रोड पर लापरवाही एवं बेसर्मी करना लड़के को पड़ा भारी




सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान मे लेकर की गई कार्यवाही।

आरोपी बुलेट वाहन के चालक व्दारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए मानव जीवन को संकट में डालते हुए तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना पड़ा महंगा।

महिला साथी को बुलेट की टंकी में बैठाकर असुरक्षित तरीके से चला रहा था बुलेट।

अपराध क्रमांक 433/25 धारा 281भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184,129,194(D) के तहत दर्ज किया गया प्रथम सूचना पत्र

आरोपी वाहन चालक को किया गया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें हरे रंग की बुलेट मोटर साइकिल वाहन क्रमांक CG-07 CQ-7820 का चालक अपने बुलेट वाहन को आम सड़क पर आने - जाने वाले लोगों के जीवन को  संकटापन्न स्थिति में डालते हुए तेज गति व लापरवाहीपुर्वक खतरनाक तरीके से वाहन को चलाने एवं बुलेट मोटर साइकिल के चालक के द्वारा वाहन के पेट्रोल टँकी पर महिला साथी को अपनी तरफ सामने चेहरा करके बैठाकर उतावलापूर्वक ले जा रहा था।* घटना के वायरल विडीयो को  संज्ञान में लेते हुए थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा *वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में  अपराध क्रमांक 433/25 धारा 281भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184,129,194(D) के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता