श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ दिलाई गई।



भिलाई। विकास तिवारी।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ दिलाई गई।

               राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। आयोग ने निर्देश दिया है कि जिन राज्यों में 25 जनवरी को अवकाश है, वहां 24 जनवरी को सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाए। जिसके पालन में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग द्वारा निर्देश जारी किए गए है।

              उक्त के पालन में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आज दिनांक को 11 बजे शपथ दिलाई और मतदान के अधिकार का महत्व समझाते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।

               कार्यक्रम में डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, डीएसपी श्री पनिक राम कुजूर, स्टेनो श्री श्रीनिवास राव, श्री जितेन्द्र कुमार सुखदेवे, श्री सफीक अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन। पत्रकार जगत में शोक की लहर। कल राम नगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार।

GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़

सट्टा-पट्टी लिखते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिसको मिली सफलता