना 30/05/2025 को रात करीबन 08/00 बजे मलपूरी कला चैक के आगे तालाब के पास खिलावन पाठक का जमीन है वहां पर खडे होकर आपस में बातचीत कर रहे थे उसी समय मलपूरीकला बस्ती तरफ से भूपेन्द्र धीवर ,भोला धीवर ,अजय देवदाश एवं पीयुष यादव आये और मोबाईल छीनने लगे और मुतर्जररों के मना करने आरोपीयानों द्वारा प्रार्थी व मुतर्जरर सदर खिलावन पाठक को हत्या करने की नियत से सभी एक राय होकर प्राण घातक हमला करते हुए अपने हाथ में रखे शराब की शीशी एवं धारदार लोहे की वस्तु से चोट पहुचाये है । कायमी उपरांत आरोपीगण का पता तलाश कर  आरोपीयानो को हिरासत में लेकर पूछताछ पर अपराध स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरप को बरामद कराने पर समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया।  के विरूद्व धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से  दिनांक 31.05.2025 को गिरफतार माननीय न्यायालय में पेश किया गया।


थाना नन्दिनी 

अपराध क्रमांक 111/2025 धारा 109,3(5) BNS


 आरोपीयान 

01.भूपेन्द्र धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 20 साल निवासी भिंभौरी चैकी कडंरका थाना बेरला जिला बेमेतरा दुर्ग छ0ग0 02. भोला धीवर पिता जंतराम धीवर उम्र 19 साल निवासी भिंभौरी चैकी कडंरका थाना बेरला जिला बेमेतरा दुर्ग छ0ग0 03.अजय देवदास पिता पुरन लाल देवदास उम्र 18 साल ग्राम गुंधेली चैकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा छ0ग0

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता